Responsive Scrollable Menu

कैसे पाकिस्तान भेजी जा रही थी जानकारी? गिरफ्तार 15 जासूसों ने किया खुलासा

Ghaziabad Pakistani Spy Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इन दिनों एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था. अब तक इस मामले में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि हाल ही में 9 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

इससे पहले पकड़े गए 6 आरोपियों को पुलिस ने 24 मार्च तक रिमांड पर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियों को शक है कि यह एक “पैन इंडिया मॉड्यूल” था, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय था.

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को लगभग 50 संवेदनशील जगहों पर सोलर CCTV कैमरे लगाने का काम दिया गया था. इन कैमरों के जरिए वे महत्वपूर्ण लोकेशनों की जानकारी और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. यह डेटा बाद में पाकिस्तान भेजा जा रहा था. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कौशांबी इलाके में एक इनपुट मिलने के बाद यह पूरा नेटवर्क पकड़ा गया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दिल्ली और सोनीपत में भी कैमरे लगाए थे.

कैसे काम करता था नेटवर्क?

जांच में पता चला कि आरोपियों को पाकिस्तान से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाती थी. उन्हें पैसे, निर्देश और तकनीकी जानकारी भी वहीं से मिलती थी.
कुछ मुख्य बातें जो सामने आईं, जैसे कि CCTV कैमरे लगाने और डेटा भेजने की ट्रेनिंग. इसके साथ ही वीडियो और फोटो को विदेश भेजने के तरीके भी सिखाए गए. इतना ही नहीं ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस नेटवर्क में जोड़ने का भी टारगेट दिया गया. प्रवीण और ऋतिक नाम के दो आरोपियों को इस काम में खास ट्रेनिंग दी गई थी.

धार्मिक स्थलों पर खास फोकस

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों के मोबाइल फोन से कई मंदिरों के फोटो और वीडियो मिले हैं. इनमें खाटू श्याम मंदिर की लोकेशन भी शामिल है, जिसे पाकिस्तान भेजा गया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क का मुख्य मकसद सैन्य ठिकानों की जानकारी जुटाना और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना. इसके अलावा धार्मिक स्थलों की डिटेल इकट्ठा करना था.

परिवार का क्या कहना है?

गिरफ्तार आरोपियों के परिवार वालों ने उन्हें बेगुनाह बताया है. एक आरोपी के पिता का कहना है कि उनके बेटे पर जबरदस्ती सिम कार्ड लेने का दबाव बनाया गया था. उसने अपनी आईडी पर सिम लेकर किसी ऋतिक नाम के युवक को दे दी थी.

अन्य जगहों से भी कनेक्शन

इस मामले से जुड़ा एक और पहलू हापुड़ से सामने आया है, जहां दो संदिग्ध जासूस पकड़े गए थे. उनके मोबाइल से भी मंदिरों की तस्वीरें मिली थीं, जो पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर तक भेजी जा रही थीं. हालांकि पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद और हापुड़ के मामले अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है.

कौन-कौन कर रहा जांच?

इस पूरे मामले की जांच कई बड़ी एजेंसियां मिलकर कर रही हैं, जैसे: NIA, IB, यूपी ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एजेंसियां अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं और इसका असली मकसद क्या था.

 

 

 

Continue reading on the app

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल ने एक्सीटेंड के बाद दिखाए अपने जख्म, इंस्टाग्राम पर फैंस से मांगी ये सलाह

Anurag Dobhal Health Update: इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्होंने परिवार से परेशान होकर कार से सुसाइड करने की कोशिश की थी. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था. अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपेडट सामने आया है. अनुराग डोभाल जो यूके07 राइडर के नाम से भी फेमस है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है. इसके साथ ही फैंस से सलाह भी मांगी है. 

पहली बार दिखाया जख्म 

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके शरीर पर टांके और चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं. यह चोट उन्हें कार एक्सीडेंट के दौरान लगी थी. तस्वीर में उनकी कमर के पास बड़ा सा टांका दिखाई दे रहा हैं. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था. इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी की शुरुआत देखना चाहोगें? (New zindagi ki shuruaat dekhoge?) इस पोल में उन्होंने अपने फैंस को दो ऑप्शन दिए, जिनमें एक था कि वह फिर से अपने व्लॉग और इंस्टाग्राम शुरू करें? 

आईसीयू से बाहर आने की दी थी जानकारी

बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा कि वह जिंदा हैं और यह उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए नई जिंदगी की तरह है और अब आगे क्या होगा, उन्हें नहीं पता, लेकिन वह इसे एक नए मौके की तरह देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मां के निधन से टूटे मनीष मल्होत्रा, सांत्वना देने पहुंचे ऐश्वर्या राय से लेकर कियारा आडवाणी तक तमाम सितारे

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था, जब अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनकी शादी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है और उन्हें मेंटली परेशान किया जा रहा है. इस वीडियो के बाद मामला और बढ़ गया था.

इसके कुछ समय बाद 7 मार्च को अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उसी दौरान कार वो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे. लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद को बिल्कुल अकेला महसूस कर रहे हैं और उनके पास किसी को कॉल करने के लिए भी कोई नहीं है.  इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया. 

खतरे से बाहर हैं

हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उनके मैनेजर ने उस समय जानकारी दी थी कि उन्हें फ्रैक्चर भी हुआ. हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं और घर पर आराम कर रहे हैं. फिलहाल अनुराग डोभाल रिकवरी कर रहे हैं और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर हैं. अब देखना होगा कि वह कब से दोबारा अपने व्लॉग्स शुरू करते हैं.

ये भी पढ़ें: नागिन ने किया रॉकेट लॉन्च, फिर दी सलामी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Continue reading on the app

  Sports

केकेआर के 20 साल के बैटर ने जडा शतक, टेंशन में टीम मैनेजमेंट, रिंकू सिंह ने भी खेली तेजतर्रार पारी

Angkrish Raghuvanshi Century: ईडन गार्डन्स में खेले गए प्री-सीजन प्रैक्टिस मैच में 20 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी ने 187.27 की स्ट्राइक रेट से तूफानी शतक जड़कर केकेआर मैनेजमेंट के लिए सुखद चुनौती पैदा कर दी है. उनकी इस पारी ने 200 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की. जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे सस्ते में आउट हुए. हर्षित राणा की चोट के बीच कार्तिक त्यागी की शानदार गेंदबाजी (3/30) टीम के लिए राहत की खबर है, लेकिन अंगकृष का बैटिंग ऑर्डर अब चर्चा का विषय बन गया है. Sat, 21 Mar 2026 00:04:01 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Iran ने अब क्या फोड़ डाला कि अमेरिका तक आग लग गई? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T19:21:42+00:00

Israel Iran War | LPG Crisis: ट्रंप का 'गुरूर चकनाचूर'.. आगे अब मोदी संभालेंगे? US Attack | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T19:04:05+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही पाकिस्तान करेगा ईरान पर हमला ? Shehbaz Sharif | Netanyahu |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T19:30:02+00:00

Iran America War: ईरान ने Strait Of Hormouz में टोल वसूली शुरू! | IRGC | N18G | Oil Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T19:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers