Responsive Scrollable Menu

ईरान-इजरायल युद्व में अब कूदा ये नया देश! 8 देशों के साथ मिलकर दिखाने वाला है अपनी ताकत...

Hormuz Strait Iran Attack: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच South Korea ने Iran द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में किए जा रहे हमलों और मार्ग को बाधित करने की कोशिशों की कड़ी निंदा की है. सियोल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि वह कई यूरोपीय देशों और सहयोगी राष्ट्रों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर एक संयुक्त बयान जारी करेंगे.

कई देशों ने मिलकर जताई आपत्ति

संयुक्त बयान में United Kingdom, France, Germany, Italy, Japan, Netherlands और Canada शामिल हैं. इन देशों ने ईरान से अपील की है कि वह इस अहम समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह के हमले या अवरोध की कार्रवाई तुरंत बंद करे और अंतरराष्ट्रीय नौवहन के नियमों का सम्मान करे.

ईरान-इजरायल जंग में पलटी बाजी! इस लिंक पर क्लिक कर पढें पूरी खबर

वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम मार्ग

विशेषज्ञों के अनुसार Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. वैश्विक स्तर पर करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति इसी रास्ते से गुजरती है. ऐसे में यहां किसी भी तरह की बाधा का असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने पर जोर

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह संयुक्त पहल समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर इस मार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के प्रयासों में सहयोग करेगा.

ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर चिंता

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते व्यवधानों का असर सीधे देश की ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. इसलिए सियोल इस मामले में वैश्विक स्तर पर चल रहे प्रयासों के साथ तालमेल बनाकर काम कर रहा है.

ट्रंप के बयान के बाद तेज हुई चर्चा

इस मुद्दे पर बहस उस समय और तेज हो गई जब Donald Trump ने सहयोगी देशों से क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए जहाज भेजने की अपील की. हालांकि कुछ देशों ने अब तक इस पहल में सीधे शामिल होने को लेकर सावधानी भरा रुख अपनाया है.

US Israel Iran War: पेट्रोल के बाद अब रसोई तक पहुंच सकता है महंगाई का झटका...

FAQ

Q1. होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- Strait of Hormuz वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का अहम मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस का परिवहन होता है.

Q2. कौन से देश ईरान के खिलाफ हैं?
उत्तर- South Korea, United Kingdom, France, Germany, Italy, Japan, Netherlands और Canada एक साथ ईरान के खिलाफ हैं.

Q3. इन देशों ने ईरान से क्या मांग की है?
उत्तर- इन देशों ने ईरान से रणनीतिक समुद्री मार्ग पर हमले रोकने और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही का सम्मान करने की अपील की है.

Q4. इस विवाद का असर किन चीजों पर पड़ सकता है?
उत्तर- अगर इस मार्ग में व्यवधान होता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति, ऊर्जा बाजार और कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है. 20 मार्च को भारत में​ प्रिमियम पेट्रोल पर 2.30 रुपये का इजाफा किया है.

Q5. इस मुद्दे में अमेरिका की क्या भूमिका है?
उत्तर- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने सहयोगी देशों से क्षेत्र को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के लिए मदद करने की अपील की थी.



 

Continue reading on the app

Dhurandhar VS Dhurandhar 2: 'धुरंधर' या 'धुरंधर 2' किसने किया लोगों के दिलों पर राज, जानें दोनों फिल्मों की कमाई

Dhurandhar VS Dhurandhar 2: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर और धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर खूब चर्चा हो रही है. जी हां, दर्शकों के बीच रणवीर सिंह की इन फिल्मों का क्रेज साफ देखा जा सकता है, लेकिन जब कमाई की बात आती है तो दोनों फिल्मों का प्रदर्शन और उनका प्रभाव अलग-अलग नजर आता है. चलिए हम आपको इस खबर में दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में डिटेल में समझते हैं कि आखिर किस फिल्म ने कितनी कमाई की और किसका पलड़ा भारी है. 

धुरंधर 2: द रिवेंज की धमाकेदार कमाई

धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. फिल्म की शुरुआत ही बेहद शानदार रही और पहले दो दिनों में ही इसने बड़ी कमाई कर ली. आपको बता दें कि फिल्म ने प्री-रिलीज शोज में- 43 करोड़ रुपये, पहले दिन- 99.1 करोड़ रुपये और दूसरे दिन- 78.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 220.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है.

हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रदर्शन हर भाषा में समान नहीं रहा. हिंदी में जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, वहीं तेलुगू बाजार में फिल्म की पकड़ कमजोर रही. बता दें, धुरंधर 2 ने तेलुगू में पहले दिन- 2.12 करोड़ रुपये और दूसरे दिन- 1.3 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे साफ है कि फिल्म का मुख्य बिजनेस हिंदी बेल्ट से ही आ रहा है. 

https://www.instagram.com/p/DLwbH_toPe_/

धुरंधर (पहला पार्ट) का प्रदर्शन

वहीं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' (पार्ट 1) दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,300 करोड़ से ज्यादा की कुल कमाई की है. बता दें, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1,005.85 करोड़ रहा. और घरेलू बाजार में फिल्म ने लगभग 840 करोड़ की नेट कमाई की हुई. यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी. ये फिल्म भी अपने समय में चर्चा में रही थी. लेकिन यह एक पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर बनने से थोड़ा पीछे रह गई. इसी वजह से इसके सीक्वल को बड़े स्तर पर रिलीज किया गया और ज्यादा बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया गया.

तुलना में कौन आगे?

ऐसे में अगर दोनों फिल्मों की तुलना की जाए, तो ओपनिंग और कुल कमाई के मामले में: धुरंधर 2 साफ तौर पर आगे है. मार्केट पकड़ के तरीके से देखें तो धुरंधर 2 हिंदी बेल्ट में मजबूत है, लेकिन अन्य भाषाओं में कमजोर दिख रही है. वहीं पहले पार्ट यानी धुरंधर को बेस के तरीके से तैयार किया गया था, जिसका फायदा सीक्वल को खूब मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh BO Collection Day 2: 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे रही पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', दूसरे दिन कर डाली इतनी कमाई

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam, Eid ul Fitr: बाबर आजम ने खुद से बनाया पकवान, पाकिस्तान में परिवार संग ऐसे मनाई ईद, VIDEO

Babar Azam celebrate Eid: पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आजम ने ईद कैसे मनाई? उन्होंने खुद से ईद के मौके पर क्या बनाया? PSL 11 पेशावर जाल्मी की ओर से खेलने जा रहे बाबर आजम ने परिवार के साथ ईद सेलिब्रेट करने के अलावा पकवान भी बनाया, Sat, 21 Mar 2026 14:09:36 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash Today : 2 बजते ही सोने-चांदी के दामों में भूचाल! | Silver Gold Update Rate | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:30:21+00:00

World News live | News Ki Pathshala | Iran Israel War में America को भारी नुकसान | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:33:40+00:00

Karnavati में Uniform Civil Code विरोध! बिना अनुमति प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार l UCC Protest l #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:26:31+00:00

America-Israel Iran War LIVE Updates: जंग पर 2 बजते ही Trump का ऐलान! | Trump Vs Khamenei | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:25:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers