Responsive Scrollable Menu

प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो 20 मार्च से ही लागू हो गई है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में लगभग 2.09 रुपए से 2.35 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है।

इस बदलाव के साथ, पावर पेट्रोल और एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड फ्यूल की कीमत लगभग 111.68 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 113.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है।

इस फैसले का असर खासतौर पर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो हाई-ऑक्टेन या प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं।

प्रीमियम पेट्रोल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस, स्मूद ड्राइविंग और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से कार और बाइक मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।

खासकर मेट्रो शहरों और हाई-परफॉर्मेंस वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसका ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है।

हालांकि, सरकार या तेल कंपनियों की ओर से इस बढ़ोतरी के पीछे कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक कच्चे तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 19 मार्च को तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई थी। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 111.78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी लगभग 99.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह उछाल इजरायल द्वारा ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले और इसके जवाब में ईरान द्वारा कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर को निशाना बनाए जाने की खबरों के बाद आया है। यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

भारत जैसे देश, जो अपनी करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करते हैं, ऐसे वैश्विक घटनाक्रमों से सीधे प्रभावित होते हैं। फिलहाल कंपनियों ने आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव बढ़ रहा है।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में घरेलू ईंधन कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गाजर-मूली भूल जाएं… इस बार ट्राई करें सेम का अचार, खाने में बेहतरीन और सेहत के लिए लाजवाब, जानिए रेसिपी

भारतीय रसोई में अचार का हमेशा से खास महत्व रहा है, और सेम का अचार अपनी अनोखी स्वादिष्टता और पौष्टिकता के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ताजी और मुलायम सेम को उबालकर मसालों और सरसों के तेल में मिलाकर तैयार किया गया यह अचार न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है. घर पर आसानी से बनाई जा सकने वाली यह रेसिपी पारंपरिक स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट इतिहास के 5 सबसे युवा कप्तान, जिन्होंने उम्र को दी मात, एक कैप्टन ने 100 से अधिक मैचों में कप्तानी का बनाया विश्व कीर्तिमान

Youngest captains in Test: टाइगर पटौदी से राशिद खान तक. टेस्ट इतिहास के ये हैं वो 5 जांबाज जिन्होंने उम्र के हर गणित को मात दी. महज 20-21 की उम्र में जब खिलाड़ी टीम में जगह बनाने को तरसते हैं, तब इन 'वंडर किड्स' ने कप्तानी का कांटों भरा ताज पहनकर दुनिया को घुटनों पर ला दिया. नवाब पटौदी के नवाबी तेवर से लेकर अफगानी जादूगर राशिद के रिकॉर्ड तक. ये है इन 5 सबसे युवा सेनापतियों की अनसुनी दास्तां. Sun, 22 Mar 2026 16:30:34 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War | Kashmir |कश्मीर से ईरान को मदद..सोना-चांदी दिया दान! | Donate Gold | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:41:57+00:00

Breaking News Live : LPG Crisis | Strait Of Hormuz से दो और भारतीय जहाज गुजर सकते हैं- रिपोर्ट ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:41:09+00:00

Ayodhya Ram Mandir News : जर्मनी से आई बच्ची ने राम मंदिर पर क्या कहा ? #rammandir #ayodhyadham #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:39:27+00:00

Iran Vs Israel:ईरान ने लिया नतांज का बदला? मिसाइलों ने बरपाया कहर।World News।Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T11:42:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers