Responsive Scrollable Menu

60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार वीरान; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक

दुनियाभर में ईद का जश्न शुरू हो चुका है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 22 दिनों से जंग चल रही है। ऐसे में 60 साल में पहली बार इजराइल के यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को ईद की नमाज के लिए बंद कर दिया गया है। 1967 के अरब-इजराइल युद्ध के बाद पहली बार है, जब अल-अक्सा को पूरी तरह बंद किया गया है। यह मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना के बाद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। ईरान में ईद बाजार वीरान नजर आए। वहीं कतर, UAE और कुवैत जैसे देशों में खुले मैदानों में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई ईरान के अलावा लगभग सभी खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई। ईरान में आमतौर पर फारसी नव वर्ष और ईद-उल-फितर से पहले के दिनों में ये बाजार काफी रौनक भरे होते थे। लोग गिफ्ट, कपड़े और खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते थे। लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। बाजारों में न तो पहले जैसी भीड़ है और न ही त्योहारों वाली चहल-पहल। कम लोग ही खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं, जिससे त्योहार की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है। UAE- ईद के मौके पर चहल-पहल में कमी दिखी गाजा- खरीदारी करती दिखीं महिलाएं ईराक- लोगों ने खामेनेई को याद किया लेबनान- शेल्टर के पास घूमते दिखे लोग तुर्किये- ईद की नमाज अदा करते लोग ब्रिटेन- बड़ी संख्या में नमाज अदा करते लोग ईद पर पाक-अफगान युद्ध 4 दिन के लिए रुका पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर जंग में अस्थायी विराम की घोषणा की। जंग को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। यह कदम सऊदी अरब, तुर्किए और कतर की अपीलों के बाद उठाया गया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार नेप कहा कि यह सीजफायर 18/19 मार्च की रात से 23/24 मार्च की रात तक लागू रहेगा। हालांकि, किसी भी सीमा पार हमले, ड्रोन हमले या पाकिस्तान में आतंकवादी घटना होने पर ऑपरेशन तुरंत फिर से शुरू कर दिया जाएगा। ईद पर विशेष उड़ानें जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और ओमान के लिए नियमित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइनों के मुताबिक, कुछ उड़ानें फिलहाल अस्थायी रूप से बंद हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दोनों एयरलाइनों ने यह भी बताया कि जेद्दा (सऊदी अरब) और मस्कट (ओमान) के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। इसमें भारत और जेद्दा के बीच करीब 16 उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइनों का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे की योजना में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

Continue reading on the app

UBS Collection: दूसरे दिन पस्त हुई पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', पड़ा 'धुरंधर 2' का असर, सिनेमाघरों ने हटाए शो

पवन कल्याण, श्रीलीला और राशी खन्ना स्टारर 'उस्ताद भगत सिंह' को ऑडियंस से मिली-जुली रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि, फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में अच्छी रफ्तार बनाए रखी है. यह एक एक्शन-कॉमेडी एंटरटेनर है, जिसे हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई.

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: एक जगह और 4 दावेदार, टीम इंडिया में कड़ी है टक्कर, इस स्टार पर खतरा

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का अगला लक्ष्य वर्ल्ड कप 2027 जीतना है. इसमें अभी भले ही काफी वक्त हो और फिलहाल सभी खिलाड़ी IPL में व्यस्त हों लेकिन इसकी तैयारियां शुरू होने लगी हैं और स्क्वॉड को लेकर सुगबुगाहट भी हो रही है. Mon, 23 Mar 2026 23:45:16 +0530

  Videos
See all

Iran Attack F-15 Fighter Jet in Hormuz : होर्मुज के पास ईरान ने गिराया F-15 फाइटर जेट ! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T21:00:12+00:00

Dhurandhar 2 News : धुरंधर के सपोर्ट में जया प्रदा बोलीं ? #dhurandhar2reaction #jayaparda #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T20:32:51+00:00

Iran-Israel War: ट्रंप पर मुकेश खन्ना का बड़ा बयान ! #donaldtrump #trump #mukeshkhanna #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T20:40:01+00:00

Iran-Israel War: ट्रंप पर क्यों फायर हुए मुकेश खन्ना ? #trump #america #iranisraelwar #mukeshkhanna #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T20:44:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers