Responsive Scrollable Menu

लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां देखिए Liver Cancer डाइट प्लान

Liver Cancer Foods: लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है और इस बीमारी में खानपान का सही होना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या खाने से परहेज करना चाहिए.

The post लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां देखिए Liver Cancer डाइट प्लान appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

झारखंड के मजदूरों को तोहफा, सेफ्टी किट के लिए सरकार देगी ₹1000, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा "निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना" का संचालन किया जा रहा है. यह पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है, जिसका लक्ष्य निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना है. इस योजना के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं से मजदूरों का बचाव हो सके. इसके लिए सरकार मजदूरों को बाजार से अच्छे ब्रांड का हेलमेट और सेफ्टी जूते खरीदने के लिए आर्थिक मदद दे रही है.

सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे ₹1,000

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लाभार्थियों को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे. पंजीकृत निर्माण श्रमिकों या 'झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड' (JBOCWW बोर्ड) के सदस्यों को उनके बैंक खाते में सीधे ₹1,000 की नकद राशि ट्रांसफर की जाएगी. इस राशि का उपयोग श्रमिक को एक ब्रांडेड हेलमेट और एक जोड़ी सेफ्टी जूते खरीदने के लिए करना होगा. ध्यान रहे कि यह लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकता है, जिन्होंने पहले इसका लाभ ले लिया है वे दोबारा पात्र नहीं होंगे.

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें तय की गई हैं. आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदक एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए, जिसमें राजमिस्त्री, बढ़ई, बिजली मिस्त्री, कुली, पेंटर आदि शामिल हैं. इसके अलावा, मजदूर ने कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य किया हो. आवेदन के वक्त आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड और बैंक खाते का विवरण होना आवश्यक है.

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है. सबसे पहले आवेदक को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (Comprehensive Labour Management System) पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर देना होगा, जिसे ओटीपी के जरिए वेरिफाई किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद, यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा. इसके बाद 'Services' सेक्शन में जाकर 'BOC Scheme Benefit' पर क्लिक करना होगा और आवेदन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद 'Submit Request' पर क्लिक करना होगा.

तीन स्तरों पर होगी जांच और अप्रूवल

आवेदन जमा होने के बाद इसकी जांच तीन स्तरों पर की जाती है. सबसे पहले क्लर्क, फिर लेबर सुपरिटेंडेंट और अंत में डीएससी (DLC) स्तर पर आवेदन को परखा जाता है. आवेदक अपनी एप्लीकेशन आईडी की मदद से पोर्टल पर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. जब स्टेटस 'Approved' हो जाए, तो आवेदक उस पेज का प्रिंट लेकर लेबर ऑफिस में जमा कर सकते हैं ताकि योजना की राशि उनके खाते में भेजी जा सके. आवेदन के समय जूते और हेलमेट की खरीद की रसीद भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड सरकार की चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना, गंभीर बीमारियों के इलाज में पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किस टीम से होगा भारत का पहला मुकाबला, जून में टीम इंडिया करेगी विदेशी दौरा-Reoprts

India vs Ireland in June: एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट में पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. मुकाबले 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इस जीत की लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. Sat, 21 Mar 2026 07:44:25 +0530

  Videos
See all

Chaitra Navratri Day 3: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन पर Jhandewalan Mandir में आरती की गई | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T01:50:44+00:00

Iran America War Update : ईद पर इजराइल में भयंकर तबाही, ईरान ने बरसा दी मिसाइलें | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:07:37+00:00

Iran Vs Israel War: ईरान को लेकर ट्रंपने दिया बड़ा बयान #viral #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T01:54:01+00:00

Motivation Quotes गीता में कहा गया है  विश्वास के साथ किया गया हर कर्म सफल होता है,बिना विश्वास के | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:09:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers