Rani Mukherjee Birthday: कभी Fashion Designer बनना था सपना, एक फैसले ने बनाया Bollywood की 'रानी'
जन्म और परिवार
फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
इस फिल्म से बनी सुपरस्टार
कमबैक से चौंकाया
चर्चा में रही पर्सनल लाइफ
कौन थे फरसा वाले बाबा? जानें क्यों तस्करों के आंखों की बने हुए थे किरकिरी
ब्रज क्षेत्र में गौरक्षा के प्रमुख चेहरे और ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर संत चंद्रशेखर महाराज को गोतस्करों ने शुक्रवार को बेरहमी से मार डाला. बताया जा रहा है कि बाबा बाइक से गोतस्करों के एक ट्रक का पीछा कर रहे थे. तभी तस्करों ने उन्हें कुचल दिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. चंद्रशेखर ब्रज क्षेत्र में गौरक्षा आंदोलन का नाम थे. वे बीते कई वर्षों से अवैध गोतस्करी के खिलाफ अभियान चला रहे थे. उन्होंने कई गोतस्करी के मामलों का भड़ाफोड़ किया था. इसके कारण वे तस्करों की आंखों की किररिकरी बने हुए थे.
मथुरा में आक्रोश देखने को मिल रहा
उनकी मौत से न केवल गौरक्षकों में बल्कि आम जनता में काफी गुस्सा है. फिलहाल मौके काफी भीड़ जमा हो चुकी है. तनाव को देखते हुए हालात चिंताजनक बने हुए हैं. घटना के बाद पूरे मथुरा में आक्रोश देखने को मिल रहा है. हजारों समर्थकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है. इस दौरान गुस्साए लोगों ने जमकर पथराव किया है. कई वाहनों के शीशों को तोड़ डाला गया. ऐसे में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.
तस्करी रोकने के बीच क्रूर हत्या
नवीपुर गांव के करीब यह घटना किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा बताई जा रही है. चश्मदीदों के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को सूचना मिली थी कि तस्कर गायों भरे ट्रक को लेकर जा रहे हैं. इस पर निडर होकर बाबा ने अकेले ही अपनी बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया.
पकड़े जाने के डर से गौहत्यारों ने जानबूझकर बाबा की बाइक में टक्कर मार दी. इसके बाद उन्हें रौंदते हुए निकल गए. स्थानीय लोगों ने इस दौरान भाग रहे एक मुस्लिम युवक को दबोचा. वहीं उसके तीन अन्य साथी फरार होने में सफल रहे.
हाइवे पर संग्राम और समर्थकों का हंगामा
बाबा की हत्या से नाराज समर्थकों ने छाता क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम जैसे हालात बना दिए हैं. सैकड़ों की तादाद में जमा लोगों ने हाईवे को जाम लगा दिया है. इससे वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह महज हादसा नहीं है बल्कि एक सुनियोजित हत्या है. इस दौरान भीड़ ने जमकर नारेबाजी की. जनता की मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफतार किया जाए.
मुस्लिम आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह महज हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित तरह से हत्या है. भीड़ ने जमकर नारेबाजी की और फरार मुस्लिम आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. इस दौरान हालात काफी बिगड़ गए.लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इससे वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation

















.jpg)




