Chuck Norris Death: हॉलीवुड लेजेंड चक नॉरिस के निधन से टूटा अक्षय कुमार का दिल, भावुक होकर कहा- 'उन्होंने मुझे बनाया...'
Chuck Norris Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार और मार्शल आर्ट्स के महान कलाकार चल नॉरिस (Chuck Norris) 86 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से दुनियाभर में शोक की लहर है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी उन्हें भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।
भावुक हुए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर चक नॉरिस की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, चक नॉरिस को 'वे ऑफ द ड्रैगन', 'मिसिंग इन एक्शन' और कई अन्य फिल्मों में देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था... बल्कि शिक्षा थी। डिसिप्लिन, ताकत और पर्दे पर उनका कमांड मेरे मन में बस गया। उस प्रेरणा के लिए मैं आभारी हूं जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया।"
Growing up as a martial artist, watching Chuck Norris in Way of the Dragon, Missing in Action and many more wasn’t just entertainment…it was education. The discipline, strength, and that effortless command he brought on screen stayed with me. Grateful for the inspiration that… pic.twitter.com/thAc1t26Hm
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 20, 2026
वहीं फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर टूटे दिल वाले इमोजी के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एक्शन सिनेमा के आइकन थे चक नॉरिस
चक नॉरिस को हॉलीवुड में एक ‘टफ गाइ’ इमेज के लिए जाना जाता था। टीवी शो वॉकर, टेक्सास रेंजर और कई एक्शन फिल्मों में उनके किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।
फिल्मी करियर से पहले चक नॉरिस मार्शल आर्ट्स की दुनिया में बड़ा नाम थे। उनकी मुलाकात महान कलाकार ब्रूस ली से भी हुई थी और दोनों ने साथ में काम किया। साल 1972 की फिल्म रिटर्न ऑफ द ड्रैगन में दोनों के बीच हुआ फाइट सीन आज भी यादगार माना जाता है। चक नॉरिस ने अपने करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
परिवार ने दी जानकारी
86 साल की उम्र में चक नॉरिस का निधन हो गया। उनके परिवार ने इसे “अचानक हुई घटना” बताया और कहा कि वह अपने आखिरी समय में परिवार के बीच शांतिपूर्वक थे।
चक नॉरिस अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गए हैं।
प्रकाश राज ने ‘धुरंधर 2’ पर कसा तंज:फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर पर निशाना भी साधा
एक्टर प्रकाश राज ने एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फिल्म धुरंधर 2 का मजाक उड़ाते दिखे। साथ ही उन्होंने धुरंधर 2 की तारीफ करने को लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और जूनियर एनटीआर पर तंज कसा। दरअसल, गुरुवार को प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के एक कोने में रेडियो पर गाना बज रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं धुरंधर से बहुत दूर...क्या आप भी?' उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए साउथ स्टार्स पर भी निशाना साधा। उस ट्वीट में लिखा था कि धुरंधर 2 की तारीफ अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने की है, जबकि किसी बॉलीवुड स्टार ने प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर प्रकाश राज ने लिखा, 'जिम्मेदारियों का बोझ अब साउथ तक भी पहुंचने लगा है।' साउथ एक्टर्स ने की फिल्म की तारीफ बता दें कि कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर एक्टर महेश बाबू ने लिखा था, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।’ अल्लू अर्जुन ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की। बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा था, ‘अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।’ इसके अलावा राम चरण और जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की थी। राम चरण ने सोशल मीडिया पर फिल्म को रॉ, ग्रिपिंग और इम्पैक्टफुल बताया। उन्होंने कहा था कि डायरेक्टर आदित्य धर ने स्केल और इमोशन को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। वहीं जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म को दमदार प्रोजेक्ट बताया था। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













.jpg)





