Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें कितने में बिक रहा है 24 और 22 कैरेट गोल्ड

Gold-Silver Price: सोने का भाव देश में लगातार नीचे आ रहा है. 21 मार्च की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. वहीं, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. एक दिन पहले यानी 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूट गई थी, जिसके बाद सोना की कीमत 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी.

गिरावट की वजह बढ़ती महंगाई, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रूख, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आदि है. एनालिस्ट का मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में दबाव बना हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है.

अलग-अलग शहरों में कितना है 

  1. दिल्ली में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 1,36,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  2. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता:  22 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  3. पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन शहरों में वर्तमान में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,36,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी की कीमत

इसके अलावा, सोने की भांति चांदी भी लगातार सस्ती हो रही है. 21 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलो है. दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी एक दिन पहले 1,800 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलो हो गई है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का भाव 72.18 डॉलर प्रति औंस हो गई है.  

 

Continue reading on the app

असम चुनाव में इस धाकड़ पा​र्टी की एंट्री, 17 उम्मीदवार उतारकर बढ़ाया सियासी पारा...

Assam Election TMC Candidates List: अप्रैल में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसी चुनावी संग्राम में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी All India Trinamool Congress ने अब असम की राजनीति में भी सक्रिय दखल देने की शुरुआत कर दी है. 

पार्टी ने आगामी असम चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस कदम को पूर्वोत्तर में संगठन मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

ममता बनर्जी की नई रणनीति, पूर्वोत्तर में ऐसे होग टीएमसी का विस्तार!

Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली TMC लंबे समय से पश्चिम बंगाल के बाहर अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश कर रही है. असम में उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है.

स्थानीय मुद्दों पर फोकस की तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार TMC असम में बेरोजगारी, महंगाई, चाय बागान मजदूरों की स्थिति और विकास जैसे मुद्दों को चुनावी अभियान का मुख्य आधार बनाने की तैयारी में है. इसके जरिए पार्टी राज्य में एक अलग राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को पेश करना चाहती है.

असम की सियासत में बढ़ सकती है टक्कर

असम में मुख्य मुकाबला अभी तक Bharatiya Janata Party और Indian National Congress के बीच माना जाता रहा है. ऐसे में TMC के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण कुछ हद तक बदल सकते हैं और विपक्षी वोटों के बंटवारे की भी संभावना जताई जा रही है.

संगठन विस्तार पर जोर

TMC पिछले कुछ समय से Assam में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. पार्टी स्थानीय नेताओं को जोड़ने, कार्यकर्ता नेटवर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर प्रचार अभियान चलाने की योजना बना रही है.

FAQ 

Q1. असम चुनाव के लिए TMC ने कितने उम्मीदवार घोषित किए हैं?
उत्तर-TMC ने पहली सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

Q2. TMC किस नेता के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है?
उत्तर-पार्टी की कमान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के हाथ में है.

Q3. असम में मुख्य राजनीतिक मुकाबला किन पार्टियों के बीच माना जाता है?
उत्तर-अब तक राज्य में मुख्य मुकाबला Bharatiya Janata Party और Indian National Congress के बीच माना जाता रहा है.

Q4. TMC असम में किन मुद्दों को उठा सकती है?
उत्तर-पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, चाय बागान मजदूरों की स्थिति और विकास जैसे मुद्दों को चुनाव में उठा सकती है.

Q5. असम में TMC की एंट्री को क्यों अहम माना जा रहा है?
उत्तर-क्योंकि इससे राज्य की राजनीतिक लड़ाई त्रिकोणीय हो सकती है और चुनावी समीकरण बदल सकते हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोई टूर्नामेंट से बाहर, किसी का हो रहा इंतजार, परेशानियों से घिरीं ये 9 टीमें

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले कम से कम 5 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा असर कोलकाता नाइट राइडर्स पर पड़ा है. सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जिसके सभी खिलाड़ी टूर्नांमेंट की शुरुआत से उपलब्ध हैं. Sat, 21 Mar 2026 23:52:42 +0530

  Videos
See all

Iran Fires Missiles at UK-US Diego Garcia Base | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:00:39+00:00

Faiz Khan ने कहा- विश्व के मॉल बंद हैं और हम Dhurandhar मूवी देख रहे हैं #dhurandhar #faizkhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:48:00+00:00

Iran launches ballistic missiles at crucial UK-US base | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:00:20+00:00

Viral News: शादी होते ही दुल्हन फरार, फेरों के बाद जो हुआ देख कर उड़ जाएंगे होश! Top News | Dulhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers