Responsive Scrollable Menu

CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटरों की निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटरों की निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Continue reading on the app

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 1.49 लाख रुपये के पार पहुंचा गोल्ड

Gold-Silver Prices: घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 1.1 प्रतिशत तक बढ़ गए। MCX पर सोने का 5 अक्टूबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1,48,858 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,49,355 रुपये पर खुला।

सुबह करीब 10 बजे सोना 793 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,49,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,49,164 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,49,648 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ। इससे सोने की कीमत 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर बनी रही।

चांदी के क्या हैं हाल

चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,25,836 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,27,993 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 2,549 रुपए या 1.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,28,385 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,27,481 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,28,401 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। 

इंटरनेशनल बाजार में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,323 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.49 डॉलर प्रति औंस पर था। जानकारों ने कहा कि हाल की तेजी को कमजोर अमेरिकी डॉलर और संभावित अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों का समर्थन मिला है, जिससे भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद बाजार का मूड सकारात्मक बना हुआ है।

अगले 48 घंटे होंगे अहम

जानकारों ने आगे कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है क्योंकि निवेशक बातचीत के बारे में और साफ जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि अगले 48 घंटों में कोई अहम नतीजा सामने आ सकता है। निवेशक शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल्स (एनएफपी) और बेरोजगारी के आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे, क्योंकि ये आंकड़े फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के नजरिए को लेकर उम्मीदें तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। तकनीकी तौर पर, उम्मीद है कि एमसीएक्स गोल्ड की ट्रेडिंग आने वाले समय में 1,47,000–1,52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में होगी।

(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

--आईएएनएस

 

Continue reading on the app

  Sports

SLC XI vs IND: प्रैक्टिस मैच में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गौतम गंभीर का चढ़ा पारा

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए. इस तरह यशस्वी भारतीय टीम के लिए बिना खाता खोले आउट हुए. Sat, 8 Aug 2026 10:40:30 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest: रांची से R. भारत की महाकवरेज | JPSC | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:12:17+00:00

वन स्टेट वन इलेक्शन पर Rajasthan Cabinet का बड़ा फैसला! | One State One Election | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:14:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers