Responsive Scrollable Menu

पैसा दो और दुख सुनाओ! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुंबई के इस 'दुख सुनने वाले' का अनोखा बिजनेस

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो अपने आप में चौंकाने वाले होते हैं. कुछ वीडियो देखने के बाद अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होता है. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने ऐसी चीज का धंधा स्टार्ट किया है, जो वाकई में फनी भी है और हैरान करने वाली है. यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है. मुंबई जैसे बड़े शहर में जहां लोगों के पास एक-दूसरे के लिए वक्त नहीं है, वहां इस शख्स ने लोगों की इसी कमी को अपना बिजनेस बना लिया है.

पैसे दो और अपना दुख सुनाओ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के बीच किनारे एक शख्स आराम से बोर्ड लगाए बैठा हुआ है. एक शख्स वीडियो बनाते हुए कहता है कि देखिए इन्होंने क्या लगाया है. अगर किसी को अपना दुख सुनाना है तो मैं सुन सकता हूं. इस शख्स ने अपने काम के लिए बाकायदा रेट लिस्ट भी बना रखी है. मामूली दुख सुनाने के लिए 250 रुपये, बड़ा दुख सुनाने के लिए 500 रुपये और अगर आप चाहते हैं कि वह आपके दुख में साथ बैठकर रोए भी, तो उसके लिए 1000 रुपये देने होंगे. यह सुनकर हर कोई दंग रह जाता है कि क्या वाकई कोई इस तरह से भी पैसे कमा सकता है.

डिप्रेशन दूर करने का दावा

वीडियो बनाने वाला युवक जब उससे पूछता है कि क्या सच में लोग आपके पास आते हैं, तो वह शख्स बड़े भरोसे के साथ कहता है कि हां, बहुत लोग आते हैं. शख्स का कहना है कि वह कई लोगों की परेशानी को ठीक करता है. वह आगे कहता है कि जो लोग डिप्रेशन में होते हैं, वह उन्हें समझाता है और उनकी बातों को बिना किसी जजमेंट के सुनता है. जब युवक उससे उसके बारे में पूछता है कि आप कहां रहने वाले हैं, तो वह बताता है कि वह अंधेरी वेस्ट का रहने वाला है. इस बातचीत से यह साफ हो जाता है कि यह पूरा मामला सपनों की नगरी मुंबई का है, जहां लोग अकेलेपन से जूझ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर किया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी जमकर देखने को मिल रहे हैं. लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आज के दौर में इंसान इतना अकेला हो गया है कि उसे अपनी बात कहने के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ एक मजाक या फनी वीडियो के तौर पर देख रहे हैं. लेकिन जिस तरह से वह शख्स अपनी बात रख रहा है, उसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस पहल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि यह धंधा काफी चलने वाला है, क्योंकि आजकल लोगों के पास कई सारी परेशानियां हैं और सुनने वाला कोई नहीं है. भाई का धंधा एकदम फिट बैठने वाला है. वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि भाई अपना रेट थोड़ा और हाई करो, क्योंकि रईसों के पास काफी परेशानियां होती हैं और वह आपके पास जरूर आएंगे या फिर आपको कॉल करेंगे. वीडियो पर कई यूजर्स ने फनी कमेंट्स किए हैं तो कुछ ने इसे मानसिक स्वास्थ्य से जोड़कर भी देखा है. 

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: योग धर्म अपनाने से स्वास्थ्य धर्म का होगा पालन, डिप्रेशन- घबराहट से बचें, स्वामी रामदेव ने दी सलाह

Continue reading on the app

प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो 20 मार्च से ही लागू हो गई है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में लगभग 2.09 रुपए से 2.35 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है।

इस बदलाव के साथ, पावर पेट्रोल और एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड फ्यूल की कीमत लगभग 111.68 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 113.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है।

इस फैसले का असर खासतौर पर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो हाई-ऑक्टेन या प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।

प्रीमियम पेट्रोल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस, स्मूद ड्राइविंग और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से कार और बाइक मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

खासकर मेट्रो शहरों और हाई-परफॉर्मेंस वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसका ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है।

हालांकि, सरकार या तेल कंपनियों की ओर से इस बढ़ोतरी के पीछे कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक कच्चे तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 19 मार्च को तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 111.78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी लगभग 99.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह उछाल इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले और इसके जवाब में ईरान द्वारा कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर को निशाना बनाए जाने की खबरों के बाद आया है। यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

भारत जैसे देश, जो अपनी करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करते हैं, ऐसे वैश्विक घटनाक्रमों से सीधे प्रभावित होते हैं। फिलहाल कंपनियों ने आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव बढ़ रहा है।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में घरेलू ईंधन कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

21 छक्के, 195 रन…. जिसे RCB ने निकाला, IPL की 10 टीमों ने ठुकराया, उसने T20 में मचाई तबाही, ऐसा पहले नहीं हुआ

IPL 2026 में भले ही खेलते ना दिखें स्वास्तिक चिकारा, लेकिन उन्होंने उससे पहले खेले एक T20 मुकाबले में जोरदार धमाका किया है. IPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले पुजारा ने सिर्फ 69 गेंदों पर 195 रन ठोके हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:44:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live: Trump ईरान में सेना लेकर उतरने वाले हैं?| PM Modi | America | Israel Vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:14:29+00:00

खुश हूं कि वो मर गया, रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर बोले ट्रंप [Former FBI Director Robert Mueller Dies] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:16:37+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | Iran-Israel के बीच PM Modi की diplomacy #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:10:00+00:00

PM Modi World Record : PM Modi ने तोड़ा पवन चामलिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड... Amit Shah ने की सराहना #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers