नाटो देशों पर बरसे ट्रंप, कहा- कायर हैं सभी, अमेरिका के बिना सिर्फ कागजी शेर
Trump On NATO Nation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देशों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य देश कायर हैं और अमेरिका के बिना NATO केवल कागजी शेर है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि सदस्य देश मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में मदद करने से बच रहे हैं.
The post नाटो देशों पर बरसे ट्रंप, कहा- कायर हैं सभी, अमेरिका के बिना सिर्फ कागजी शेर appeared first on Prabhat Khabar.
ट्रंप को आया गुस्सा, होर्मुज को लेकर पड़े अलग-थलग, बोले-अमेरिका के बिना NATO एक कागजी शेर
ईरान से छिड़ी जंग में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देश को लेकर जमकर गुस्सा निकाला. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के बिना NATO एक कागजी शेर है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया. उन्होंने NATO के सहयोगियों को फटकार लगाई है. ट्रंप ने कहा कि नाटों के देश परमाणु शक्ति वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में उसके साथ नहीं खड़े थे.
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को खुलवाने में मदद नहीं
ट्रंप ने कहा, "अब जब वह लड़ाई लगभग पर जीत ली गई है और उनके लिए खतरा भी काफी कम है, तो वे तेल की उन ऊंची कीमतों की शिकात करने में लगे हैं. इसकी वजह उन्हें तेल खरीदना पड़ा रहा है." अमेरिकी राष्ट्रपति ने NATO देशों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वे 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को खुलवाने में मदद नहीं करना चाहते हैं. ट्रंप ने इसे बेहद आसान सी फौजी कार्रवाई बताया है. उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद रहना तेल की ऊंची कीमतों की एकमात्र वजह है.
कायरों को हम याद रखेंगे
नाटो देशों पर भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके लिए ऐसा करना काफी आसान है. इसमें जोखिम भी कम है. अंत में ट्रंप ने कहा, कायरों को हम याद रखेंगे! आपको बता दें कि NATO (नाटो) 1949 में बना एक सैन्य गठबंधन है. इसमें अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देश को शामिल किए गए हैं. इसका लक्ष्य सामूहिक रक्षा बताया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















