Responsive Scrollable Menu

Rajma Recipe: होटल जैसा राजमा घर पर करें तैयार, पंजाबी ज़ायका सबको आएगा पसंद

Rajma Recipe: घर का खाना जितना सुकून देता है, उतना ही कभी-कभी होटल जैसा स्वाद पाने की चाह भी होती है। खासकर जब बात हो राजमा की, तो हर किसी को वही गाढ़ा, मसालेदार और खुशबूदार पंजाबी स्टाइल पसंद आता है। लेकिन अब इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है आप घर पर ही होटल जैसा राजमा बना सकते हैं।

राजमा चावल का कॉम्बिनेशन भारत के सबसे पसंदीदा खाने में से एक है। सही मसालों और पकाने के तरीके से आप इस डिश को इतना स्वादिष्ट बना सकते हैं कि घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएं। आइए जानते हैं इसकी आसान और परफेक्ट रेसिपी।

राजमा बनाने के लिए सामग्री

  • राजमा - 1 कप (रातभर भिगोया हुआ)
  • प्याज - 2 (बारीक कटा)
  • टमाटर - 3 (प्यूरी बना लें)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल या घी - 2 टेबलस्पून
  • जीरा - 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनिया - सजाने के लिए

राजमा बनाने का तरीका

होटल जैसा राजमा किसे पसंद नहीं आएगा। इसे घर पर बनाने के लिए सबसे पहले भिगोए हुए राजमा को कुकर में डालें और उसमें पानी व थोड़ा नमक मिलाकर 4-5 सीटी तक अच्छे से उबाल लें। ध्यान रखें कि राजमा पूरी तरह नरम हो जाए, तभी इसका स्वाद सही आएगा।

हरे या काले अंगूर: सेहत के लिए कौन हैं ज्यादा फायदेमंद? कब इन्हें खाना बेहतर

Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल

Kneaded Dough Overnight: रात का गुंथा आटा सुबह इस्तेमाल करते हैं? हो सकती हैं ये परेशानियां

Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक

कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़कने दें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह पकाएं, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।

अब टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले-हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे। यही स्टेप राजमा को होटल जैसा स्वाद देता है।

अब उबले हुए राजमा को मसाले में डालें और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर धीमी आंच पर 15–20 मिनट तक पकाएं। इससे ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है। आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम राजमा को चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की बढ़ी मुश्किल, हाई कोर्ट ने चुनाव याचिका रद्द करने से किया इंकार

रीवा के सेमरिया सीट से 2023 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने कांग्रेस के अभय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई है। भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने चुनाव में मिली जीत को चुनौती देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने चुनावी नामांकन के दौरान आपराधिक रिकार्ड और लोन लेने संबंधित जानकारी छिपाई थी। सुनवाई के दौरान सुरक्षित …

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब में नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर सीएम भगवंत मान का बड़ा एक्शन, पेश किया रिपोर्ट कार्ड, 95,881 गिरफ्तारियां और 772 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का दावा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को अपनी सरकार का कानून-व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। ‘शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ’ श्रृंखला के तहत उन्होंने दावा किया कि राज्य में नशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और संगठित अपराध पर निरंतर कार्रवाई से कानून-व्यवस्था में जमीनी स्तर पर सुधार … Sat, 21 Mar 2026 22:23:21 GMT

  Videos
See all

Iran-Israel News : 'युद्ध को खत्म किया जाना चाहिए' #iranvsisrael #annukapoor #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:37:44+00:00

Iran-Israel News : युद्ध पर अन्नू कपूर का बड़ा बयान ! #annukapoor #iranisraelwar #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:35:42+00:00

Iran-Israel War: अन्नू कपूर युद्ध पर क्या बोलने लगे ? #annukapoor #warnews #israeliranwar #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:32:48+00:00

Shatrughan Sinha: 'ममता दीदी बंगाल की मां-बाप हैं..'- शत्रुघन सिन्हा #shorts #shatrughansinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T17:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers