Virat Kohli Record: विराट कोहली IPL 2026 में बनाएंगे महारिकॉर्ड, जो कोई नहीं कर पाया वो कर दिखाएंगे
Virat Kohli Record: आज से 7 दिन बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने वाला है. आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से भारत में होने वाली है. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इस सीजन में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन टाइटल बचाने के लिए उतरेगी तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अपना छठा टाइटल जीतने के उतरेगी. इस सीजन तीन ऐसे टीमें भी मैदान पर उतरने वाली हैं, जो पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेंगी. इस टीमों में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम शामिल हैं.
इस आईपीएल विराट कोहली आरसीबी के लिए एक बार फिर से ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. आरसीबी ने 17 साल बाद पहली बार आईपीएल 2025 में खिताब अपने नाम किया था. अब किंग कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार आईपीएल का चैंपियन बनाकर इतिहास रचना चाहेंगे.
विराट कोहली के पास होगा इतिहास रचने का मौका
इसके साथ ही विराट कोहली के पास आईपीएल 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. कोहली इस टूर्नामेंट में शतकों का महारिकॉर्ड बनाना चाहेंगे. उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एक नया कीर्तिमान रचने का मौका होगा. कोहली आईपीएल में अपने 10 शतक पूरे करने चाहेंगे.
विराट कोहली ने साल 2008 से लेकर 2025 तक कुल 8 शतक लगाए हैं. अब वो 10 शतक पूरा करने से सिर्फ 2 शतक दूर हैं. आईपीएल 2026 में अगर विराट दो शतक और लगा लेते हैं तो वो आईपीएल के इतिहास में 10 शतक पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे.
JUST 8️⃣ DAYS TO GO for #TATAIPL 2026 ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 20, 2026
8 centuries already & King Kohli is all set to unleash his Bindaas Khel this season! ????????
How many centuries will Virat Kohli hit this year? ????????#TATAIPL 2026 ???? STARTS SAT, 28th MAR, 5.30 PM pic.twitter.com/ipBSH1JYuw
विराट कोहली ने किस सीजन लगाए कितने शतक
विराट कोहली ने साल 2016 में सबसे ज्यादा शतक आईपीएल में लगाते थे. उन्होंने आईपीएल 2016 में कुल 4 शतक लगाए थे. ये एक सीजन में किसी खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं. कोहली के बल्ले से आईपीएल 2019 में भी 1 शतक निकला था. इसके बाद आईपीएल 2023 में विराट ने 2 शतक लगाए.
आईपीएल 2024 में विराट के बल्ले से 1 शतक आया. इसके साथ उन्होंने अपने 8 शतक पूरे किए.अब विराट कोहली आईपीएल 2025 के बाद से अपने शतकों का सूखा खत्म करना चाहेंगे. विराट चाहेंगे कि वो आईपीएल 2026 में शतक लगाकर और रिकॉर्ड अपने नाम कर लें.
???? in action. ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026
This is Emmvee presents RCB Shorts.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/kNdDrD4ACp
विराट कोहली का धमाकेदार आईपीएल करियर
विराट कोहली ने आईपीएल 2008 से खेलना शुरू किया था. उन्हें साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था, जिसके बाद से ही कोहली आरसीबी के लिए लगातार खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल में आरसीबी के लिए 267 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतकों की मदद से 8661 रन बनाए हैं. आईपीएल में विराट का औसत 39.55 और स्ट्राइक रेट 132.86 का रहा है.
अब आईपीएल 2026 में उनके पास 9000 रन भी इंडियन प्रीमियर लीग में पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने के लिए विराट कोहली को 14 मैचों में 339 रन बनाने होंगे. इतने रन बनाते ही विराट आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पहले से ही बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टूटी कमर, CSK के 3 खिलाड़ी एक ही दिन में हुए बाहर
पीयूष गोयल ने ग्रीस के मंत्री के साथ की बैठक, व्यापार और पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ग्रीस के उप विदेश मंत्री हैरी थियोहारिस ने शुक्रवार को व्यापार, निवेश, पर्यटन और समुद्री कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह बैठक वर्चुअल माध्यम से की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारत ग्रीस के साथ अपने बढ़ते रिश्तों को काफी महत्व देता है और आगे भी इस साझेदारी को मजबूत करना चाहता है।
इससे पहले फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकीस की मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुई थी।
इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी के कई पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों में सहयोग शामिल है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने खास तौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द लागू करने की उम्मीद जताई, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
आईएमईसी कॉरिडोर दो हिस्सों में बनेगा। एक, पूर्वी कॉरिडोर, जो भारत को खाड़ी देशों से जोड़ेगा, और दूसरा, उत्तरी कॉरिडोर, जो खाड़ी क्षेत्र को यूरोप से जोड़ेगा।
इस कॉरिडोर का उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लागत कम करना, सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना और व्यापार को आसान बनाना है। इसके जरिए एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट के बीच बेहतर आर्थिक जुड़ाव होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















