अमेरिका और इजरायल के साथ भारत का पड़ोसी देश भी जंग में उतरने को तैयार, ईरान के हमलों का लेगा बदला!
Israel Iran Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को अब तक 20 दिन बीत चुके हैं. दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है. ईरान के कई तेल भंडारों को नुकसान हुआ है. इसके कारण तेल सप्लाई पर असर पड़ रहा है. वहीं अमेरिका ने चेताया है कि अगर ईरान नहीं रुका तो उसके खार्ग द्वीप को पूरी तरह से तबाह कर देगा. यह द्वीप ईरान के तट से 25 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है. यह द्वीप तेल उत्पादों के 90 प्रतिशत तक के निर्यात के लिए समुद्री बंदरगाह को प्रदान करता है.
यहां पर हमला होते ही सप्लाई लाइन पूरी तरह से कट हो जाएगी. वहीं दूसरी ओर ईरान ने खाड़ी देशों के कई तेल भंडार को नुकसान पहुंचाया है. इसके कारण अब सभी देश ईरान पर हमले को तैयार है. इनमें से सबसे आगे सऊदी अरब है जो ईरान के हमलों को लेकर अब अपना धैर्य तोड़ने की कगार पर पहुंच चुका है. उसका कहना है कि अगर ऐसा चलता रहा तो वह जल्द युद्ध में कूदेगा. इस ऐलान के बाद से हालात तनाव भरे हो चुके हैं. सऊदी अरब के जंग में कूदने के बाद से अब भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को जंग में उतरना पड़ सकता है. इसकी बड़ी वजह है, एक समझौता है जिस पर उसे अमल कर करना होगा.
Iran attacks US base in Kuwait.
— TheRealMvitaOne (@FauzKhalid) March 19, 2026
Iran was underestimated and this arrogance is now backfiring.
pic.twitter.com/kXn4q8sqvN
सऊदी की लड़ाई पाकिस्तान को लड़नी होगी
पाकिस्तान ने बीते वर्ष सऊदी अरब के साथ एक अहम समझौता किया था. सितंबर में हुई नाटो स्टाइल के इस समझौते में किसी एक देश पर हमले को दोनों देशों पर हमले की तरह देखा जाएगा. ऐसे में अगर सऊदी अरब पर ईरान का हमला होता है तो उसे जंग में कूदना ही होगा. इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग छिड़ी हुई है. अगर दूसरा फ्रंट भी खुलता है तो पाकिस्तान को सऊदी का साथ देना होगा.
सऊदी अरब ने दिखाया कड़ा रुख
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने हाल में पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्रियों के संग ईरान युद्ध को लेकर बिगड़े हालात पर चर्चा की. सऊदी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को लेकर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई. सऊदी सरकार में विदेश मंत्री प्रिंस फैसल के अनुसार, हम ईरान से हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में फौजी कार्रवाई से इनकार नहीं कर सकते हैं. बिन फरहान ने पाकिस्तान और दूसरे देशों के विदेश मंत्रियों के संग बैठक के बाद यह बात कही.
पाकिस्तान युद्ध में उलझा
रक्षा विशेषज्ञ रिटायर्ड कर्नल राजेश पवार का कहना है कि पाकिस्तान पूरी तरह से युद्ध में फंस चुका है. यहां पर पहले ही से ही महंगाई हावी है. वहीं अफगानिस्तान से लगातार हमले हो रहे हैं. अब सऊदी अगर युद्ध में कूदता है तो उसे भी उसका साथ देना होगा. हालांकि इजरायल को लेकर उसके मतभेद रहे हैं. इजरायल खुद परमाणु संपन्न इस देश को दुश्मन देश के वर्ग में रखता है. वहीं पाकिस्तान ने भी अब तक इजरायल को देश रूप में मान्यता नहीं दी है. ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह स्थिति बड़ी अजीब है. पाकिस्तान अगर युद्ध में जाता है तो उसे ईरान पर हमले करने होंगे. वहीं ईरान भी अफगानिस्तान के साथ मिलकर पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.
ये भी पढ़ें: ईरान को युद्ध के बीच लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज लीडर भी मारा गया
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टूटी कमर, CSK के 3 खिलाड़ी एक ही दिन में हुए बाहर
CSK : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. आज यानी 20 मार्च 2026 को एक ही दिन में टीम के 3 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. सीएसके के प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस आईपीएल 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं तो वहीं उनके हमवतन बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भी आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण से पूरी तरह बाहर रहेंगे. इसके साथ ही अब टीम को दिन का अंत होते होते एक और बड़ा झटका लगा है.
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आज का दिन काफी दुखद रहा, उनको एक के बाद एक तीन खिलाड़ियों के आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट से बाहर होने की खबरें मिलीं. नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट के बाद अब ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका के डेवोल्ड ब्रेविस भी शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका
सीएसके के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और साउथ अफ्रीका के युवा दाएं हाथ के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस निजी कारणों के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे. अब वो कितने मैच मिस करने वाले हैं, इसके बारे में अभी तक कुछ भी साफ नहीं किया गया है. ब्रेविस का टीम से बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल अभियान को तगड़ा झटका दे सकता हैं.
????BREKING NEWS????
— muffatball vikrant (@Vikrant_1589) March 20, 2026
????MORE WORRIES FOR CSK????
Dewald Brevis is likely to miss the start of the IPL due to personal reasons. [EPSN Sports] pic.twitter.com/4w7SQ2k9L1
एलिस और शॉर्ट के जाने से कमजोर हुई सीएसके
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट नाथन एलिस पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की घोषणा चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद की है.सीएसके ने एक्स पर पोस्ट कर उनके बाहर होने का ऐलान किया. अभी तक सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.
???? OFFICIAL STATEMENT ????
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2026
Nathan Ellis has been ruled out of the season due to a Hamstring injury.
Wishing him a speedy recovery! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/uxnbpqQhej
वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की ओर से अपने खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के शुरुआत चरण के लिए भेजने के लिए मना किया गया है. ऑस्ट्रेलिया वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते अपने खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के शुरुआत चरण से बाहर रखने वाली है. ऐसे में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती फेज से बाहर रहने वाले हैं.
हालांकि मैथ्यू शॉर्ट चोट के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआत चरण से बाहर हैं. उन्हें अंगूठे में चोट लगी थी, जिससे वो अभी भी पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं. ऐसे में अब शॉर्ट के बगैर भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुे नजर नहीं आएंगे.
???? MORE WORRIES FOR CSK. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 20, 2026
- Matthew Short set to miss the start of the IPL due to a fractured thumb. (Cricbuzz). pic.twitter.com/QosRJOniVd
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक ही दिन में तीन खिलाड़ियों के इस तरह बाहर होने से कमजोर हो गई है. अब इन खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट के तौर पर किन खिलाड़ियों का नाम सामने आएगा. ये तो देखने वाली बात होगी.
चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड
एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), खलील अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अमन खान, जैक फॉल्क्स, सरफराज खान, राहुल चाहर और मैट हेनरी, नाथन एलिस ( पूरे आईपीएल से बाहर), मैथ्यू शॉर्ट (आईपीएल के पहले चरण से बाहर).
ये भी पढ़ें : IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की क्या है ताकत, जानिए CSK की किन कमजोरियों पर विरोधी टीमें करेंगी वार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






