इस महीने, डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दबाव में क्यूबा की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब विदेशों में रहने वाले क्यूबाई नागरिकों को देश के भीतर सीधे व्यवसायों में निवेश करने की अनुमति दी गई है। लेकिन यह कदम शायद क्यूबा की गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में क्यूबा का पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जहां 2019 में 40 लाख से अधिक पर्यटक आए थे, वहीं हाल के वर्षों में यह संख्या घटकर लगभग 18–20 लाख तक रह गई है। स्थिति और भी गंभीर इसलिए हो गई है क्योंकि क्यूबा में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। 16 मार्च को देश की पूरी बिजली व्यवस्था ठप हो गई, जिससे लगभग 1 करोड़ लोग अंधेरे में चले गए। इस संकट की मुख्य वजह ईंधन की भारी कमी है। क्यूबा अपनी बिजली उत्पादन के लिए काफी हद तक तेल पर निर्भर है, लेकिन अमेरिका के दबाव के कारण वेनेज़ुएला से तेल की आपूर्ति बंद कर दी गई।
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने कहा है कि देश को पिछले तीन महीनों से पर्याप्त तेल नहीं मिला है, जिससे बिजली, उद्योग और रोज़मर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन हालातों का सीधा असर पर्यटन पर पड़ा है। लगातार ब्लैकआउट, ईंधन की कमी और बढ़ती अनिश्चितता के कारण कई एयरलाइंस और टूर कंपनियों ने क्यूबा के लिए अपनी सेवाएं बंद या कम कर दी हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर और दबाव बढ़ गया है। कुल मिलाकर, क्यूबा इस समय आर्थिक, ऊर्जा और पर्यटन—तीनों मोर्चों पर गंभीर संकट का सामना कर रहा है। espoke Cuba Travel नाम की ट्रैवल एजेंसी के मालिक53 वर्षीय लाज़ पुजोल ने कहा मैं इस समय लोगों को क्यूबा की यात्रा टालने की सलाह दे रहा हूँ।
क्यूबा के लिए उड़ानों की स्थिति इस समय काफी प्रभावित
फरवरी में कनाडा और रूस की कुछ एयरलाइंस ने जेट फ्यूल की कमी को देखते हुए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दीं। एयर कनाडा ने भी अपने सभी क्यूबा जाने वाले फ्लाइट्स कम से कम 1 नवंबर तक के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। इसके अलावा WestJet और Air Transat जैसी कनाडाई एयरलाइंस ने भी अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं। WestJet ने 25 अप्रैल तक की सभी बुकिंग पर यात्रियों को ऑटोमेटिक रिफंड देने की घोषणा की है, जबकि Air Transat ने कहा है कि वह जून से फिर से उड़ानें शुरू कर सकती है। हालांकि, पूरी तरह से उड़ानें बंद नहीं हुई हैं। अमेरिका और कुछ अन्य देशों की एयरलाइंस अब भी क्यूबा के लिए उड़ानें चला रही हैं, लेकिन ये सीमित हैं और ज्यादातर उड़ानें राजधानी हवाना (Havana) तक ही केंद्रित हैं, जो देश का मुख्य प्रवेश द्वार है। कुल मिलाकर, क्यूबा के लिए एयर ट्रैवल अभी अनिश्चित और सीमित है, इसलिए यात्रा की योजना बनाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
Continue reading on the app
ईद का त्योहार खुशियों और जश्न का है। ईद का त्योहार बिना मीठे के अधूरा माना जाता है। क्योंकि इसकी शुरुआत ही मीठे से होती है। घरों में सेवाईयां बनाई जाती है। इसके साथ ही कई लोग शीर खुरमा खाना पसंद करते हैं। इस बार ईद पर आप कुनाफा आइसक्रीम को तैयार कर सकते हैं। इसको बनाना बेहद ही आसान होता है। इसके साथ ही कुछ अलग तरह का डेर्जट हो जाएगा। आइए आपको क्रीमी कुनाफा आइसक्रीम की रेसिपी बताते हैं।
कुनाफा आइसक्रीम बनाने की विधि
- सबसे पहले आप बारीक सेवइयों को हाथों से अच्छी तरह से क्रश कर लें।
- इसके बाद एक पैन में मक्खन गर्म करें और सेवइयों को सनुहरा और कुरकुरा होने तक धीमी आंच पर भूनें।
- भूनने के बाद इन्हें आप एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद आप एक कप चीनी और थोड़ा पानी मिलाकर एक तार का चाशनी बना लें। अब भुनी हुई सेवइयों में 2 चम्मच चाशनी और थोड़े बारीक कटे पिस्ता मिलाएं।
- अब इसे ठंडा होने। यही आपके कुनाफा को असली अरब स्वाद देगा।
- एक बड़े बाउल में ठंडी व्हिप्ड क्रीम लें और इसे तब तक फेंटें जब तक कि वह फूलकर दोगुनी न हो जाए।
- अब इसमें धीरे-धीरे कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर मिलाएं।
- ध्यान दें कि क्रीम की फ्लफीनेस बनी रहे।
- अब आप तैयार आइसक्रीम मिक्सचर में तैयार की हुई 70% भुनी हुई सेवइयां (कुनाफा क्रंच) डाल दें और हल्के हाथों से मिलाएं।
- फिर बची 30% सेवइयां ऊपर से सजावट के लिए रखें।
- इस मिश्रण को आप एयर टाइट कंटेनर में डालें।
- अब आप बची हुई कुरकुरी सेवइयां, पिस्ता की कतरन और केसर के धागे सजाएं। कंटनेर को अच्छी तरह बंद करके 7-8 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रख दें।
कुनाफा आइसक्रीम कैसे करें सर्व?
- कुनाफा आइसक्रीम को स्कूप से निकालें।
- ऊपर से थोड़ा-सा शहद या हल्का गर्म शुगर सिरप डालें।
- इस डिश का क्रंची और क्रीमी टेक्सचर आपके मेहमानों का दिल जीत लेगा। इस ईद पर आपको इसको जरुर बनाएं।
Continue reading on the app