Responsive Scrollable Menu

Goa HSSC Result 2026: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल हो सकता है जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

गोवा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) द्वारा कक्षा 12वीं (HSSC) का रिजल्ट 21 मार्च 2026 को जारी किए जाने की संभावना है।

हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल गोवा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थी।

  1. कुल छात्र: 17,283
  2. छात्र (Boys): 8,203
  3. छात्राएं (Girls): 9,080

कैसे करें रिजल्ट चेक?

  • सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Result Section पर क्लिक करें
  • Goa HSSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें

जरूरी सलाह

  1. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें
  2. अपने लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखें
  3. किसी भी फेक वेबसाइट से बचें, सिर्फ ऑफिशियल साइट का ही उपयोग करें

कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट
रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है, इसलिए छात्रों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

Continue reading on the app

क्या आपने चखी 38 हजार रुपये किलो वाली मिठाई? 24 कैरेट सोने से बनी है ये खास डिश

आपने सोने के गहने तो जरूर पहने होंगे, लेकिन क्या कभी सोना खाया है? दिल्ली में इन दिनों 24 कैरेट सोने की खास मिठाई लोगों के बीच चर्चा में है. यह मिठाई जितनी खास है, उतनी ही महंगी भी. इसकी कीमत करीब 38 हजार रुपये किलो है, यानी एक स्मार्टफोन जितनी.यह अनोखी मिठाई दिल्ली के मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स में बनाई जाती है. इसमें प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स और देसी घी का इस्तेमाल होता है और ऊपर से सोने का वर्क लगाया जाता है. खास बात यह है कि यह मिठाई केवल ऑर्डर मिलने पर ही बनाई जाती है. इसका स्वाद इतना खास बताया जाता है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है.दुकान के मालिक मुकेश बंसल के मुताबिक, वे कुछ अलग करना चाहते थे. उनके शेफ जगन्नाथ ने दुबई में काम किया था, जहां सोने की वर्क वाली मिठाइयां बनती हैं. वहीं से उन्हें यह आइडिया मिला और दिल्ली में इसकी शुरुआत की गई.शुरुआत में इसकी कीमत 16 हजार रुपये किलो थी, लेकिन सोने की कीमत बढ़ने के कारण अब यह 38 हजार रुपये किलो हो गई है. इस मिठाई में इस्तेमाल होने वाले ड्राई फ्रूट्स की रेसिपी भी खास और सीक्रेट रखी जाती है. खास मौकों पर लोग इसे ऑर्डर कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, क्या है धोनी का प्लान, इस एक तस्वीर से समझें

will sanju samson be csk wicketkeeper in ipl 2026? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन टीम में होने के बावजूद दस्ताने नहीं पहनेंगे. सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें इसी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही इस भूमिका में नजर आने वाले हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:09:14 +0530

  Videos
See all

खुश हूं कि वो मर गया, रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर बोले ट्रंप [Former FBI Director Robert Mueller Dies] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:16:37+00:00

News Ki Pathshala Live: Trump ईरान में सेना लेकर उतरने वाले हैं?| PM Modi | America | Israel Vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:14:29+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | Iran-Israel के बीच PM Modi की diplomacy #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:10:00+00:00

ईरान को ट्रंप ने दी 48 घंटों की मोहलत [Trumps ulitmatum of 48 Hours to Iran] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T10:10:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers