Responsive Scrollable Menu

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल ने एक्सीटेंड के बाद दिखाए अपने जख्म, इंस्टाग्राम पर फैंस से मांगी ये सलाह

Anurag Dobhal Health Update: इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्होंने परिवार से परेशान होकर कार से सुसाइड करने की कोशिश की थी. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था. अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपेडट सामने आया है. अनुराग डोभाल जो यूके07 राइडर के नाम से भी फेमस है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है. इसके साथ ही फैंस से सलाह भी मांगी है. 

पहली बार दिखाया जख्म 

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके शरीर पर टांके और चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं. यह चोट उन्हें कार एक्सीडेंट के दौरान लगी थी. तस्वीर में उनकी कमर के पास बड़ा सा टांका दिखाई दे रहा हैं. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था. इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी की शुरुआत देखना चाहोगें? (New zindagi ki shuruaat dekhoge?) इस पोल में उन्होंने अपने फैंस को दो ऑप्शन दिए, जिनमें एक था कि वह फिर से अपने व्लॉग और इंस्टाग्राम शुरू करें? 

आईसीयू से बाहर आने की दी थी जानकारी

बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा कि वह जिंदा हैं और यह उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए नई जिंदगी की तरह है और अब आगे क्या होगा, उन्हें नहीं पता, लेकिन वह इसे एक नए मौके की तरह देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मां के निधन से टूटे मनीष मल्होत्रा, सांत्वना देने पहुंचे ऐश्वर्या राय से लेकर कियारा आडवाणी तक तमाम सितारे

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था, जब अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनकी शादी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है और उन्हें मेंटली परेशान किया जा रहा है. इस वीडियो के बाद मामला और बढ़ गया था.

इसके कुछ समय बाद 7 मार्च को अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उसी दौरान कार वो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे. लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद को बिल्कुल अकेला महसूस कर रहे हैं और उनके पास किसी को कॉल करने के लिए भी कोई नहीं है.  इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया. 

खतरे से बाहर हैं

हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उनके मैनेजर ने उस समय जानकारी दी थी कि उन्हें फ्रैक्चर भी हुआ. हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं और घर पर आराम कर रहे हैं. फिलहाल अनुराग डोभाल रिकवरी कर रहे हैं और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर हैं. अब देखना होगा कि वह कब से दोबारा अपने व्लॉग्स शुरू करते हैं.

ये भी पढ़ें: नागिन ने किया रॉकेट लॉन्च, फिर दी सलामी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Continue reading on the app

उत्तराखंड सरकार में हुआ बड़ा फेरबदल, विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में हुआ ये बदलाव

उत्तराखंड की भाजपा सरकार में बड़ा फेरबदल हुआ है. विधानसभा चुनाव से पहले लंबे वक्त से तय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. शुक्रवार को पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें मदन कौशिक, प्रदीप बन्ना, भरत चौधरी, खजान दास और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं. बता दें, कौशिक हरिद्वार के, बत्रा रुड़की के, चौधरी रुद्रप्रयाग के, दास देहरादून के को कैड़ा नैनीताल के विधायक है. 

धामी मंत्रिमंडल में अब कुल 12 सदस्य

धामी मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्य हो गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को राजभवन में हुआ. शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल रिटा. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे. 

लंबे वक्त से चल रही थी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं

शुक्रवार को विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मदन कौशिक, विधायक राम सिंह केड़ा और विधायक प्रदीप बत्रा ने नए मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. बता दें कि लंबे वक्त से प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रहीं थीं. कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई थी. 

इस वजह से खाली थे पांच पद

दरअसल, धामी मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली थे. एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन तो दूसरा पद प्रेम चंद अग्रवाह के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था. वहीं मंत्रिमडंल के तीन पद पहले से ही खाली चल रहे थे. 

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 की तैयारी के बीच अचानक BCCI का बड़ा फैसला, इस टीम के साथ T20 सीरीज खेलने विदेश जाएगी टीम इंडिया

India vs Ireland Series: टीम इंडिया इसी साल इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा भी कर सकती है। भारत ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था। Fri, 20 Mar 2026 23:35:44 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran युद्ध के लिए Trump ने मांग लिए इतने रुपए?। #trump #iran #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:01:04+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Trump ने Iran War में फूंक दिए इतने रूपए!। #trump #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:10:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | दुनिया की 'लाइफलाइन' पर जिनपिंग की नजर! | China Vs Taiwan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:00:43+00:00

Iran America War Update: Kharg Island पर US का हमला! ट्रंप की सेना ने ईरान को घेरा? Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T21:01:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers