'राहुल गांधी बीजेपी की बी-टीम के कप्तान', केरल के सीएम पिनाराई विजयन बोले; इंटरव्यू की 3 बड़ी बातें
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने News18 को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए हैं. उन्होंने राहुल गांधी को बीजेपी की 'बी-टीम' का कैप्टन बताया और केंद्र पर केरल की आर्थिक नाकेबंदी करने का आरोप लगाया है.
एक्ट्रेस राम्या ‘धुरंधर 2’ पर भड़कीं:रणवीर सिंह के बालों का उड़ाया मजाक; कहा- फिल्म देखने के बजाय पैसे बचाएं, OTT का इंतजार करें
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन पूर्व लोकसभा सांसद और कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद राम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दर्शकों को सलाह दी है कि वे सिनेमाघरों में जाकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करें, बल्कि इसके ओटीटी (OTT) पर आने का इंतजार करें। राम्या ने यह भी लिखा की लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। डायरेक्शन और डायलॉग्स को बताया बेकार राम्या ने फिल्म के हर विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन, डायलॉग्स, एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर को बहुत ही खराब (Subpar) बताया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे मेकर्स ने डेडलाइन के दबाव में बिना सोचे-समझे फिल्म रिलीज कर दी। राम्या के मुताबिक, फिल्म को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे मेकर्स ने बस यह कह दिया हो कि "हां परफेक्ट है, भेज दो", जबकि फिल्म में बारीकियों पर ध्यान नहीं दिया गया। रणवीर सिंह के बालों पर कसा तंज फिल्म में रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए राम्या ने काफी मजाकिया लहजे में निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। फिल्म के पहले पार्ट में उनके बालों की एक पर्सनैलिटी थी, लेकिन इस पार्ट में वे सिर्फ दृश्यों (Scenes) को ब्लॉक कर रहे हैं। उनके बालों को तो 'बेस्ट सपोर्टिंग रोल' के लिए नॉमिनेट कर देना चाहिए।” फिल्म की हिंसा और लॉजिक पर उठाए सवाल राम्या ने फिल्म में दिखाई गई अत्यधिक हिंसा की भी आलोचना की। उन्होंने फिल्म को 'हथियारों का विजुअल हैंडबुक' बताया, जिसमें सिरिंज और स्पैनर जैसी साधारण चीजों को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने फिल्म के लॉजिक पर सवाल उठाते हुए कहा, "दोनों पैर कटने और शरीर पर केरोसिन डालने के बाद भी किरदार ऐसे डायलॉग बोल रहा है जैसे वह किसी 'टेड टॉक' में हो। इसके लिए ऑस्कर नहीं बल्कि नोबेल प्राइज मिलना चाहिए। मेडिकल साइंस की जय हो।" जिंगोइज्म और प्रोपेगैंडा से बाहर निकलने की सलाह राम्या ने फिल्म को 'बहुत बड़ी निराशा' और 'उबाऊ' करार दिया। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को सलाह दी कि अब जिंगोइज्म (अंधराष्ट्रवाद) और प्रोपेगैंडा का जमाना पुराना हो गया है, इससे बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने रणवीर सिंह से भी कहा कि वे इस तरह की फिल्मों से कहीं बेहतर एक्टर हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















