Responsive Scrollable Menu

'टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही, कोच हटा दो...' गैरी कर्स्टन ने खोली पाकिस्तान की पोल, टॉक्सिक कल्चर पर बड़ा बयान

Gary Kirsten on Pakistan cricket : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल आज बद से बदतर हो चला है. पाकिस्तान की टीम को आज दुनिया की कोई भी छोटी टीम हरा सकती है. पाकिस्तान के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि वो बांग्लादेश क्रिकेट टीम से भी मैच हार जाती है. भारत के सामने जीत पाना तो पाकिस्तान के लिए एक सपना सा हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अंदर भी उठा-पटक चलती रहती है. ऐसा दिन बोर्ड के लोग बदल जाते हैं और जब चाहें तब चयनकर्ता बदल जाते हैं. इसका सीधा असर टीम पर देखने को मिलता है. 

ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम खिलाड़ियों की भी अदला-बदली होती रहती है. टीम से कई बार तो बाबर आजम जैसे बड़े खिलाड़ी को अंदर-बाहर किया गया है. पाकिस्तान ने कुछ ही समय में कई कप्तान भी बदल दिए हैं. लेकिन पाकिस्तान यहीं तक नहीं मनता है. वो अपनी टीम के लिए पहले तो कोच नियुक्त करता है और फिर उसके बाद उन्हें अचानक बगैर किसी वजह के हटा देते है. 

ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व व्हाइट-बॉल हेड कोच गैरी कर्स्टन के साथ हुआ था. भारत को महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब दिलाने वाले कोच गैरी कर्स्टन को अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान ने अपना कोच बनाया था और उन्होंने सिर्फ 6 महीने बाद दिया था. ऐसे में ये बात साफ तौर पर सामने नहीं आई कि पाकिस्तान की टीम में उनके साथ क्या हुआ था. 

पाकिस्तान पर गैरी कर्स्टन ने किया प्रहार

अब गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान के टॉक्सिक वर्क कल्चर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने टॉक स्पोर्ट के साथ बात करते हुए कहा कि, 'जिस चीज ने मुझे शायद सबसे ज्यादा हैरान किया, वह थी दखलंदाजी का लेवल. मुझे नहीं लगता कि मैंने इसे पहले कभी उस लेवल पर देखा है. इससे मुझे हैरानी हुई? मुझे नहीं पता, लेकिन यह काफी था'.

कर्स्टन ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'जब बाहर से लगातार शोर होता रहता है, तो कोच के लिए आकर खिलाड़ियों के साथ काम करने का तरीका बनाना काफी मुश्किल होता है. यह मुश्किल था और खराब परफॉर्मेंस और ऐसी ही चीजों के लिए बहुत सारे सजा देने वाले एक्शन लिए गए'.

उन्होंने आगे कहा, 'एक कोच के तौर पर जब टीम अच्छा नहीं कर रही होती है, तो आप सबसे आसान शिकार होते हैं, इसलिए चलो कोच को हटा दें या चलो कोच पर रोक लगा दें. ऐसी बातें सामने आती हैं. जब टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हो तो यही सबसे आसान काम है और मेरे हिसाब से यह उल्टा असर करता है. तो फिर कोच को हायर क्यों किया जाए'.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का लचर प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले 3 सालों में काफी निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान को एशिया कप में भारत ने हराया और इसके बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के धूल चटाई. पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के बाद से बाहर हो गई.

वहीं पाकिस्तान की टीम आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी 2017 में जीती थी. उन्होंने भारत को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया था. उससे पहले पाकिस्तान ने 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. पाकिस्तान ने 1992 में वनेड वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था.

ये भी पढ़ें : गजब बेइज्जती है भाई! एक बॉल भी ठीक से नहीं खेल पाए वर्ल्ड चैंपियन ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो

Continue reading on the app

KVS Admission 2026: क्लास 1 में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, तारीखें और डॉक्यूमेंट्स

KVS Admission 2026: अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केवीएस में करवाना चाह रहे हैं तो अभिभावकों के लिए बड़ा अपडेट है. सत्र 2026-27 के लिए केंद्रिय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आधिकारिक टाइमटेबल जारी कर दिया है. हर साल की तरह इस बार भी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी, जिससे अभिभावकों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिल रही है. इस रिपोर्ट में हम आपको एडमिशन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से बता रहे हैं.

कब जारी होगा एडमिशन नोटिफिकेशन?

KVS की तरफ से पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आधिकारिक विज्ञापन मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा. इसका मतलब 19 मार्च 2026 तक अभिभावक एडमिशन से जुड़ी सभी गाइडलाइंस और नियम ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे. अभिभावकों के लिए नोटिफिकेशन KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसमें सीटों की संख्या, आरक्षण नियम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखें

  • कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तय तारीखों के अनुसार होगी.
  • आवेदन शुरू (Apply Date)- 20 मार्च 2026, शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से.
  • आवेदन की अंतिम तिथि (Last Apply Date)- 2 अप्रैल 2026, गुरुवार.

अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन कर दें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से दिक्कत आ सकती है.

ये भी पढ़ें- वन रक्षक, जेल प्रहरी समेत 1600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

कहां और कैसे करना होगा आवेदन?

दाखिले के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए आपको Apply Online: https://admission.kvs.gov.in पर जाना होगा. और अधिक जानकारी के लिए https://kvsangathan.nic.in/en/admission/ पर जा सकते हैं.

आवेदनकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे आवेदन करते समय अपने बच्चे और अभिभावकों की जानकारी सही-सही भरें. साथ ही, जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें.

चयन सूची (Merit List) कब जारी होगी?

KVS द्वारा एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चयन सूची (Provisional List) जारी की जाती है-

  1. पहली अनंतिम सूची- 9 अप्रैल 2026
  2. दूसरी सूची (यदि सीटें खाली हों)- 16 अप्रैल 2026
  3. तीसरी सूची (जरूरत पड़ने पर)- 21 अप्रैल 2026

यदि आपके बच्चे का नाम पहली सूची में नहीं आता है, तो चिंता न करें. आगे की सूची में भी चयन का मौका मिल सकता है.

आवेदन के लिए बच्चे की आयु सीमा कितनी है? (Age Criteria)

कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु निर्धारित की गई है. Admission के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 वर्ष होना अनिवार्य है. यह आयु 31 मार्च 2026 तक पूरी होनी चाहिए. बता दें कि आयु सीमा का पालन करना बहुत जरूरी है, अन्यथा एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है. 

एडमिशन प्रक्रिया कैसे होती है?

केंद्रीय विद्यालय (KVS) में एडमिशन एक निश्चित प्रक्रिया के तहत होता है, जिसमें पारदर्शिता और निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा जाता है.

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करना.
  • लॉटरी सिस्टम/मेरिट के आधार पर चयन.
  • चयन सूची जारी होना.
  • संबंधित स्कूल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन.
  • KVS में कई श्रेणियों जैसे RTE, सरकारी कर्मचारियों के बच्चों आदि के लिए सीटें आरक्षित होती हैं.

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

आवेदन करते समय और एडमिशन के दौरान आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है-

  1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  2. माता-पिता का पहचान पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  6. आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र 

दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की गलती या कमी होने पर एडमिशन कैंसिल किया जा सकता है, इसलिए पहले से सभी दस्तावेजों को तैयार रखें.

केंद्रीय विद्यालय क्यों है बेहतर विकल्प?

केंद्रीय विद्यालय देश के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद सरकारी स्कूलों में गिने जाते हैं. इसके पीछे कई कारण हैं.

बेहतरीन शिक्षा गुणवत्ता- KVS में NCERT पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई होती है.

कम फीस- निजी स्कूलों की तुलना में फीस काफी कम होती है.

ट्रांसफरेबल जॉब वालों के लिए सुविधाजनक- सरकारी कर्मचारियों के बार-बार ट्रांसफर होने पर भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होती.

अनुभवी शिक्षक- योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाती है.

ऑल इंडिया नेटवर्क- देशभर में केंद्रीय विद्यालयों का नेटवर्क फैला हुआ है.

एडमिशन के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें
  • दस्तावेजों को सही फॉर्मेट में अपलोड करें
  • वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें

जरूरी सलाह

सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 1 में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभिभावकों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. अगर आप भी अपने बच्चे को अच्छी और सस्ती शिक्षा देना चाहते हैं, तो KVS में समय रहते आवेदन जरूर करें. अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई भी अपडेट हो, तो उन्हें जानकारी जल्दी मिल सके.

ये भी पढ़ें- UP Scholarship के पैसे नहीं आए तो क्या करें? छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

अश्विन ने केकेआर की गेंदबाजी आक्रमण को बताया कमजोर, बोले- ‘मिस्ट्री फैक्टर’ का खौफ खत्म हो गया

R Ashwin on KKR Bowling: आर अश्विन का कहना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी आक्रमण में अब पहले जैसा खौफ नहीं रह गया है. पहले सुनील नारायण के तौर पर एक मिस्ट्री स्पिनर हुआ करता था.इसके बाद वरुण चक्रवर्ती आए. लेकिन इन दोनों गेंदबाजों को बल्लेबाज अच्छी तरह से जान चुके हैं.इसलिए उनकी गेंदबाजी में कोई नयापन नहीं है और ना ही मिस्ट्री जैसा अब कुछ रह गया है. Sat, 21 Mar 2026 19:23:56 +0530

  Videos
See all

Baghpat Viral Video: Namaz के बाद आपस में भिड़े मुस्लिम, जमकर चले लात घूंसे! | #shorts #eid #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:39:09+00:00

Middle East War: अमेरिकी हमले से ईरान में तबाही का खौफनाक मंजर!| Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:42:41+00:00

फैंस का अभिवादन किए Salman Khan और उनके पिता Salim Khan #salmankhan #salimkhan #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:39:20+00:00

6 साल बाद जेल से लौटे Sharjeel Imam, गांव पहुंचकर Eid मनाया #sharjeelimam #eid #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:39:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers