Responsive Scrollable Menu

मिडिल ईस्ट से बाहर ईरान ने दिखाई अपनी ताकत! 4,000 किलोमीटर दूर डिएगो गार्सिया पर दागी मिसाइल

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल हमलों का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। दोनों देशों के बीच जारी हमले अब तक मिडिल ईस्ट तक ही सिमटे हुए थे; हालांकि, अब ये अलग-अलग क्षेत्रों में अपने पांव पसार रहे हैं।

दरअसल, ईरान ने ताजा हमला हिंद महासागर में अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य बेस पर किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, डिएगो गार्सिया को ईरान ने कम से कम दो मिड-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है। डिएगो गार्सिया पर अमेरिका और ब्रिटेन का संयुक्त सैन्य बेस है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक मिसाइल उड़ान के बीच में फेल हो गई, जबकि दूसरी मिसाइल एक वॉरशिप से दागे गए अमेरिकी इंटरसेप्टर से टकरा गई। बता दें, डिएगो गार्सिया इक्वेटर के दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में है।

ईरान ने अपने देश से करीब 4,000 किलोमीटर दूर एक बेस पर हमला किया है। इससे एक बात साफ हो गई है कि ईरानी मिसाइलों की रेंज जितनी पहले मानी जाती थी, उससे कहीं ज्यादा है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पिछले महीने दावा किया था कि ईरान ने अपनी मिसाइलों की रेंज 2,000 किलोमीटर तक सीमित कर दी है। हालांकि, ताजा हमला ईरान की मिसाइल ताकत को लेकर कुछ और ही हकीकत बयां कर रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर ईरान के पास 2000 किमी से लंबी दूरी की मिसाइल नहीं है, तो उसने डिएगो गार्सिया पर हमले किस मिसाइल से किए हैं? हालांकि, इसे लेकर ईरानी अधिकारियों की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं भारत से डिएगो गार्सिया की दूरी 1800 किलोमीटर है। अमेरिका और ब्रिटेन इस एयरबेस से पूरे एशिया और पश्चिम एशिया में गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाते हैं। यह अमेरिका के लिए एशिया और पश्चिम एशिया में सैन्य रणनीति का मजबूत केंद्र है। यहां से अमेरिका अपने बमवर्षक विमान, परमाणु पनडुब्बियां और गाइडेड मिसाइल जहाज तैनात करता है। इसके अलावा, यहां विशाल ईंधन भंडारण, रडार सिस्टम और कंट्रोल टावर मौजूद हैं, जो लंबी दूरी के सैन्य अभियानों को संभव बनाते हैं।

ईरान के इस हमले ने चिंता को कई लेवल पर बढ़ा दिया है। फिलहाल अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक बात साफ है कि ईरान ने अपने दुश्मनों को बड़ा घाव दिया है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Invest in MP : सीएम डॉ मोहन यादव जयपुर में उद्योगपतियों से इंटरएक्टिव सेशन के जरिए करेंगे सीधा संवाद, इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज़ की देंगे जानकारी

भोपाल: मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए और राज्य में निवेश और नए उद्योग स्थापित करने के मिशन के तहत सीएम डॉ मोहन पयादव आज जयपुर पहुंचेंगे। यहां वे उद्योग जगत के दिग्गजों से सीधे मुलाकात करेंगे और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक …

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 में विराट को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर? 22 साल का बल्लेबाज तहलका मचाने को तैयार

Virat Kohli Opening Partner IPL 2026: आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए विराट कोहली के साथ फिल साल्ट ने ओपनिंग करते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और पहला खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. इस बार भी यह जोड़ी तहलका मचाने उतरेगी. हालांकि, जेकब बेथल भी ओपनिंग के दावेदार हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने चुनी आरसीबी की अपनी प्लेइंग-11 में इस बल्लेबाज को ओपनर बनाया है. Sat, 21 Mar 2026 17:04:57 +0530

  Videos
See all

Ben Gurion Airport: इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट दहला! #shorts #iranattack #bengurionairport #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:03:03+00:00

UP News: फ़र्ज़ी I.A.S अफसर बनकर शादी, 15 लाख लिए कैश, दुल्हन को बेचने की थी तैयारी, खुली पोल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:02:33+00:00

Jammu University में जिन्ना का जिन्न | Muhammad Ali Jinnah Chapter | Kashmir | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:03:21+00:00

Himachal & Uttarakhand Snowfall : कुदरत का करिश्मा, मार्च में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़ !Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T12:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers