चाची को देख खुद को रोक नहीं पाए चाचा जी, लगा दिए ऐसे ठुमके कि लोग देखते रह गए!
सोशल मीडिया पर एक मजेदार और दिल खुश कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चाचाजी और चाची का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो किसी गांव का लगता है, जहां सड़क के बीचों-बीच चाचाजी अचानक मस्ती में डांस करने लगते हैं. उनका बेफिक्र और खुशमिजाज अंदाज देखते ही बनता है. जैसे ही कैमरा दूसरी ओर घूमता है, चाची कुछ महिलाओं के साथ खड़ी नजर आती हैं. चाचाजी को नाचते देख वह भी खुद को रोक नहीं पातीं और वहीं खड़े-खड़े डांस करने लगती हैं. दोनों के बीच बिना कुछ बोले ही शानदार तालमेल देखने को मिलता है, जो इस वीडियो को और खास बना देता है. चाचा जी पारंपरिक धोती-कुर्ता और पगड़ी में नजर आते हैं, जबकि चाची भी पूरी तरह देसी लुक में दिखाई देती हैं. उनका यह सादा लेकिन दिलचस्प डांस लोगों को खूब भा रहा है. आसपास मौजूद लोग भी रुककर इस नजारे का आनंद लेने लगते हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट butterfly__mahi पर शेयर किया गया है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं.
फाइलों के बीच छिपी थी मौत! 6 फीट लंबे कोबरा ने DEO ऑफिस में मचाई दहशत, देखें रेस्क्यू का रोमांचक Video
Cobra Rescue In Rohtas DEO Office: रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्टोर रूम की फाइलों के बीच 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा मिला. दो चूहों को निगल चुके इस विशालकाय सांप को देख कर्मचारियों के होश उड़ गए. स्नेक कैचर अमरनाथ गुप्ता ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. जिसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























