Responsive Scrollable Menu

खंडवा: छात्रावास के खाने में निकली इल्लियां, थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, जांच के आदेश

खंडवा के एक बालक छात्रावास में बच्चों को परोसे गए भोजन में इल्लियां मिलने की जानकारी सामने आई है। दरअसल, यह छात्र जब भोजन कर रहे थे तब उन्हें अपने खाने में कीड़े और इल्ली दिखाई दी। इसके बाद वह अपने हाथों में थालियां लेकर छात्रावास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

आक्रोशित छात्रों का यह कहना है कि इस तरह की स्थिति महीने में तीन से चार बार सामने आती है और शिकायत करने के बावजूद भी इसका समाधान नहीं किया जाता। कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने कर्मचारी और वार्डन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर छात्रावास भेजने के निर्देश दिए हैं।

रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र

भोजन की गुणवत्ता और कथित अभद्र व्यवहार से नाराज यह छात्र अपने हॉस्टल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालते हुए पहुंचे। अपने हाथों में थालिया लेकर इन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की और शिकायत का ज्ञापन सौंप भोजन की गुणवत्ता सुधारने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

भोजन में निकली इल्लियां

छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें दाल चावल परोसे गए थे। भोजन करते समय दाल में इल्लियां नजर आई। छात्रों का कहना है कि कर्मचारी को मालूम था कि अनाज में इल्लियां हैं इसके बावजूद भी भोजन पका कर बच्चों को परोस दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार दाल में पर्याप्त सामग्री नहीं होती और चावल भी अधपके दिए जाते हैं। शासन द्वारा तय किए गए मेन्यू के मुताबिक भोजन नहीं बनाया जाता। ये आरोप भी लगाया है कि विरोध करते हैं तो हॉस्टल के कर्मचारी और वार्डन अभद्रता और गाली गलौज करते हैं।

मामले में की जाएगी जांच

अपनी परेशानी लेकर यह छात्र जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तब अधिकारियों ने इनकी पूरी बात सुनी। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने कहा कि छात्रावास में खराब भोजन परोसने और कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य को तलब किया गया है और चार सदस्य टीम गठित का तत्काल छात्रावास भेजने के निर्देश दिए गए हैं। यह टीम मौके पर जाकर छात्रों के बयान लेगी और छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Continue reading on the app

Kejriwal का बड़ा आरोप: क्या 'चंदाचोर' और 'बेअदबी पार्टी' का Punjab में हुआ गठबंधन?

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच हुई बैठक की खबरों के बीच, 2027 के पंजाब चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलों को हवा दी। केजरीवाल ने X पर पोस्ट किया कि ना ना करते प्यार तुमही से कर बैठे। तो क्या चंदाचोर पार्टी और बेअदबी पार्टी के बीच गठबंधन हो रहा है? 
 

इसे भी पढ़ें: PM Modi-Sukhbir Badal की दिल्ली में मुलाकात, 2027 Punjab चुनाव में BJP-SAD गठबंधन के संकेत?


भाजपा ने पहले एसएडी के साथ गठबंधन से इनकार किया था और कहा था कि पार्टी चुनाव अकेले लड़ेगी। जून में भाजपा की पंजाब इकाई की बैठक के बाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, "हमने पंजाब की राजनीति पर चर्चा की। यह एक बहुत अच्छी बैठक थी। पंजाब के लिए हमारा एकमात्र एजेंडा विकास है। हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे; अभी गठबंधन की कोई बात नहीं है। हम पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी पंजाब में खिलते कमल का आह्वान किया है। अकाली दल द्वारा 2021 में तीन कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शनों के बीच एनडीए छोड़ने से पहले भाजपा और एसएडी ने पंजाब में गठबंधन सरकारें बनाई थीं। हालांकि, 2022 के पिछले चुनावों में SAD और BJP विधानसभा में क्रमशः तीन और दो सीटों तक ही सीमित रह गईं, जबकि AAP ने 92 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की।
 

इसे भी पढ़ें: National Flag का अपमान बर्दाश्त नहीं करती BJP, तिरंगे को उल्टा पकड़ने वाली Mehbooba Mufti की तस्वीर ही उल्टी कर दी


पंजाब में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस ने BJP और AAP के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को कहा कि यह एक अच्छी बैठक थी। 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान चल रहा है। BJP और AAP की मिलीभगत है और वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, हम लोगों को बूथों पर नजर रखने के लिए सतर्क कर रहे हैं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है।

साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उत्कृष्टता केंद्र में अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया में थे। उन्हें दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। मौजूद जानकारी के अनुसार, सुदर्शन की हालत में अच्छा सुधार हुआ है और वह लगातार बेहतर हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सकीय टीम उनकी प्रगति पर लगातार नजर रख रही है। इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर रखने का फैसला किया गया है।

सुदर्शन के बाहर होने के बाद भारतीय पुरुष चयन समिति ने सरफराज खान को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। सरफराज के लिए यह एक अहम मौका है। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है और उनके सामने इस मौके को प्रदर्शन में बदलने की चुनौती होगी।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गॉल रवाना होगी। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में है और टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में टीम ने श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भी खेला है, जिसमें शुभमन गिल ने चोट से उबरने के बाद बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल और अब सरफराज खान जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।

गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार के रूप में स्पिन के विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और औकीब नबी संभाल सकते हैं। सरांश जैन को भी टीम में जगह दी गई है।

साई सुदर्शन का बाहर होना निश्चित तौर पर भारतीय टीम के लिए एक झटका है, लेकिन उनकी चोट को लेकर टीम प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। वहीं, सरफराज खान के पास अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने का अच्छा मौका है। दो टेस्ट मैचों की यह श्रृंखला भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनने वाली है।
Sun, 09 Aug 2026 22:40:51 +0530

  Videos
See all

Termites Destroy Farmer's Savings: पत्नी और बेटे से छुपाए थे 5 लाख, दीमक ने किया बर्बाद! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T17:15:28+00:00

CM Yogi on Rahul Gandhi: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला #yogiadityanath #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T17:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers