Responsive Scrollable Menu

पीयूष गोयल ने ग्रीस के मंत्री के साथ की बैठक, व्यापार और पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ग्रीस के उप विदेश मंत्री हैरी थियोहारिस ने शुक्रवार को व्यापार, निवेश, पर्यटन और समुद्री कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह बैठक वर्चुअल माध्यम से की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारत ग्रीस के साथ अपने बढ़ते रिश्तों को काफी महत्व देता है और आगे भी इस साझेदारी को मजबूत करना चाहता है।

इससे पहले फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकीस की मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुई थी।

इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी के कई पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों में सहयोग शामिल है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने खास तौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द लागू करने की उम्मीद जताई, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

आईएमईसी कॉरिडोर दो हिस्सों में बनेगा। एक, पूर्वी कॉरिडोर, जो भारत को खाड़ी देशों से जोड़ेगा, और दूसरा, उत्तरी कॉरिडोर, जो खाड़ी क्षेत्र को यूरोप से जोड़ेगा।

इस कॉरिडोर का उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लागत कम करना, सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना और व्यापार को आसान बनाना है। इसके जरिए एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट के बीच बेहतर आर्थिक जुड़ाव होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाक‍िस्‍तानी हमले में घायल काबुल के नागर‍िकों की मदद को आगे आया भारत, 2.5 टन मेडिकल सहायता भेजी

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 16 मार्च की रात पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने पाक‍िस्‍तानी हवाई हमले में घायल हुए लोगों के इलाज और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता के लिए काबुल को आपातकालीन दवाओं, मेडिकल डिस्पोजेबल, किट और उपकरणों की 2.5 टन की खेप भेजी है।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय की ओर से अफगानिस्तान को यह भरोसा द‍िलाया गया क‍ि भारत वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। भारत इस मुश्‍क‍िल समय में हर संभव मानवीय सहायता भेजता रहेगा।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा गया, 16 मार्च को हुए जघन्य हमले में घायल हुए लोगों के इलाज और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता के लिए भारत ने काबुल को आपातकालीन दवाओं, मेडिकल डिस्पोजेबल, किट और उपकरणों की 2.5 टन की खेप भेजी है।

व‍िदेश मंत्रालय ने कहा, भारत अफगान लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस कठिन समय में हर संभव मानवीय सहायता देना जारी रखेगा।

बता दें क‍ि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 16 मार्च की रात पाकिस्तान के हवाई हमले में अस्पताल तबाह हो गया। तालिबान सरकार के अनुसार, इस हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए और कम से कम 250 लोग घायल हो गए।

तालिबान की सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला रात करीब 9 बजे क‍िया गया, ज‍िसमें काबुल के दो हजार बेड वाले अस्पताल को निशाना बनाया गया। तालिबान के उपप्रवक्ता मुल्ला हमदुल्ला फितरत के अनुसार, हमले से पूरे अस्पताल में बहुत ज्यादा तबाही हुई है।

उनके अनुसार, हमले में मरने वालों की संख्या करीब 400 थी, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की निंदा की थी।

इस हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने इस घटना को ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ बताते हुए तुरंत स्वतंत्र जांच शुरू करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की थी।

रिचर्ड बेनेट ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर कहा था, मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि काबुल में केंद्र पर पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक की तुरंत, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। इस हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और पीड़ितों तथा उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

“मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन कायम रहे..” नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने दी ईद की मुबारकबाद, दिया ये खास संदेश

पटना: ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर बिहार के राजनीतिक गलियारों से भी बधाई और शुभकामनाओं का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक, सभी ने प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की मुबारकबाद दी है। दोनों नेताओं ने इस खास दिन पर राज्य में शांति, समृद्धि और … Fri, 20 Mar 2026 21:35:27 GMT

  Videos
See all

Iran से मार खा रहे Trump....युद्ध में US का साथ देने कौन कौन से देश आ गए?| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:40:46+00:00

Farooq Abdullah on World War 3: "दुनिया बर्बादी की तरफ है!" शांति के लिए की दुआ। #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:45:26+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Donald Trump ईरान में सेना लेकर उतरने वाले हैं? | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:37:01+00:00

Israel-Iran War : ट्रंप-नेतन्याहू रास्ते अलग क्यों? !Hormuz | Trump | Netanyahu | Ali Larijani #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:34:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers