Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में टूट सकते हैं ये 10 धांसूू रिकॉर्ड, एक तो 12 सालों से है बरकरार

IPL 2026 को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. क्रिकेट के इस त्योहार को शुरू होने में अब सिर्फ 7 दिन बाकी हैं और सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं, खिलाड़ी प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं. क्रिकेट के गलियारों में भी आईपीएल की ही चर्चा है. कोई पुराने किस्सों की बात कर रहा है, तो कोई स्क्वाड एनालिसिस कर रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल के 10 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो इस सीजन टूट सकते हैं.

1. निशाने पर विराट कोहली का 973 रन वाला रिकॉर्ड

IPL 2026 में विराट कोहली का 973 रनों वाला महारिकॉर्ड भी टूट सकता है. कोहली ने आईपीएल 2016 में शानदार प्रदर्शन किया था और सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर उन्होंने ऑरेन्ज कैप जीती थी. तब विराट ने 973 रन बनाए थे और वो एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा.

2- फास्टेस्ट सेंचुरी

IPL में फास्टेस्ट सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए महज 30 गेंदों में शतक लगाया था. अब गेल का ये रिकॉर्ड खतरे में है, क्योंकि आईपीएल में कई धुरंधर बल्लेबाज हिस्सा ले रहे हैं. पिछले ही सीजन 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

3- क्रिस गेल का 175 रनों वाला रिकॉर्ड

IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने सबसे बड़ी इंडिविजुअल इनिंग खेली थी. उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए 175* रन बोर्ड पर लगा दिए थे. तब से ये रिकॉर्ड गेल के ही नाम पर दर्ज है. मगर, इस सीजन के शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा विस्फोटक बल्लेबाज ने बताया कि वह गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं. इसके अलावा ईशान किशन, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज भी हैं, जो गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को चूर-चूर कर सकते हैं.

4- IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल के नाम पर संयुक्त रूप से दर्ज है. ब्रावो ने 2013 और हर्षल ने 2021 में 32-32 विकेट चटकाए. अब यदि आईपीएल 2026 में कोई गेंदबाज 33 विकेट लेने में सफल होता है, तो वह इतिहास रच सकता है.

5. हाईएस्ट इनिंग टोटल

IPL 2026 में एक इनिंग के हाईएस्ट स्कोर वाला रिकॉर्ड भी धराशाही हो सकता है. असल में, देखा जाता है कि लगभग हर सीजन ही इन रिकॉर्ड्स में सुधार देखने को मिलता है. मौजूदा समय में एक पारी में सबसे बड़े स्कोर वाला रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम पर दर्ज है, जिसने 2024 में आरसीबी के खिलाफ 287 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, इस मामले में टॉप-4 में SRH की ही टीम है.

6. सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड

IPL के अब तक 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 ट्रॉफी जीती है और मुंबई इंडियंस ने भी 5 बार खिताबी जीत दर्ज की है. CSK ने एमएस धोनी की कैप्टेंसी में 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में ट्रॉफी उठाईं. जबकि MI ने रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताबी जीत दर्ज की. अब यदि IPL 2026 में चेन्नई या मुंबई में से कोई टीम चैंपियन बनती है, तो वह सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन जाएगी.

7- सबसे ज्यादा चौके

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड विदेशी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज हैं. वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस सीजन वॉर्नर ने 17 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 88 चौके लगाए थे. मगर, मौजूदा समय में भारत के युवा खिलाड़ी जिस तरह से चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि IPL 2026 में वॉर्नर का ये बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है.

8- सबसे ज्यादा डक

IPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर दर्ज है. मैक्सी अपने करियर में 19 बार शून्य पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. जबकि रोहित शर्मा 18 बार डक पर आउट हो चुके हैं. ऐसे में यदि IPL 2026 में 2 बार भी रोहित शून्य पर आउट होते हैं, तो ये अनचाहा रिकॉर्ड हिटमैन के नाम पर दर्ज हो जाएगा.

9- एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच

आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम पर दर्ज है. मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने IPL 2017 में 15 कैच लिए थे. आईपीएल में फील्डिंग का स्तर सीजन दर सीजन ऊंचा होता जा रहा है. ऐसे में अब आईपीएल 2026 में उनका ये रिकॉर्ड टूट सकता है.

10- सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. गेल ने आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सीजन में 59 सिक्स लगाए थे. अब IPL 2026 में कई तूफानी बल्लेबाज हिस्सा ले रहे हैं, जो गेल के इस रिकॉर्ड को धराशाही कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को कप्तान न बनाकर क्या CSK ने कर दी है गलती? जानिए ऋतुराज गायकवाड से कितने बेहतर हैं आंकड़े

Continue reading on the app

गजब बेइज्जती है भाई! एक बॉल भी ठीक से नहीं खेल पाए वर्ल्ड चैंपियन ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के बांए हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 कै चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. वो भारतीय क्रिकेट टीम के टूर्नामेंट में टॉप रन स्कोरर थे. उन्होंने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 300 से अधिक रन बनाए. अब ईशान किशन आईपीएल 2026 में खेलने वाले हैं. 

इंडियन प्रीमियर लीग के 198वें संस्करण के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को अपना कप्तान भी नियुक्त किया है. अब वो हैदराबाद की टीम को आईपीएल 2026 में बौतर कप्तान लीड करते हुए नजर आएंगे. उनका साथ अभिषेक शर्मा देंगे जो उनके डिप्टी बनाए गए हैं. अब कप्तान और उपकप्तान की ये जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने का काम करेगी. 

ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ईशान ने मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और रनों का अंबार लगाया. अब वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए धमाल मचाना चाहेंगे.

ईशान किशन का वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले ईशान किशन का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी बड़ा बेवस नजर आ रहा है. ईशान एक भी बॉल ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं. लेकिन अंत में वो एक ट्रिक अपनाकर और अपने दोस्त की मदद से बड़ा शॉट खेलने में सफल हो जाते हैं.

इस वीडियो में ईशान किशन सेलिब्रिटी ओरी के साथ नजर आ रहे हैं. ओरी ईशान के साथ क्रिकेट मैच खेले रहे हैं. इस दौरान जब ओरी ईशान को बॉलिंग करते हैं तो ईशान उनकी बॉल को समझ नहीं पा रहे हैं और उनकी बॉल पर ठीक से शॉट भी नहीं लगा पा रहे हैं. लेकिन इसके बाद जब उनको ओरी का तोड़ मिल जाता है तो वो एक बड़ा शॉट  लगा देते हैं, जिसके बाद ओरी रोते हुए नजर आते हैं.

 

इन टीमों के लिए कप्तान कर चुके हैं ईशान 

ईशान किशन आईपीएल 2026 में कप्तानी की भूमिका में नजर आने वाले हैं. उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इसके साथ ही वो घरेलू क्रिकेट में झारखंड़ की कमान संभालते हैं. उनकी कप्तानी में झारखंड़ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर भी कब्जा किया है. अब ईशान इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 

ईशान किशन का शानदार आईपीएल करियर 

ईशान किशन साल 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 119 मैच खेले हैं. इस दौरान 112 पारियों में 29.1 और 137.7 की स्ट्राइक रेट के साथ 2998 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 17 अर्धशतक भी मौजूद हैं.

ईशान ने अपने आईपीएल करियर में 288 चौके और 134 छक्के लगाए हैं. ईशान ने वहीं फील्डिंग के दौरान 59 कैच लपके हैं. इसके साथ ही उन्होंने 5 रन आउट और 5 खिलाड़ियों को स्टंप आउट भी किया है. अब ईशान किशन के पास मौका होगा कि वो आईपीएल 2026 में अपने आंकड़ों को और बेहतर कर पाएं. 

ये भी पढ़ें : किस खिलाड़ी के बल्ले से खेलते हैं अभिषेक शर्मा, क्यों खुद नहीं खरीदते अपने लिए कभी बैट, जानें

ये भी पढ़ें : ये हैं वो 3 धुरंधर कप्तान जो IPL 2026 में अपनी टीम को बना सकते हैं चैंपियन, एक ने तो हाल ही में उठाई है ट्रॉफी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, मुस्तफिजुर रहमान और हर्षित राणा के बाद अब ये तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। पहले मुस्तफिजुर रहमान उसके बाद हर्षित राणा और अब एक और तूफानी गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है। KKR को लगातार तीसरा झटका लग चुका है। Sat, 21 Mar 2026 18:27:59 +0530

  Videos
See all

Eid 2026: देश भर में धूमधाम से मनाई गई ईद, मस्जिदों में लोगों ने पढ़ी नमाज #aajtak #eid2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:10:00+00:00

APKA RAJYA: फर्रुखाबाद में EID की नमाज़ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:15:20+00:00

UP News: Vrindavan में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने की ऐतिहासिक गोवर्धन परिक्रमा #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:09:03+00:00

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर देश भर के मंंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब #navratri2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T13:10:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers