पश्चिम एशिया में तनाव के चलते लगातार चौथे हफ्ते गिरा शेयर बाजार, निफ्टी-सेंसेक्स पर रहा दबाव
मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है और इसी वजह से घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क लगातार चौथे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए।
सप्ताह के दौरान निफ्टी में 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि आखिरी कारोबारी दिन यह 0.49 प्रतिशत बढ़कर 23,114.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स सप्ताह के अंत में 325.72 अंकों यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ, लेकिन पूरे सप्ताह में इसमें 0.04 प्रतिशत की हल्की गिरावट रही।
सप्ताह की शुरुआत दोनों सूचकांकों ने सपाट रुख के साथ की, लेकिन बाद में मेटल शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में कुछ तेजी देखने को मिली।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहने से महंगाई और भारत के व्यापार घाटे को लेकर चिंता बनी हुई है, जिसका असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसयू बैंक) सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे। वहीं, मेटल शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
हालांकि, व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में मिश्रित रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इसी बीच भारतीय रुपया भी कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.49 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। इसकी मुख्य वजह डॉलर की मजबूत मांग, विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली और वैश्विक मुद्रा बाजार का दबाव रहा।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि निकट अवधि में बाजार का रुख सतर्क बना रहेगा। ऊंचे कच्चे तेल के दाम और पश्चिम एशिया में जारी तनाव बाजार की भावना पर दबाव बनाए हुए हैं। पिछले 13 सत्रों में विदेशी निवेशकों ने कुल 81,263 करोड़ रुपए की निकासी की है, जिससे बाजार पर दबाव और बढ़ा है।
विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,850 का स्तर इमीडिएट रेजिस्टेंस है, इसके बाद 24,000 और 24,150 अगले महत्वपूर्ण स्तर होंगे। वहीं, नीचे की ओर 22,950 और 22,700 मजबूत सपोर्ट के रूप में देखे जा रहे हैं।
बाजार अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 13 प्रतिशत तक नीचे आ चुका है, जो व्यापक बाजार में एक बड़े करेक्शन की ओर इशारा करता है।
बैंक निफ्टी के लिए 53,000 से 52,000 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ऊपर की ओर 54,000 से 55,000 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
किस खिलाड़ी के बल्ले से खेलते हैं अभिषेक शर्मा, क्यों खुद नहीं खरीदते अपने लिए कभी बैट, जानें
Shubman Gill on Abhishek Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ उनके दोस्त और पंजाब की टीम में उनके साथ खेलने वाले शुभमन गिल भी मौजूद हैं. गिल ने अभिषेक के साथ भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था. उन्होंने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में इन दोनों ने अंडर-19 वर्ल्ड वर्ल्ड कप खेला था. उसके बाद से ही इन दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई है.
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की दोस्ती की मिशाल एक बार फिर देखने के लिए मिली है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में गिल अभिषेक को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अभिषेक के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बुरे दौर को लेकर और उनके क्रिकेट बैट को लेकर गिल ने बड़ा बयान दिया है.
अभिषेक पर शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
इस वीडियो में जब प्रेजेंटर ने शुभमन से पूछा कि क्या उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अभिषेक शर्मा को कोई सलाह दी थी. इस पर गिल ने कहा, 'दुनिया के नंबर 1 टी20 बैट्समैन को कौन सलाह देगा'. इस पर अभिषेक शर्मा ने कहा, 'मैंने ही मैसेज किया था शुभमन गिल को 3 डक के बाद. मैनें कहा था कि, मुझे बैट दे दो, इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए लेकिन उसने कहा के तू कर लेगा'.
इसके बाद वीडियो में प्रेजेंटर ने अभिषेक शर्मा ने पूरा कि, आपके हिसाब एसएस सबसे अच्छा बैट किसका है. इस पर जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा कि सबसे अच्छा बैट शुभमन गिल का है. इसके बाद वीडियो में प्रेजेंटर शुभमन गिल से पूछती हुई नजर आ रही है कि, क्या आप कभी अभिषेक को खेलने के लिए अपना बैट देते हैं. इस सवाल के जवाब में शुभमन गिल कहते हैं कि, 'वो मेरे बैट से ही खेलता है हमेशा'.
गिल के इस बयान से ऐसा लगा कि अभिषेक शर्मा खुद बैट नहीं खरीदते हैं बल्कि हमेशा शुभमन गिल के बल्ले से ही खेलते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. गिल और अभिषेक दोनों अच्छे दोस्त हैं. ऐसे में उनके बीच पंजाबी होने के नाते भी अच्छी वाइब्स हैं. ये दोनों एक दूसरे से कोई इनसिक्योरिटी नहीं महसूस करते हैं. गिल और अभिषेक बचपन से ही एक दूसरे के साथ खेलते हुए यहां तक पहुंचे हैं.
When presenter asked Shubman if he gave any advice to Abhishek Sharma before T20I WC-
— Naina Dev (@NainaDev380254) March 21, 2026
SG- no.1 T20I batsman in the world ko kaun advice dega ????????
AS- maine hi message kia tha SG ko 3 duck ke baad ke mujhe bat dede, isse pehle koi aur record bann jae ???? He said ke tu kar lega… pic.twitter.com/5zMiFpMism
आपको बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं शुभमन गिल को भी वापस टी20 टीम में लाया था. उनको अक्षर पटेल के ऊपर उपकप्तान चुना गया था. वो भारत के लिए खेले लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया.
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी-मार्च में खेले गए इस वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की शुरुआत बहुत खराब रही थी. वो लगातार तीन मैचों में तीन बार शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद उनके लिए वापसी करना मुश्किल रहा लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 141 रन निकले.
ये भी खबर पढ़ें : IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टूटी कमर, CSK के 3 खिलाड़ी एक ही दिन में हुए बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















