'ये तो चिंता का विषय है...', आकाश चोपड़ा ने CSK को चेताया, खलने वाली है इस खिलाड़ी की कमी
Aakash Chopra On CSK: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार पेसर नाथन एलिस इंजरी के कारण आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं. एलिस के बाहर होने से यकीनन CSK के खेमे में चिंता बढ़ गई है. अब इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने इस मुद्दे पर बात की है. उन्होंने सीएसके को चेताया है कि नाथन एलिस का बाहर होना उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका है.
डेथ ओवर्स में कौन करेगा बॉलिंग ?
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. उनका जाना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उनके पास अब डेथ बॉलर स्पेशलिस्ट बॉलर नहीं बचा है.
आकाश चोपड़ा ने X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "अगर नाथन एलिस बाहर हो गए हैं, तो डेथ ओवरों में गेंदबाजी कौन करेगा? नीलामी से पहले, सीएसके ने मथीशा पथिराना को रिलीज़ कर दिया थ. जी हां, वह उनके डेथ ओवरों के गेंदबाज थे, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं थीं और वे सही थीं. हमें अभी भी नहीं पता कि वह केकेआर के लिए कितने मैचों तक उपलब्ध रहेंगे. उनकी फॉर्म में भी थोड़ी गिरावट आई थी, तो शायद उन्होंने सही फैसला लिया."
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट न होना है चिंता की बात
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि पिछले सीजन फ्रेंचाइजी ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर नीलामी का रास्ता दिया था, क्योंकि उनकी फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय बन गई थी.
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, "मथीशा पथिराना को रिलीज करने के बाद, सारा ध्यान नाथन एलिस पर चला गया कि वह उनके डेथ ओवरों के गेंदबाज होंगे. लेकिन, अगर एलिस भी नहीं हैं, तो डेथ ओवरों में गेंदबाजी कौन करेगा? सीएसके के पास मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह हैं. लेकिन, इनमें से कोई भी डेथ ओवरों का विशेषज्ञ गेंदबाज नहीं है. डेथ ओवरों में गेंदबाजी अब एक बड़ी चिंता का विषय है और एलिस की अनुपस्थिति एक गंभीर झटका है."
IPL 2026 से क्यों बाहर हुए नाथन एलिस?
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. 31 वर्षीय यह गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य डेथ-ओवर विशेषज्ञ थे, जिनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. वह चोट के कारण समय पर फिट नहीं हो पाए और अब पूरे सीजन में नहीं खेलेंगे.
एलिस के रिप्लेसमेंट का नहीं हुआ है ऐलान
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस आईपीएल 2026 से रूल्ड आउट हो चुके हैं. मगर, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने अब तक किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. मगर, उम्मीद जताई जा रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स जल्द ही एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है और किसी डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज को अपने साथ जोड़ सकती है.
30 मार्च को CSK खेलेगी पहला मैच
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी. ये मुकाबला RR के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी में खेला जाएगा. जहां, संजू सैमसन अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ एक्शन में नजर आएंगे. बताते चलें, पिछली सीजन CSK के लिए बेहद निराशाजनक रहा था.
ये भी पढ़ें: ट्रेनिंग कैंप में पहली बार एक साथ दिखे संजू सैमसन और एमएस धोनी, तो फैंस बोले- 'इसी का तो हमें इंतजार था...'
Swami Ramdev Health Tips: योग धर्म अपनाने से स्वास्थ्य धर्म का होगा पालन, डिप्रेशन- घबराहट से बचें, स्वामी रामदेव ने दी सलाह
Swami Ramdev Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव, डिप्रेशन और घबराहट जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे समय में योग और आयुर्वेद को अपनाने की सलाह देते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज अपने फेसबुक लाइव में कहा है कि योग धर्म को जीवन का हिस्सा बनाकर हम न केवल अपने शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ रख सकते हैं.
यहां देखें लाइव वीडियो
योग धर्म क्या है और क्यों जरूरी है?
स्वामी रामदेव ने लाइव सेशन में बताया कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह एक जीवनशैली है. 'योग धर्म' का मतलब है अपने दिनचर्या में योग, प्राणायाम और संतुलित आहार को शामिल करना. जब व्यक्ति योग को नियमित रूप से अपने जीवन में अपनाता है, तो उसका शरीर और मन दोनों संतुलित रहने लगता हैं. उन्होंने आज बताया कि आजकल लोग छोटी-छोटी बातों को सिर में बैठा लेते हैं जिससे डिप्रेशन, परिवारों में खींचातान और चिड़चिड़ाहट आ जाती है.
वे कहते हैं कि पहले से ही तनावपूर्ण जीवनशैली हैं, इसमें लोग छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने लगते हैं, जिससे मानसिक समस्याएं बढ़ती हैं. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है, जो बिना किसी दवा के मन को शांत रख सकता है.
डिप्रेशन और घबराहट से बचने के लिए योग
डिप्रेशन और एंग्जायटी आज आम समस्या बन चुकी है. स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव वीडियो में बताया है कि नियमित योग और प्राणायाम से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
कुछ प्रमुख योग और प्राणायाम जो फायदेमंद हो सकते हैं-
अनुलोम-विलोम प्राणायाम- यह दिमाग को शांत करता है और तनाव को कम करता है.
कपालभाति- शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और मानसिक ऊर्जा बढ़ाता है.
भ्रामरी प्राणायाम- घबराहट और चिंता को तुरंत कम करने में मदद करता है.
ध्यान- मन को स्थिर और सकारात्मक बनाता है.
इन अभ्यासों को रोजाना 20-30 मिनट करने से मानसिक स्थिति में बड़ा सुधार देखा जा सकता है.
योग से मिलते हैं कई बड़े फायदे
योग धर्म को अपनाने से केवल मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. इसके कुछ प्रमुख फायदे हैं-
- शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है.
- नींद की समस्या दूर होती है.
- ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रहता है.
- शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहती है.
- नकारात्मक सोच कम होती है.
स्वामी रामदेव का कहना है कि अगर इंसान रोज योग करता है, तो उसे जीवन में कभी एलोपैथी दवाओं की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- Patanjali Baby Massage Oil: नवजात शिशुओं के लिए खास जड़ी-बूटियों से बना है पतंजलि शिशु केयर ऑयल, जानें इसके फायदे
संतुलित आहार भी है जरूरी
योग के साथ-साथ सही खानपान भी बेहद जरूरी होता है. स्वामी रामदेव सलाह देते हैं कि हमें ताजा, सात्विक और पौष्टिक भोजन करना चाहिए. जंक फूड और ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये मानसिक और शारीरिक दोनों पर असर डालता है. फल, हरी सब्जियां, दालें और पर्याप्त पानी का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है.
डिजिटल लाइफस्टाइल से दूरी बनाएं
आजकल मोबाइल और सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल भी डिप्रेशन का बड़ा कारण बन गया है. स्वामी रामदेव के अनुसार, हमें डिजिटल डिटॉक्स करना चाहिए और दिन में कुछ समय खुद के लिए निकालना चाहिए. प्रकृति के करीब रहना, सुबह की सैर करना और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताना भी मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है.
स्वामी रामदेव ने दी जरूरी सलाह
स्वामी रामदेव की सलाह देते हैं कि अगर हम योग धर्म को अपनाएं, तो स्वास्थ्य धर्म का पालन अपने आप हो जाएगा. योग, प्राणायाम और सही जीवनशैली से हम डिप्रेशन, घबराहट और तनाव जैसी समस्याओं से बच सकते हैं. आज के समय में दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय योग करना एक बेहतर और स्थायी समाधान है. अगर हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत योग से करे, तो न सिर्फ उसका स्वास्थ्य सुधरेगा बल्कि जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा भी बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का समाधान पतंजलि योगपीठ में योग, डाइट और आयुर्वेद का संगम विदेशियों की बना पसंद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















