Responsive Scrollable Menu

यूपी किसानों के लिए बड़ी राहत, अब सिर्फ 76,000 में 2.20 लाख का सोलर पंप

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सरकार एक बड़ी राहत भरी योजना लेकर आई है. सिंचाई की बढ़ती लागत और बिजली-डीजल पर निर्भरता को कम करने के लिए राज्य सरकार ने ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसान लगभग 2.20 लाख कीमत वाला सोलर पंप मात्र 76,000 में प्राप्त कर सकते हैं.

क्या है योजना की खासियत?

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सोलर पंप को ट्रॉली पर लगाया जाता है, जिससे किसान इसे आसानी से एक खेत से दूसरे खेत तक ले जा सकते हैं.

अलग-अलग जगहों पर खेत होने पर भी सिंचाई आसान

- बिजली या डीजल की जरूरत नहीं

- सौर ऊर्जा से कम लागत में खेती

यह योजना खासकर उन किसानों के लिए उपयोगी है जिनके खेत बिखरे हुए हैं और जिनके लिए सिंचाई एक बड़ी चुनौती रहती है.

कुल कीमत और सब्सिडी का गणित

सरकार इस योजना में भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे किसानों का खर्च काफी कम हो जाता है.

सोलर पंप (2 HP) की कीमत: लगभग 1.44 लाख

ट्रॉली की लागत: लगभग 75,000

कुल लागत: करीब 2.20 लाख

सब्सिडी:

सोलर पंप पर 60% अनुदान

ट्रॉली पर 90% अनुदान

इन सब्सिडी के बाद किसान को सिर्फ लगभग 76,000 ही देना होगा

FAQ

Q. किसानों को क्या मिलेगा फायदा?

इस योजना से किसानों को कई बड़े लाभ मिलेंगे:

- सिंचाई खर्च में भारी कमी

- डीजल और बिजली से मुक्ति

- पर्यावरण के अनुकूल खेती

- समय पर सिंचाई से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी

विशेषज्ञों का मानना है कि सोलर पंप से खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Q. आवेदन कैसे करें?

- ऑनलाइन आवेदन करना होगा

- चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा

- आवेदन के बाद निर्धारित राशि विभाग में जमा करनी होगी

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के लघु सिंचाई विभाग या विकास भवन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

Q. सरकार का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ती, टिकाऊ और आधुनिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही यह पहल:

- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देगी

- खेती को आत्मनिर्भर बनाएगी

- ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संकट को कम करेगी

ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. कम लागत में आधुनिक तकनीक मिलने से न सिर्फ खेती आसान होगी, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा. ऐसे में यह योजना खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बजट से पहले कामगारों और किसानों से बातचीत की

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले एक्टर ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी, कितना मुश्किल था ये रोल करना

Dhurandhar 2 Danish Iqbal Played Dawood Ibrahim: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के चर्चे तो हर तरफ हो रहे हैं. लेकिन इस मामले में फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने वाले एक एक्टर भी पीछे नहीं है. एक तरफ जहां फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही हैं. वहीं, दाऊद इब्राहिम के किरदार को भी बहुत सराहना मिल रही है. आपको बता दें कि इस किरदार को दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने निभाया है.उन्होंने इस रोल को कैसे किया और कितनी मेहनत लगी, इस बारे में जूम (Zoom) को दिए इंटरव्यू में बताया है.आइए जानते हैं-

बहुत मुश्किल था ट्रांफॉर्मेशन

एक्टर दानिश इकबाल ने बताया था, 'इस किरदार में ढलना बहुत मुश्किल था. मुझे मेकअप के लिए 8-9 घंटे एक ही जगह बैठना पड़ता था. साथ में पूरे दिन प्रोस्थेटिक भी पहनने पड़ता था. इसके बाद शूटिंग के बाद इसे उतारने में ही 3-4 घंटे लग जाते थे. इस प्रोस्थेटिक में बहुत सारे रूल्स और पांबदियां होती हैं.' 

खाना खाना आसान नहीं होता

दाशिश ने आगे बताया, 'जब प्रोस्थेटिक पहने होते हैं, उस समय खाना भी नहीं खा सकते हैं. थोड़ा बहुत पी सकते हैं. इस किरदार के लिए कुछ खास डिमांड थी क्योंकि स्क्रीन पर वैसा ही दिखना होता है जैसा डायरेक्टर चाहते थे. मेरे लिए यही चुनौती थी जो मुझे इस रोल को करने के लिए प्रेरित कर रही थी.'

इस प्रोसेस को इंजॉय भी किया

दानिश ने बताया कि उन्होंने दाऊद के किरदार को बहुत इंजॉय किया. हालांकि शूटिंग के दिनों में बहुत चिंता होती थी आखिर ये कैसे निकलेगा. वहीं, उन्होंने डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत ही शानदार निर्देशक हैं और बहुत ही पोलाइट हैं. वो अपने एक्टर्स को अच्छे से कंफर्ट देते हैं. 

ये भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का 'Dhurandhar 2' में ही नहीं, इन फिल्मों में भी हो चुका है जिक्र, जानिए क्या था रोल?

किस-किस फिल्म में जिक्र है दाऊद इब्राहिम का

दाऊद इब्राहिम का जिक्र कई फिल्मों में पहले भी किया जा चुका है. साल 2004 में आई फिल्म ब्लैक फ्राइडे ( Black Friday) में 1993 मुंबई ब्लास्ट की कहानी के जरिए दाऊद के नेटवर्क और साजिश को दिखाया गया है. इसमें उसे सीधे नहीं दिखाया गया, लेकिन उसका प्रभाव पूरी कहानी में नजर आता है.'वन्स अपॉन अ टाइम इन' मुंबई फिल्म में भी शोएब खान का किरदार दाऊद से प्रेरित है, जिसे इमरान हाशमी ने निभाया.इसके अलावा 'शूटआउट एट लोखंडवाला' मूवी में भी दाऊद की गैंग और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का जिक्र है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ दिखाई गई है. इसके अलावा ऋषि कपूर ने भी डी-डे फिल्म में दाऊद का रोल किया था. 

पहले दिन धुरंधर 2 ने कितनी कमाई की

धुरंधर 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तगड़ी कमाई की. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. इसके साथ ही प्रीव्यू शो से भी लगभग 45 करोड़ की कमाई हुई है. यानी इस फिल्म ने प्रीव्यू शो और ओपनिंग से लगभग 145 से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, इसके वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो वो  200 करोड़ से ज्यादा बैठता है. ऐसे में इस फिल्म ने कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहले दिन कमाई करने के मामले में इस समय ये फिल्म बॉलीवुड में पहले नंबर आ गई है. अब आगे देखना होगा कि ये कुल कितने का कलेक्शन करती है.

ये भी पढ़ें: निरहुआ मचाएंगे OTT पर धमाल, भोजपुरी सुपरस्टार की Dupahiya Season 2 से Prime Video पर होगी एंट्री

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तान, जिन्होंने उम्र को दी मात, एक कैप्टन ने 100 से अधिक मैचों में कप्तानी का बनाया विश्व कीर्तिमान

Youngest captains in Test: टाइगर पटौदी से राशिद खान तक. टेस्ट इतिहास के ये हैं वो 5 जांबाज जिन्होंने उम्र के हर गणित को मात दी. महज 20-21 की उम्र में जब खिलाड़ी टीम में जगह बनाने को तरसते हैं, तब इन 'वंडर किड्स' ने कप्तानी का कांटों भरा ताज पहनकर दुनिया को घुटनों पर ला दिया. नवाब पटौदी के नवाबी तेवर से लेकर अफगानी जादूगर राशिद के रिकॉर्ड तक. ये है इन 5 सबसे युवा सेनापतियों की अनसुनी दास्तां. Sun, 22 Mar 2026 16:30:34 +0530

  Videos
See all

"ऐसे प्रयासों के कारण ही जनता उनसे दूर...", Rahul Gandhi के बयान पर बोले CM Devendra Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:01:43+00:00

Punjab-Rajasthan Water Dispute: पानी पर पंजाब-राजस्थान में सियासी संग्राम तेज | Bhagwant Mann #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:13:47+00:00

Mathura Farsa Baba Murder Case: फरसा बाबा की मृत्यु पर बोले SSP श्लोक कुमार | Gau Rakshak | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:03:36+00:00

Iran Attack on Israel: ईरान के बाद Kim Jong Un पर अटैक करेंगे ट्रम्प? | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:08:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers