Responsive Scrollable Menu

शिल्पा शेट्टी से मलाइका अरोरा और हिना खान तक, बॉलीवुड और टीवी सितारों ने दी फैंस को ईद की मुबारकबाद

Eid 2026: आज पूरे देश में ईद का पावन त्योहार बेहद धूमधाम, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. जी हां, हर तरफ खुशियों की रौनक देखने को मिल रही है- बाजार सजे हुए हैं, मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं. ऐसे में इस खास मौके पर आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी पूरे जोश और उत्साह के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सितारों ने अपने-अपने अंदाज में फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं और खुशहाली, अमन और तरक्की की दुआएं मांगीं. तो  आइए जानते हैं किन-किन सितारों ने इस मौके पर क्या खास शेयर किया.

मलाइका अरोड़ा

सबसे पहले बात करें मलाइका अरोड़ा की, तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने फैंस के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की, जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आई.

शिल्पा शेट्टी

वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चांद की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर पर ईद मुबारक लिखा हुआ था, जो इस त्योहार की खूबसूरती और भावनाओं को बखूबी दर्शाता है.

माधुरी दीक्षित 

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की बधाई दी. उन्होंने एक भावुक और दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी के लिए खुशियों और प्यार की दुआ की.

सुरभि ज्योति

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं और इस खास मौके की खुशी साझा की.

जन्नत जुबैर 

सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी, जिसे उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया.

अली गोनी

टीवी एक्टर अली गोनी ने भी एक फोटो शेयर कर अपने फैंस को ईद की बधाई दी और इस खास दिन की खुशी जाहिर की.

हिना खान

वहीं हिना खान ने इंस्टाग्राम पर चांद की तस्वीर शेयर करते हुए चांद मुबारक लिखा, जो ईद से पहले की खास परंपरा को दर्शाता है.

आयशा खान 

एक्ट्रेस आयशा खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर चांद रात मुबारक लिखकर फैंस को शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके हाथों पर सजी खूबसूरत मेहंदी नजर आ रही थी, जो ईद की तैयारियों और उत्साह को बयां करती है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar VS Dhurandhar 2: 'धुरंधर' या 'धुरंधर 2' किसने किया लोगों के दिलों पर राज, जानें दोनों फिल्मों की कमाई

Continue reading on the app

गुरुग्राम में नर्स के मर्डर का खुलासा; पति ने मायके में ही इंजेक्शन लगाकर मार डाला, दहेज के लिए करता था पिटाई

गुरुग्राम में एक नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक ने अपनी ही पत्नी को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला भी पेशे से नर्स थी। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति 26 वर्षीय अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सबसे बड़ा ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम... जबरदस्त फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और अभिषेक कर पाएंगे नया कारनामा?

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लीग में हर सीजन कुछ रिकॉर्ड ब्रेक होते हैं, तो कुछ नए रिकॉर्ड बनते हैं। ऐसे में क्या इस सीजन वैभव से लेकर ईशान किशन या अभिषेक शर्मा, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। Sat, 21 Mar 2026 21:04:21 +0530

  Videos
See all

Sushant Sinha | Rashtragarv: दिल्ली-NCR में 8 कॉरिडोर नमो भारत..राष्ट्र गर्व है ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:34:03+00:00

EP57: Insecure SRGey Fans Unable to Cope, Dhurandhar Pain, Bihar Police, Pak Nukes |Saptahik Bakaiti #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:33:43+00:00

Poochta Hai Bharat: Trump को Mojtaba Khamenei की धमकी! | Iran Israel War | PM Modi | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:33:20+00:00

अगले हफ्ते ईरान पर हमले और बढ़ेंगेः इस्राएल [Iran’s Natanz facility Attacked] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:37:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers