Responsive Scrollable Menu

एक्ट्रेस राम्या ‘धुरंधर 2’ पर भड़कीं:रणवीर सिंह के बालों का उड़ाया मजाक; कहा- फिल्म देखने के बजाय पैसे बचाएं, OTT का इंतजार करें

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन पूर्व लोकसभा सांसद और कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के बाद राम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दर्शकों को सलाह दी है कि वे सिनेमाघरों में जाकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करें, बल्कि इसके ओटीटी (OTT) पर आने का इंतजार करें। राम्या ने यह भी लिखा की लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। डायरेक्शन और डायलॉग्स को बताया बेकार राम्या ने फिल्म के हर विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन, डायलॉग्स, एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर को बहुत ही खराब (Subpar) बताया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे मेकर्स ने डेडलाइन के दबाव में बिना सोचे-समझे फिल्म रिलीज कर दी। राम्या के मुताबिक, फिल्म को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे मेकर्स ने बस यह कह दिया हो कि "हां परफेक्ट है, भेज दो", जबकि फिल्म में बारीकियों पर ध्यान नहीं दिया गया। रणवीर सिंह के बालों पर कसा तंज फिल्म में रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए राम्या ने काफी मजाकिया लहजे में निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “लोग कह रहे हैं कि रणवीर ने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है, लेकिन मुझे तो सिर्फ उनके बाल दिखाई दिए। फिल्म के पहले पार्ट में उनके बालों की एक पर्सनैलिटी थी, लेकिन इस पार्ट में वे सिर्फ दृश्यों (Scenes) को ब्लॉक कर रहे हैं। उनके बालों को तो 'बेस्ट सपोर्टिंग रोल' के लिए नॉमिनेट कर देना चाहिए।” फिल्म की हिंसा और लॉजिक पर उठाए सवाल राम्या ने फिल्म में दिखाई गई अत्यधिक हिंसा की भी आलोचना की। उन्होंने फिल्म को 'हथियारों का विजुअल हैंडबुक' बताया, जिसमें सिरिंज और स्पैनर जैसी साधारण चीजों को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने फिल्म के लॉजिक पर सवाल उठाते हुए कहा, "दोनों पैर कटने और शरीर पर केरोसिन डालने के बाद भी किरदार ऐसे डायलॉग बोल रहा है जैसे वह किसी 'टेड टॉक' में हो। इसके लिए ऑस्कर नहीं बल्कि नोबेल प्राइज मिलना चाहिए। मेडिकल साइंस की जय हो।" जिंगोइज्म और प्रोपेगैंडा से बाहर निकलने की सलाह राम्या ने फिल्म को 'बहुत बड़ी निराशा' और 'उबाऊ' करार दिया। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को सलाह दी कि अब जिंगोइज्म (अंधराष्ट्रवाद) और प्रोपेगैंडा का जमाना पुराना हो गया है, इससे बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने रणवीर सिंह से भी कहा कि वे इस तरह की फिल्मों से कहीं बेहतर एक्टर हैं।

Continue reading on the app

लैक्मे फैशन वीक 2026 की शुरुआत:अनन्या पांडे-राधिका मदन ने रैंप वॉक किया; गौरी खान भी शामिल हुईं, देखें इवेंट की तस्वीरें

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 'लैक्मे फैशन वीक 2026' (LFW) की शुरुआत हो चुका है। 19 मार्च से शुरू हुए इस पांच दिन के फैशन इवेंट के पहले दिन कई बड़े डिजाइनर्स ने अपना लेटेस्ट कलेक्शन पेश किया। इवेंट में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अनन्या पांडे, डेजी शाह, कुब्रा सेठ और राधिका मदन जैसे सेलेब्स शामिल हुए। वहीं एक्टर सिद्धार्थ और हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड मॉडल माहिका शर्मा भी फोकस में रहे। पहले दिन 'द बॉयज क्लब' से लेकर अनामिका खन्ना के 'AK|OK' लेबल तक, रैंप पर ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार फ्यूजन देखने को मिला। देखें इवेंट की तस्वीरें अनामिका खन्ना के आउटफिट में पहुंची माहिका शर्मा पहले दिन का समापन मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के शो के साथ हुआ। उन्होंने अपने लेबल 'AK|OK' के तहत वर्सटाइल और ग्लैमरस आउटफिट्स पेश किए। मॉडल माहिका शर्मा अनामिका खन्ना के खास आउटफिट में रैंप पर उतरीं। इस कलेक्शन में धोती पैंट, रफल्ड टॉप, को-ऑर्ड सेट्स और फ्लोर लेंथ गाउन्स पर फोकस किया गया। अनामिका का यह कलेक्शन 'ईज ऑफ शेप' यानी आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों के लिए डिजाइन किया गया था। सिद्धार्थ का 'देसी' लुक और मेन्सवियर का जलवा डिजाइनर विवेक करुणाकरण के लिए साउथ और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शोस्टॉपर बने। उन्होंने ब्राउन सिल्क कोट के साथ ड्रेप्ड धोती पैंट पहनी थी। उनके इस 'अर्थी टोन' (मिट्टी जैसे रंग) वाले लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया। सिद्धार्थ के अलावा 'द बॉयज क्लब' सेगमेंट में कंट्रीमेड, ध्रुव वैश और साहिल अनेजा जैसे डिजाइनर्स ने पुरुषों के लिए नए जमाने के फैशन ट्रेंड्स दिखाए। साड़ी और मॉडर्न डिजाइन का तालमेल डिजाइनर जोड़ी अब्राहम एंड ठाकुर ने फ्रेंच लाइफस्टाइल ब्रांड 'L'Atelier 1664' के साथ मिलकर 'साड़ी-टोरियल' कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें भारतीय साड़ी को मॉडर्न फ्रेंच टच के साथ पेश किया गया। वहीं, 'चोला' ब्रांड ने 'एकोस इन मोनोक्रोम' प्रेजेंटेशन के जरिए सिर्फ ब्लैक और व्हाइट रंगों में बोल्ड और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन दिखाए।

Continue reading on the app

  Sports

3 खिलाड़ी...जो सैम करन को रिप्लेस करने को हैं तैयार, राजस्थान रॉयल्स की सुलझा सकते हैं समस्या

theses 3 players can replace sam curran: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि स्टार ऑलराउंडर सैम करन का चोट की वजह से पूरे सीजन में खेलना तय नहीं है. संजू सैमसन के बदले ट्रेड किए गए करन की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट अब उनके विकल्प की तलाश में है. दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और श्रीलंकाई अनुभवी दासुन शनाका में से किसी एक को राजस्थान करन की रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ सकती है. डेथ ओवरों की समस्या सुलझाने और संतुलन बनाए रखने के लिए रॉयल्स जल्द ही नए खिलाड़ी का ऐलान कर सकती है. Fri, 20 Mar 2026 23:44:42 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar 2 Controversy : आरजू पर फूटा पाकिस्तानी नेता का गुस्सा ! #pakistannews #arzookazmi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:42:40+00:00

China Vs Taiwan : ताइवान का ड्रोन पर फोकस! #taiwan #taiwannews #chinanews #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:32:50+00:00

China Vs Taiwan : चीन की वजह से ड्रोन बनाने में जुटा ताइवान ? #chinanews #taiwan #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:37:27+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran के Pars गैस प्लांट को उड़ाएगा America?। #israel #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers