Responsive Scrollable Menu

किस खिलाड़ी के बल्ले से खेलते हैं अभिषेक शर्मा, क्यों खुद नहीं खरीदते अपने लिए कभी बैट, जानें

Shubman Gill on Abhishek Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ उनके दोस्त और पंजाब की टीम में उनके साथ खेलने वाले शुभमन गिल भी मौजूद हैं. गिल ने अभिषेक के साथ भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था. उन्होंने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में इन दोनों ने अंडर-19 वर्ल्ड वर्ल्ड कप खेला था. उसके बाद से ही इन दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई है. 

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की दोस्ती की मिशाल एक बार फिर देखने के लिए मिली है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में गिल अभिषेक को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अभिषेक के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बुरे दौर को लेकर और उनके क्रिकेट बैट को लेकर गिल ने बड़ा बयान दिया है. 

अभिषेक पर शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान 

इस वीडियो में जब प्रेजेंटर ने शुभमन से पूछा कि क्या उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026  से पहले अभिषेक शर्मा को कोई सलाह दी थी.  इस पर गिल ने कहा, 'दुनिया के नंबर 1 टी20 बैट्समैन को कौन सलाह देगा'. इस पर अभिषेक शर्मा ने कहा, 'मैंने ही मैसेज किया था शुभमन गिल को 3 डक के बाद. मैनें कहा था कि, मुझे बैट दे दो, इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए लेकिन उसने कहा के तू कर लेगा'.

इसके बाद वीडियो में प्रेजेंटर ने अभिषेक शर्मा ने पूरा कि, आपके हिसाब एसएस सबसे अच्छा बैट किसका है. इस पर जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा कि सबसे अच्छा बैट शुभमन गिल का है. इसके बाद वीडियो में प्रेजेंटर शुभमन गिल से पूछती हुई नजर आ रही है कि, क्या आप कभी अभिषेक को खेलने के लिए अपना बैट देते हैं. इस सवाल के जवाब में शुभमन गिल कहते हैं कि, 'वो मेरे बैट से ही खेलता है हमेशा'. 

गिल के इस बयान से ऐसा लगा कि अभिषेक शर्मा खुद बैट नहीं खरीदते हैं बल्कि हमेशा शुभमन गिल के बल्ले से ही खेलते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. गिल और अभिषेक दोनों अच्छे दोस्त हैं. ऐसे में उनके बीच पंजाबी होने के नाते भी अच्छी वाइब्स हैं. ये दोनों एक दूसरे से कोई इनसिक्योरिटी नहीं महसूस करते हैं. गिल और अभिषेक बचपन से ही एक दूसरे के साथ खेलते हुए यहां तक पहुंचे हैं. 

आपको बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं शुभमन गिल को भी वापस टी20 टीम में लाया था. उनको अक्षर पटेल के ऊपर उपकप्तान चुना गया था. वो भारत के लिए खेले लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया. 

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी-मार्च में खेले गए इस वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की शुरुआत बहुत खराब रही थी. वो लगातार तीन मैचों में तीन बार शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद उनके लिए वापसी करना मुश्किल रहा लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 141 रन निकले.

ये भी खबर पढ़ें : IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टूटी कमर, CSK के 3 खिलाड़ी एक ही दिन में हुए बाहर

Continue reading on the app

16 एयरपोर्ट और दर्जनों एक्सप्रेस-वे, पूरे देश में यूपी कैसे नंबर-1, चौंका देंगी ये रिपोर्ट

UP Infrastructure Development :उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यानाथ के 9 साल के कार्यकाल में जो विकास हुआ है वह अभूतपूर्व है। तभी तो आज देश के 55 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे के साथ यूपी एक्सप्रेस-वे हब बन गया है। जहां 16 एयरपोर्ट, रेल, राष्ट्रीय जलमार्ग और फ्रेट कॉरिडोर में सबसे आगे है।

Continue reading on the app

  Sports

करदाता ध्यान दें, 1 अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स से जुड़े कई नए नियम, पढ़ें पूरी खबर 

करदाताओं लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने इनकम टैक्स नियम 2026 (Income Tax Rules) को अधिसूचित किया है। 1 अप्रैल 2026 से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसमें इनकम टैक्स फाइलिंग को आसान बनाना, पीएफ, एचआरए और शिक्षा भत्तेपर मिलने वाली छूट में वृद्धि और कैपिटल गेन … Sat, 21 Mar 2026 21:03:44 GMT

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat: Trump को Mojtaba Khamenei की धमकी! | Iran Israel War | PM Modi | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:33:20+00:00

EP57: Insecure SRGey Fans Unable to Cope, Dhurandhar Pain, Bihar Police, Pak Nukes |Saptahik Bakaiti #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:33:43+00:00

जिसने भी पहना था भगवा, दिल्ली पुलिस ने उसी को दौड़ा कर पीटा | Uttam Nagar | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:37:04+00:00

Sushant Sinha | Rashtragarv: दिल्ली-NCR में 8 कॉरिडोर नमो भारत..राष्ट्र गर्व है ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:34:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers