36 घंटे तक चलने वाले ईयरबड्स लाया Lenovo: 40dB ANC के साथ मिलेगी स्मार्ट लैपटॉप पेयरिंग, जानें कीमत
Lenovo ने अपनी YOGA लाइनअप को और मजबूत करते हुए नए YOGA TWS Noise-Cancelling Earbuds लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स सिर्फ स्टाइलिश नहीं हैं, बल्कि -40dB एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC), स्मार्ट लैपटॉप पेयरिंग और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। एक बार चार्ज करने पर ये लगभग 7 घंटे तक चलते हैं, और केस के साथ बैटरी लाइफ बढ़ाकर 36 घंटे तक की जा सकती है। बजट-फ्रेंडली कीमत और दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ यह ईयरबड्स रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हैं। देखिए इसकी कीमत और फीचर्स।
Lenovo YOGA True Wireless Noise-Cancelling Earbuds की कीमत
नई YOGA True Wireless Noise-Cancelling Earbuds को चीन में 18 मार्च को लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत 599 युआन (करीब $86) रखी गई है। यह ईयरबड्स मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं और डिज़ाइन साधारण है, लेकिन इनका मुख्य फोकस रोज़मर्रा की यूज़ेबिलिटी और स्टेबल कनेक्टिविटी पर है। अभी ये ईयरबड्स केवल चीन में उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ेः- Oppo K14 5G की सेल शुरू: ऑफर के साथ इतना सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, देखिए पूरी डिटेल
Lenovo YOGA True Wireless Noise-Cancelling Earbuds के फीचर्स
सबसे खास फीचर है कि ये ईयरबड्स YOGA लैपटॉप्स के साथ तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। Lenovo इसे “DNA-लेवल रिकॉग्निशन” कहता है, यानी केस खोलते ही ईयरबड्स तुरंत पेयर हो जाते हैं। इसके अलावा, ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं, जिससे लैपटॉप और फोन के बीच आसानी से स्विच करना संभव है।
ऑडियो की बात करें तो, ईयरबड्स में 12.2mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर और 20Hz–20kHz की फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है। कॉल्स के लिए तीन माइक्रोफोन और ENC सपोर्ट है, साथ ही एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) –40dB तक का है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में, ANC बंद होने पर एक बार चार्ज पर लगभग 7 घंटे तक प्लेबैक मिलता है और केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक बढ़ाई जा सकती है। ANC ऑन होने पर यह लगभग 4.5 घंटे चार्ज चलती है, और केस के साथ कुल 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा, ईयरबड्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे 10 मिनट चार्ज करने पर लगभग 2 घंटे का प्लेबैक संभव है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे हल्की बारिश और वर्कआउट के दौरान सुरक्षा मिलती है।
चलते-चलते बच्चे पर झपटा आवारा कुत्ता, हिमाचल की घटना का वीडियो देख सहम गए लोग
Stray Dog Attack Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में एक छोटे बच्चे पर आवारा कुत्ते के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई है और लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







