Responsive Scrollable Menu

Team India: बीसीसीआई ने अब शुरू की वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी, IPL में रहेगी 'स्पेशल-20' पर नजर

Indian cricket team: वनडे वर्ल्ड कप अभी दूर है, लेकिन तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। बीसीसीआई ने अगले साल होने वाले मेगा टूर्नामेंट के लिए 20 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, इन खिलाड़ियों पर आईपीएल 2026 के दौरान खास नजर रखी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ता हर मैच को बारीकी से देखेंगे। अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति में एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने बेस से मैच देखने के साथ-साथ टीवी पर भी खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखेंगे।

वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस पूरे सीजन में चयनकर्ताओं को हर हफ्ते कम से कम एक मैच स्टेडियम में देखने का टारगेट दिया गया।

सेलेक्टर्स की नजर 20 खिलाड़ियों पर रहेगी
रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि चयनकर्ता इस बार किसी नए उभरते खिलाड़ी पर दांव नहीं लगाएंगे। टीम का कोर ग्रुप पहले से तय है और उन्हीं खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस और फिटनेस को प्राथमिकता दी जाएगी। खासकर 50 ओवर फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों पर फोकस रहेगा।

चार तेज गेंदबाजों को शॉर्टलिस्ट किया गया
तेज गेंदबाजी की बात करें तो हर्षित राणा के चोट से उबरने में समय लगेगा। ऐसे में वनडे टीम के लिए चार प्रमुख तेज गेंदबाज माने जा रहे हैं- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह। इनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी टीम का अहम हिस्सा रहेंगे।

इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर के कार्यकाल को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट सितंबर तक ही है और आगे जारी रखना है या नहीं, इस पर बाद में फैसला होगा।

अगरकर जुलाई 2023 में चयन समिति के प्रमुख बने थे। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और 2023 वर्ल्ड कप में रनर-अप भी रही थी। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। कुल मिलाकर साफ है कि वर्ल्ड कप की नींव अभी से रखी जा रही है और IPL 2026 इस प्लान का सबसे बड़ा टेस्ट बनने वाला है।

Continue reading on the app

आप भी अपनी आंखों में डाल रहे हैं जहर? तुरंत रोको, सरकार ने राज्यों को दिया कड़े एक्शन का आदेश

सीडीएससीओ ने राज्यों को बाजार में धड्ल्‍ले से बेची जा रहीं ड्राई आईज की बिना मंजूरी वाली आई ड्रॉप्स पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है. ये ड्रॉप्स आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. साथ ही इन दवा न‍िर्माताओं के ख‍िलाफ भी कड़ा एक्‍शन लेने के ल‍िए कहा है. आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से..

Continue reading on the app

  Sports

IPL से पहले CSK का रीयूनियन; MS धोनी ने लूटी महफिल, DJ ब्रावो के साथ किया डांस, फैंस बोले 'धुरंधर'; VIDEO वायरल

IPL 2026 CSK: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित 'ROAR 2026' इवेंट में MS धोनी और ड्वेन ब्रावो ने 'चैंपियन' गाने पर डांस कर महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। Sun, 22 Mar 2026 22:53:14 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Dubai: ईरान का दुबई पर बड़ा हमला? 1 बजते ही दहला आसमान! | Trump vs Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:30:11+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या खाड़ी देश युद्ध में कूदनेवाले हैं ? | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:30:03+00:00

Iran Vs Israel Conflict : हमले के बाद साउथ इजरायल में इमरजेंसी ! #irannews #israeliranwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:32:39+00:00

फिल्मों से सरकारें नहीं बनती! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:07:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers