Bihar News: किशनगंज में मेडिकल कॉलेज का सपना होगा सच, जमीन का भी हो गया चयन; मंजूरी का इंतजार
Bihar News: बिहार के सीमावर्ती जिला किशनगंज में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाने की मांग उठती रही है. अब इस दिशा में एक बड़ी और सकारात्मक पहल सामने आई है. जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया है और इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है. हालांकि, अभी इस प्रस्ताव पर अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है.
कितनी कारगर साबित होगी जमीन
प्रशासन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के लिए ठाकुरगंज इलाके में कृषि मैदान के पास एक उपयुक्त जमीन चुनी गई है. यह जगह कई मायनों में बेहतर मानी जा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह स्थान नेशनल हाईवे के पास स्थित है, जिससे यहां पहुंचना आसान होगा. खासकर आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को जल्दी अस्पताल पहुंचाने में यह लोकेशन काफी मददगार साबित हो सकती है.
प्रदेश सरकार से मिल चुकी है अनुमति
राज्य सरकार पहले ही किशनगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दे चुकी है. इसके बाद संबंधित विभाग ने जिला प्रशासन से जमीन की पहचान करने को कहा था. इसी निर्देश के आधार पर प्रशासन ने इस जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव के रूप में सरकार को भेज दिया है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार कब इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है.
नहीं हो सका था 11 मार्च को शिलान्यास
11 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठाकुरगंज दौरे के दौरान लोगों को उम्मीद थी कि मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इससे स्थानीय लोगों में थोड़ी निराशा जरूर हुई, लेकिन उम्मीद अभी भी कायम है. उस दिन लोगों ने अपनी मांग को लेकर आवाज भी उठाई और नारेबाजी की थी.
बढ़ गई हैं लोगों की उम्मीद
स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है. विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल समेत कई नेताओं ने ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग की है. वहीं, सम्राट चौधरी ने भी अपने संबोधन में यहां मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की बात कही थी. इन बयानों से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.
बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों तक मिलेगा फायदा
अगर ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज बनता है, तो इसका फायदा सिर्फ किशनगंज जिले को ही नहीं, बल्कि आसपास के कई इलाकों को मिलेगा. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. फिलहाल इन क्षेत्रों के लोगों को अच्छे इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं सैयद अता हसनैन? जिनको मिली बिहार के नए राज्यपाल की कमान
स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर होगा बेहतर
मेडिकल कॉलेज बनने से इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा. साथ ही, यहां के युवाओं को मेडिकल शिक्षा का भी अवसर मिलेगा. इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और क्षेत्र का समग्र विकास होगा.
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने लगा दी बिहार के नए सीएम पर मुहर? जमुई में दिया बड़ा संकेत
प्रस्ताव कब होगा स्वीकार?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस प्रस्ताव को राज्य सरकार कब मंजूरी देती है और निर्माण कार्य कब शुरू होता है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो आने वाले समय में ठाकुरगंज एक महत्वपूर्ण हेल्थकेयर हब के रूप में उभर सकता है.
यह भी पढ़ें: Bihar News: मुंगेर में सीएम नीतीश ने की 119 करोड़ की योजनाएं लॉन्च, विपक्ष पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें: बिहार में सम्राट चौधरी सीएम..., तो डिप्टी कौन? रेस में ये नाम हैं आगे...
थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चर्नविराकुल के चुनाव पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए थाई नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जीवंत जन-संबंधों पर आधारित हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में अनुतिन चर्नविराकुल के चुनाव पर हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जीवंत जन-संबंधों पर आधारित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं।
थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने बैंकॉक के एजम्पशन कॉलेज में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की , जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर स्थित वॉर्सेस्टर अकादमी में अपनी पढ़ाई जारी रखी । 1989 में उन्होंने न्यूयॉर्क के हेम्पस्टेड स्थित हॉफस्ट्रा विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की । बाद में उन्होंने 1990 में थम्मासैट विश्वविद्यालय के वाणिज्य और लेखा संकाय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
--आईएएनएस
एसके/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















