Responsive Scrollable Menu

व्हाट्सएप यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की बना रहा योजना, बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर जून 2026 में वैश्विक स्तर पर आ सकता है। इसमें आम व्यक्ति और बिजनेस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक नाम या हैंडल रख पाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम व्हाट्सएप पर जल्द ही यूजरनेम लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे लोग अपने फोन नंबर साझा किए बिना नए दोस्तों, समूहों और व्यवसायों से जुड़ सकेंगे।”

यह फीचर वैकल्पिक होने की उम्मीद है, जिससे उपयोगकर्ता चाहें तो फोन नंबर का उपयोग जारी रख सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य रुकावट से बचना और यूजर्स को प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म पर जाने से रोकना है।

इसके अलावा, रिपोर्टों के अनुसार, व्हाट्सएप व्यवसायों के लिए एक गतिशील मूल्य निर्धारण मॉडल पर विचार कर रहा है, जिसके तहत कंपनियां मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए वास्तविक समय में बोली लगा पाएंगी।

रिपोर्टों के मुताबिक, इस नई प्रणाली का ट्रायल 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है और इसे 2027 में लागू किया जा सकता है।

50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं वाला भारत, वैश्विक स्तर पर व्हाट्सएप के प्रमुख बाजारों में से एक बना हुआ है।

फरवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में खुदरा खरीदारी के 77 प्रतिशत निर्णयों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभाव है और मेटा प्लेटफॉर्म 96 प्रतिशत सोशल डिस्कवरी में अहम भूमिका निभा रहा है।

मेटा और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और क्रिएटर्स प्रोडक्ट डिस्कवरी को गति दे रहे हैं, क्योंकि 97 प्रतिशत उपभोक्ता रोजाना शॉर्ट वीडियो देखते हैं और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बिताए गए समय का 60 प्रतिशत वीडियो देखने में व्यतीत होता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 72 प्रतिशत प्रोडक्ट डिस्कवरी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर होती है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, उपद्रवियों का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड, लोगों से की ये अपील

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो परिवारों के बीच हिंसा और एक युवक की मौत के मामले को लेकर तनाव बरकरार है। ऐसे में न केवल ईद बल्कि रामनवमी पर भी सांप्रदायिक हिंसा की आशंका है, जिसके चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को रामनवमी तक पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश आते ही उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। 

बता दें कि सिविल राइट्स ग्रुप एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने जनहित याचिका दायर कर ईद पर उत्तम नगर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की थी। याचिका के हवाले से बताया गया कि 'खून की होली खेलने' की धमकियां देने वाले पोस्टर लगे हैं। चीफ जस्टिस देवेंद कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की पीठ ने शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को आदेश दिया कि उत्तम नगर में रामनवमी तक पुलिस व्यवस्था बढाई जाए। मामले में अगली की सुनवाई रामनवमी के बाद 6 अप्रैल को होगी ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। 

यह भी पढ़ें - ईद की नमाज से पहले संभल में अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा के लिए तैनात 19 मजिस्ट्रेट

उपद्रवियों का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड  

दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। साथ ही, उपद्रव करने वाले लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि उन पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि दो परिवारों के बीच निजी रंजिश को सांप्रदायिक तनाव में बदलने की कोशिश करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

यह भी पढ़ें - उत्तम नगर हत्याकांड पर कौन कर रहा सियासत, कांग्रेस सांसद ने लिया बीजेपी का नाम, वजह भी बताई

दिल्ली पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री को सोशल मीडिया पर न तो अपलोड करें और न ही आगे प्रसारित करें। अगर ऐसा किया तो संबंधित के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में हो रहा है नए टूर्नामेंट यूरो कप का आगाज, जानें कितनी और कौन सी टीमें भिड़ेंगी

Euro Nations Cup is start in cricket: एशिया कप के तर्ज पर एक नए क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट यूरो नेशंस कप की शुरुआत होने जा रही है. इसकी शुरुआत अगले साल गर्मियों में हो सकती है. इसमें इंग्लैंड और आयरलैंड जैसी टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट का रंगरूप लगभग तैयार हो चुका है. ब्रॉडकास्टिंग राइट्स फाइनल होने के बाद इसके शेड्यूल की घोषणा की जाएगी. Fri, 20 Mar 2026 23:51:31 +0530

  Videos
See all

MallikaArjun Kharge की देवेगौड़ा पर टिप्पणी, PM Modi की छूटी हंसी #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T00:11:55+00:00

Navatri 2026: तीसरे दिन झंडेवालान मंदिर में मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा #shorts #viral #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T23:59:18+00:00

President Trump says he may “wind down” Iran war and let other countries police region | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T23:38:58+00:00

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | US Iran War | Iran Israel US Tensions | World News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T00:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers