गजब बेइज्जती है भाई! एक बॉल भी ठीक से नहीं खेल पाए वर्ल्ड चैंपियन ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो
IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के बांए हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 कै चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. वो भारतीय क्रिकेट टीम के टूर्नामेंट में टॉप रन स्कोरर थे. उन्होंने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 300 से अधिक रन बनाए. अब ईशान किशन आईपीएल 2026 में खेलने वाले हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 198वें संस्करण के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को अपना कप्तान भी नियुक्त किया है. अब वो हैदराबाद की टीम को आईपीएल 2026 में बौतर कप्तान लीड करते हुए नजर आएंगे. उनका साथ अभिषेक शर्मा देंगे जो उनके डिप्टी बनाए गए हैं. अब कप्तान और उपकप्तान की ये जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने का काम करेगी.
ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ईशान ने मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और रनों का अंबार लगाया. अब वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए धमाल मचाना चाहेंगे.
ईशान किशन का वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले ईशान किशन का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी बड़ा बेवस नजर आ रहा है. ईशान एक भी बॉल ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन अंत में वो एक ट्रिक अपनाकर और अपने दोस्त की मदद से बड़ा शॉट खेलने में सफल हो जाते हैं.
इस वीडियो में ईशान किशन सेलिब्रिटी ओरी के साथ नजर आ रहे हैं. ओरी ईशान के साथ क्रिकेट मैच खेले रहे हैं. इस दौरान जब ओरी ईशान को बॉलिंग करते हैं तो ईशान उनकी बॉल को समझ नहीं पा रहे हैं और उनकी बॉल पर ठीक से शॉट भी नहीं लगा पा रहे हैं. लेकिन इसके बाद जब उनको ओरी का तोड़ मिल जाता है तो वो एक बड़ा शॉट लगा देते हैं, जिसके बाद ओरी रोते हुए नजर आते हैं.
Ishan Kishan playing with his friend and Orry ????
— @steadymind (@VedPrak7771720) March 20, 2026
I think this Orry and ishan's friend will give more content than Ishan Kishan ???? pic.twitter.com/A7P1CqO5rq
इन टीमों के लिए कप्तान कर चुके हैं ईशान
ईशान किशन आईपीएल 2026 में कप्तानी की भूमिका में नजर आने वाले हैं. उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इसके साथ ही वो घरेलू क्रिकेट में झारखंड़ की कमान संभालते हैं. उनकी कप्तानी में झारखंड़ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर भी कब्जा किया है. अब ईशान इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
ईशान किशन का शानदार आईपीएल करियर
ईशान किशन साल 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 119 मैच खेले हैं. इस दौरान 112 पारियों में 29.1 और 137.7 की स्ट्राइक रेट के साथ 2998 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 17 अर्धशतक भी मौजूद हैं.
ईशान ने अपने आईपीएल करियर में 288 चौके और 134 छक्के लगाए हैं. ईशान ने वहीं फील्डिंग के दौरान 59 कैच लपके हैं. इसके साथ ही उन्होंने 5 रन आउट और 5 खिलाड़ियों को स्टंप आउट भी किया है. अब ईशान किशन के पास मौका होगा कि वो आईपीएल 2026 में अपने आंकड़ों को और बेहतर कर पाएं.
ये भी पढ़ें : किस खिलाड़ी के बल्ले से खेलते हैं अभिषेक शर्मा, क्यों खुद नहीं खरीदते अपने लिए कभी बैट, जानें
ये भी पढ़ें : ये हैं वो 3 धुरंधर कप्तान जो IPL 2026 में अपनी टीम को बना सकते हैं चैंपियन, एक ने तो हाल ही में उठाई है ट्रॉफी
शिल्पा शेट्टी से मलाइका अरोरा और हिना खान तक, बॉलीवुड और टीवी सितारों ने दी फैंस को ईद की मुबारकबाद
Eid 2026: आज पूरे देश में ईद का पावन त्योहार बेहद धूमधाम, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. जी हां, हर तरफ खुशियों की रौनक देखने को मिल रही है- बाजार सजे हुए हैं, मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं. ऐसे में इस खास मौके पर आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी पूरे जोश और उत्साह के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सितारों ने अपने-अपने अंदाज में फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं और खुशहाली, अमन और तरक्की की दुआएं मांगीं. तो आइए जानते हैं किन-किन सितारों ने इस मौके पर क्या खास शेयर किया.
मलाइका अरोड़ा
सबसे पहले बात करें मलाइका अरोड़ा की, तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने फैंस के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आई.
शिल्पा शेट्टी
वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर पर ईद मुबारक लिखा हुआ था, जो इस त्योहार की खूबसूरती और भावनाओं को बखूबी दर्शाता है.
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की बधाई दी. उन्होंने एक भावुक और दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी के लिए खुशियों और प्यार की दुआ की.
सुरभि ज्योति
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं और इस खास मौके की खुशी साझा की.
जन्नत जुबैर
सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी, जिसे उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया.
अली गोनी
टीवी एक्टर अली गोनी ने भी एक फोटो शेयर कर अपने फैंस को ईद की बधाई दी और इस खास दिन की खुशी जाहिर की.
हिना खान
वहीं हिना खान ने इंस्टाग्राम पर चांद की तस्वीर शेयर करते हुए चांद मुबारक लिखा, जो ईद से पहले की खास परंपरा को दर्शाता है.
आयशा खान
एक्ट्रेस आयशा खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर चांद रात मुबारक लिखकर फैंस को शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके हाथों पर सजी खूबसूरत मेहंदी नजर आ रही थी, जो ईद की तैयारियों और उत्साह को बयां करती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























