नवरात्र विशेष : इम्युनिटी से बॉडी डिटॉक्स तक, व्रत में नींबू पानी है सेहत के लिए वरदान
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्र के इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है, लेकिन भारी भोजन से परहेज भी करना पड़ता है। ऐसे में नींबू पानी एक आसानी से बनाए जाने वाला, प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है, जो व्रत में न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है।
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी इस घरेलू नुस्खे को काफी फायदेमंद बताता है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में ताजा नींबू निचोड़कर पीना शरीर के लिए वरदान साबित होता है। नींबू में भरपूर विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। व्रत के दिनों में शरीर कमजोर होने का खतरा रहता है, लेकिन नींबू पानी नियमित लेने से सर्दी-जुकाम, थकान और संक्रमण से बचाव होता है।
व्रत में अक्सर पेट फूलना, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन गुनगुना नींबू पानी पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है, एसिडिटी को कम करता है और आंतों को साफ करता है। इससे व्रत आसानी से पूरा होता है और शरीर हल्का महसूस होता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। व्रत के दौरान शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और ऊर्जा बनी रहती है। नींबू पानी वजन नियंत्रण में भी सहायक है। व्रत में मीठे-तले भोजन से परहेज करने के बावजूद कई लोगों का वजन बढ़ जाता है।
गुनगुना नींबू पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, फैट बर्न करने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित रखता है। व्रत के बाद भी इसे जारी रखने से वजन संतुलित रहता है। त्वचा के लिए भी यह रामबाण है। व्रत में पानी कम पीने से त्वचा रूखी हो सकती है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट मुंहासे, दाग-धब्बे कम करते हैं और चेहरा चमकदार बनाते हैं। नियमित सेवन से त्वचा जवां और स्वस्थ दिखती है।
नींबू पानी बनाने का तरीका भी आसान है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं, लेकिन चीनी बिल्कुल न डालें। बहुत गर्म पानी न लें, सिर्फ गुनगुना ही इस्तेमाल करें। व्रत में फलाहार के साथ या दिन में 2-3 बार पी सकते हैं।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें कितने में बिक रहा है 24 और 22 कैरेट गोल्ड
Gold-Silver Price: सोने का भाव देश में लगातार नीचे आ रहा है. 21 मार्च की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. वहीं, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. एक दिन पहले यानी 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूट गई थी, जिसके बाद सोना की कीमत 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी.
गिरावट की वजह बढ़ती महंगाई, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रूख, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आदि है. एनालिस्ट का मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में दबाव बना हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है.
अलग-अलग शहरों में कितना है
- दिल्ली में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: 22 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन शहरों में वर्तमान में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत
इसके अलावा, सोने की भांति चांदी भी लगातार सस्ती हो रही है. 21 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलो है. दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी एक दिन पहले 1,800 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलो हो गई है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव 72.18 डॉलर प्रति औंस हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















