Responsive Scrollable Menu

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर राज्यपाल नाराज, टिफिन में ड्रग्स-शराब की आशंका पर गरमाई UP की सियासत

UP News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सख्त नाराज हैं. उन्होंने मेस न होने और टिफिन मंगवाने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भोजन की गुणवत्ता पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने तेल की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

The post गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर राज्यपाल नाराज, टिफिन में ड्रग्स-शराब की आशंका पर गरमाई UP की सियासत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Ameesha Patel: 'शादी कब करोगी?' 51 की उम्र में कुंवारी अमीषा पटेल ने फैन को दिया गजब का जवाब; बताया अब तक क्यों हैं सिंगल

Ameesha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं। जब हाल ही में एक फैन ने उनसे पूछा कि वह 'शादी कब करेंगी?' तब एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

'सिंगल हूं और बेहद खुश हूं'
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एक फैन ने अमीषा से पूछा कि वह शादी कब करेंगी। इस पर अभिनेत्री ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया- "कभी नहीं, मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे परिवार और दोस्तों में 100 ऐसे करीबी लोग हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं किसी एक आदमी को आकर यह सब बदलने का हक नहीं दे सकती।"

अमीषा के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा होने लगी। कई यूजर्स ने उनकी स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास की तारीफ की। लोगों का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है।

पहले भी रिश्तों को लेकर कर चुकी हैं खुलासा
इससे पहले भी अमीषा पटेल रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में बता चुकी हैं कि वह कभी एक गंभीर रिश्ते में थीं। हालांकि, उनके पार्टनर को उनका फिल्म इंडस्ट्री में काम करना पसंद नहीं था और यही बात दोनों के बीच दूरी की वजह बनी।

अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके लिए सही जीवनसाथी मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका मानना है कि ऐसा साथी होना चाहिए जो उनके करियर, सपनों और फैसलों का सम्मान करे। उन्होंने यह भी बताया था कि आज भी उन्हें कई शादी के प्रस्ताव मिलते हैं और वह किसी ऐसे व्यक्ति से रिश्ता बनाने के लिए तैयार हैं, जो मानसिक रूप से परिपक्व हो।

'गदर 2' के बाद फिर सुर्खियों में आईं अमीषा
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने 'गदर 2' में सकीना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। सनी देओल के साथ उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी।

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान की पत्थर मार-मारकर हत्या, किया था इसका विरोध

फुटबॉल स्टार और एससी विला के कप्तान डेविड ओवोरी की हत्या कर दी गई है. वो सिर्फ 27 साल के थे. Fri, 07 Aug 2026 16:23:55 +0530

  Videos
See all

Pakistan-Saudi-Turkey Deal: पाकिस्तान का 'Islamic NATO' फेल होगा? | Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:13:31+00:00

Master Stroke LIVE: जान बचाकर भागीं Neha Bora! | Jharkhand GENZ Protest | Abhijeet Dipke | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers