नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम विलेज थाने की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी साहिल उर्फ गौरव, उम्र 23 साल, द्वारका के सेक्टर-16B का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई रकम में से 1,11,400 रुपये नकद और करीब 10,500 रुपये के खरीदे गए सामान भी बरामद किए हैं।
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल का 2028 में वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए ओडिशा का चयन वैश्विक खेल मंचों पर भारत के बढ़ते रुतबे का सबूत है। धवन ने इस ओलंपिक की मेजबानी के सफर में भी एक बड़ा कदम बताया।
आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर कई सवाल उठे थे। यहां तक कि यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती। लेकिन अब टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इन सभी अटकलों पर साफ बयान देते हुए पंत का खुलकर समर्थन किया।
संजीव गोयनका ने कहा कि पंत को उनके एक खराब सीजन के आधार पर जज करना सही नहीं। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन की वजह खिलाड़ियों की चोटों को बताया। गोयनका के मुताबिक, अगर कप्तान के पास उसके चार प्रमुख गेंदबाज ही उपलब्ध नहीं हों, तो उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करना गलत है।
LSG ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। लेकिन वह इस कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। पंत ने पूरे सीजन में 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए और टीम भी लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।
कप्तान पर टीम का भरोसा कायम हालांकि, इन आंकड़ों के बावजूद गोयनका का भरोसा अपने कप्तान पर कायम है। उन्होंने कहा कि पंत पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ टीम के लिए खेलते हैं और हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनसे ज्यादा कुछ उम्मीद करना गलत होगा।
रिटेंशन को लेकर चल रही अटकलों पर भी गोयनका ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरें सिर्फ व्यूज के लिए होती हैं और इनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजी पंत को लेकर पूरी तरह सकारात्मक है।
अगर पंत के IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.16 और स्ट्राइक रेट 147.61 रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है।
अब सभी की नजर आईपीएल 2026 पर टिकी है, जहां पंत के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में करेगी।
कुल मिलाकर, टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि पंत पर उनका भरोसा बरकरार है। आने वाला सीजन उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।