Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बरिश के बाद 10 डिग्री गिरा तापमान, टूटा छह साल का रिकॉर्ड
मार्च का महीना आने के साथ ही दिल्लीवालों को लग रहा है कि प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है. मगर अचानक बारिश के कारण मौसम बदल चुका है. यहां पर ठंड का एहसास होने लगा है. होली के आसपास अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया था. मगर अब लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने पूरी दिल्ली-एनसीआर में एक फिर सर्दियों का अहसास करा दिया. शुक्रवार को तेज बारिश के कारण पारा 10 डिग्री तक नीचे गिर गया. यहां पर छह साल के बाद रिकॉर्ड टूट गया. इसने सबसे ठंडा दिन बना दिया.
बीते 6 सालों का सबसे ठंडा दिन
शुक्रवार का दिन दिल्ली में बीते छह सालों में सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया. इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इससे पहले 8 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.
बारिश के मामले में इस बार मार्च में रिकॉर्ड टूट गया. बताया जा रहा है कि 20 मार्च तक इस बार 22 फीसदी अधिक (16 मिमी) बारिश हो चुकी है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में दोपहर के वक्त तापमान 13 से 19 डिग्री तक लुढ़क चुका है.
कैसे बदला मौसम
इस अचानक आए बदलाव की मुख्य वजह एक असामान्य पश्चिमी विक्षोभ है. आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ घुमावदार होते हैं. यह सर्दियों में अधिक सक्रिय होते हैं. इस बार यह अफगानिस्तान, पाकिस्तान से होते हुए भारत तक करीब एक हजार किलोमीटर लंबी एक सीधी ट्रफ के रूप में बन गया है. इसके साथ ऊंचाई पर चलने वाली बर्फीली हवाओं और हवा के कई छोटे-बड़े चक्रवातों के आपस में टकराने से मौसम की तीव्रता तेजी से बढ़ चुकी है. यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बरसात और ओलावृष्टि हो सकती है.
दिल्ली को प्रदूषण से राहत
बेमौसम बारिश के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने के कारण वातावरण से प्रदूषण छट चुका है. राजधानी को इस वर्ष की सबसे साफ हवा मिल रही है. शुक्रवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 98 तक पहुंच चुका है. यह रात होते-होते 89 तक गिर गया. सीपीसीबी (CPCB) के आंकड़ों के तहत आईटीओ (59), लोदी रोड (56) और आईआईटी दिल्ली (59) जैसे कई क्षेत्रों में एक्यूआई संतोषजनक पहुंच चुका है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका को उसी की भाषा में पुतिन दे रहे जवाब, यूक्रेन के साथ युद्ध को खींचना US को पड़ेगा भारी, पलटी बाजी
Eid-ul-Fitr: देश भर में अदा हुई ईद की नमाज, अलग-अलग शहरों से सामने आए
आज ईद-उल-फितर है. देश भर में हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की गई. राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद से लेकर लखनऊ, भोपाल, मुंबई सहित पूरे देश में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. ईद-उल-फितर के खास मौके पर लोगों ने गले लगाकार एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी.
देश के अलग-अलग कोनों से ईद की वीडियो सामने आई है. आप भी देखें…
जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज
#WATCH | People offer namaz at Jama Masjid in Delhi, on the occasion of Eid al-Fitr 2026 pic.twitter.com/GzMBsy69KM
— ANI (@ANI) March 21, 2026
ईद की नमाज के लिए इकट्ठा हुए लोग
#WATCH | Delhi: People gather at the Jama Masjid to offer Namaz on the occasion of Eid al-Fitr 2026 pic.twitter.com/gxRFo9edxX
— ANI (@ANI) March 21, 2026
महाराष्ट्र की माहिम दरगाह में ईद की नमाज
#WATCH | Maharashtra: People offer namaz at Mahim Dargah in Mumbai, on Eid ul-Fitr. pic.twitter.com/8drly8AqV7
— ANI (@ANI) March 21, 2026
दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में ईद की नमाज
#WATCH | Delhi: A large number of people gather at Fatehpuri Masjid to offer namaz on Eid ul-Fitr. pic.twitter.com/ahEw8Il5nc
— ANI (@ANI) March 21, 2026
ब्च्चों ने दी ईद की शुभकमानएं दी
#WATCH | Delhi: Children extend greetings on Eid ul-Fitr, as they arrive at Jama Masjid. pic.twitter.com/baYkEb3T0a
— ANI (@ANI) March 21, 2026
ईद के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पहुंचे लोग
#WATCH | Rajasthan: People arrived at Khwaja Gharib Nawaz Dargah Sharif in Ajmer earlier this morning, on Eid ul-Fitr. The Jannati Darwaza of the Dargah was opened at 5 am for devotees today. pic.twitter.com/jXIuxhxbRb
— ANI (@ANI) March 21, 2026
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में ईद की नमाज
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people come together to offer namaz in Tiruchirappalli, on Eid ul-Fitr. pic.twitter.com/fOp3gzv2XP
— ANI (@ANI) March 21, 2026
तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईद की नमाज
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people gather at Islamiyah Matriculation Higher Secondary School in Karumbukkadai, Coimbatore, to offer namaz on Eid ul-Fitr. pic.twitter.com/hs5PLRmAu5
— ANI (@ANI) March 21, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















