IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टूटी कमर, CSK के 3 खिलाड़ी एक ही दिन में हुए बाहर
CSK : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. आज यानी 20 मार्च 2026 को एक ही दिन में टीम के 3 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. सीएसके के प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस आईपीएल 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं तो वहीं उनके हमवतन बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भी आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण से पूरी तरह बाहर रहेंगे. इसके साथ ही अब टीम को दिन का अंत होते होते एक और बड़ा झटका लगा है.
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आज का दिन काफी दुखद रहा, उनको एक के बाद एक तीन खिलाड़ियों के आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट से बाहर होने की खबरें मिलीं. नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट के बाद अब ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका के डेवोल्ड ब्रेविस भी शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका
सीएसके के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और साउथ अफ्रीका के युवा दाएं हाथ के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस निजी कारणों के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे. अब वो कितने मैच मिस करने वाले हैं, इसके बारे में अभी तक कुछ भी साफ नहीं किया गया है. ब्रेविस का टीम से बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल अभियान को तगड़ा झटका दे सकता हैं.
????BREKING NEWS????
— muffatball vikrant (@Vikrant_1589) March 20, 2026
????MORE WORRIES FOR CSK????
Dewald Brevis is likely to miss the start of the IPL due to personal reasons. [EPSN Sports] pic.twitter.com/4w7SQ2k9L1
एलिस और शॉर्ट के जाने से कमजोर हुई सीएसके
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट नाथन एलिस पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की घोषणा चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद की है.सीएसके ने एक्स पर पोस्ट कर उनके बाहर होने का ऐलान किया. अभी तक सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.
???? OFFICIAL STATEMENT ????
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2026
Nathan Ellis has been ruled out of the season due to a Hamstring injury.
Wishing him a speedy recovery! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/uxnbpqQhej
वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की ओर से अपने खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के शुरुआत चरण के लिए भेजने के लिए मना किया गया है. ऑस्ट्रेलिया वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते अपने खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के शुरुआत चरण से बाहर रखने वाली है. ऐसे में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती फेज से बाहर रहने वाले हैं.
हालांकि मैथ्यू शॉर्ट चोट के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआत चरण से बाहर हैं. उन्हें अंगूठे में चोट लगी थी, जिससे वो अभी भी पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं. ऐसे में अब शॉर्ट के बगैर भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुे नजर नहीं आएंगे.
???? MORE WORRIES FOR CSK. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 20, 2026
- Matthew Short set to miss the start of the IPL due to a fractured thumb. (Cricbuzz). pic.twitter.com/QosRJOniVd
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक ही दिन में तीन खिलाड़ियों के इस तरह बाहर होने से कमजोर हो गई है. अब इन खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट के तौर पर किन खिलाड़ियों का नाम सामने आएगा. ये तो देखने वाली बात होगी.
चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड
एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), खलील अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अमन खान, जैक फॉल्क्स, सरफराज खान, राहुल चाहर और मैट हेनरी, नाथन एलिस ( पूरे आईपीएल से बाहर), मैथ्यू शॉर्ट (आईपीएल के पहले चरण से बाहर).
ये भी पढ़ें : IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की क्या है ताकत, जानिए CSK की किन कमजोरियों पर विरोधी टीमें करेंगी वार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बाबा नीम करौली जी के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना, जन भवन उत्तर प्रदेश ने एक्स पोस्ट में लिखी ये बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वृंदावन स्थित बाबा नीम करौली जी के पवित्र समाधि स्थल पर पहुंची और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उनके साथ मौजूद रही। जन भवन उत्तर प्रदेश ने एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति की इस यात्रा की जानकारी दी। पोस्ट …
The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बाबा नीम करौली जी के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना, जन भवन उत्तर प्रदेश ने एक्स पोस्ट में लिखी ये बात appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar





















