Responsive Scrollable Menu

भक्ति और शक्ति का मिलन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं राधा केली कुंज, संत प्रेमानंद महाराज से लीं आध्यात्मिक सीख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद से मुलाकात कर उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद वह मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया? जब ट्रंप की बात सुनकर सन्न रह गई जापान की PM

 

राष्ट्रपति राधा केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत के प्रवचन सुने। यह सप्ताह इसलिए भी विशेष है क्योंकि बृहस्पतिवार को संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन था। आश्रम में राष्ट्रपति ने संत से आध्यात्मिक चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने प्रसन्न मुद्रा में ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी।

कौन हैं संत प्रेमानंद महाराज?

वृंदावन के राधा केली कुंज के संत प्रेमानंद जी महाराज अपने 'राधा नाम' जप और सत्संग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उनके दर्शन के लिए आम जनता से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और अभिनेता लाइन में खड़े रहते हैं। उनका सरल जीवन और भक्ति मार्ग करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट की मार: WTO ने चेताया- घटेगा व्यापार, बढ़ेगी Energy और Food की महंगाई

 

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा: अब तक का सफर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के प्रवास पर हैं:

अयोध्या दर्शन: गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

मथुरा आगमन: अयोध्या के बाद वह कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रमुख मंदिरों में मत्था टेका।

आध्यात्मिक शुरुआत: शुक्रवार के दिन की शुरुआत उन्होंने वृंदावन के संतों के सानिध्य में की। 

Continue reading on the app

Eid के जश्न के बीच Kuwait पर Drone Attack, ईरानी हमले से दहला पूरा खाड़ी देश

ईरान के ड्रोन हमलों में कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी को फिर से निशाना बनाया गया जिससे उसकी कुछ इकाइयों में आग लग गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुवैत में रमजान के समापन पर ईद मनाई जा रही है। इजराइल ने बुधवार को फारस की खाड़ी में ईरान के विशाल ‘साउथ पार्स’ अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर बमबारी की थी जिसके बाद से ईरान खाड़ी के अरब देशों में ऊर्जा स्थलों को लगातार निशाना बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया? जब ट्रंप की बात सुनकर सन्न रह गई जापान की PM

कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी ड्रोन हमलों की चपेट में

कुवैत की सरकारी तेल कंपनी केपीसी ने बताया कि शुक्रवार तड़के उसकी मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर कई ड्रोन हमले हुए, जिससे कुछ इकाइयों में आग लग गई। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, शुरुआती तौर पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर कई इकाइयों को बंद कर दिया गया।

लूला ने अमेरिका की आक्रामक विदेश नीति की आलोचना की, संयुक्त राष्ट्र से युद्ध रोकने का आग्रह किया

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप प्रशासन की आक्रामक विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: US-Israel-Iran War Day 20 Updates: Nowruz के जश्न पर Israel का हमला, Iran की राजधानी Tehran में Air Strike से दहला इलाका

 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के कुछ हवाई क्षेत्रों से बचने के लिए कहा

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के कुछ हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन के हिस्से के रूप में मजबूत आकस्मिक योजनाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Shaheen Afridi: 'शाहीन अफरीदी को तो प्लेइंग-11 में होना ही नहीं चाहिए...' पाकिस्तानी दिग्गज ने कप्तान पर बोली बड़ी बात

Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-पुथल मची है और अब इस बहस में एक और बड़ा नाम जुड़ गया। पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने वनडे टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर बड़ा बयान दिया। लतीफ ने साफ कहा कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए शाहीन टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह के भी हकदार नहीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सका, जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हालात नहीं बदले और टीम को 2-1 से हार झेलनी पड़ी।

इसी बीच लतीफ ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा, 'अब लोग कह रहे हैं कि शाहीन को वनडे कप्तान नहीं होना चाहिए। लेकिन मेरी नजर में तो वह टी20 टीम में भी जगह के हकदार नहीं। पहले उन्हें टी20 कप्तान बनाया जा सकता था, लेकिन अब वक्त निकल चुका है।'  उन्होंने यह भी दावा किया कि शाहीन को टी20 कप्तान बनाने के लिए एक तरह का कैंपेन चलाया जा रहा है, जिससे वह पूरी तरह असहमत हैं।

लतीफ के इस बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। खासकर तब, जब शाहीन टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज माने जाते हैं और लंबे समय से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। लेकिन खराब फॉर्म ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी टीम मैनेजमेंट और चयन समिति पर निशाना साधा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हार के लिए सीधे चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया।

अफरीदी ने कहा, 'आपने टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन देखा और फिर बांग्लादेश से भी सीरीज हार गए। मेरी नजर में इसके लिए चयन समिति जिम्मेदार है। इतने अनुभवी लोग होने के बावजूद आपको यह समझ नहीं आ रहा कि किस फॉर्मेट में किसे कप्तान बनाना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि टीम में लगातार सर्जरी के नाम पर बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल रहा। आप ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं जिन्होंने मुश्किल से कुछ फर्स्ट क्लास मैच खेले। घरेलू क्रिकेट का स्तर भी इतना मजबूत नहीं है कि लगातार इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी तैयार कर सके।

लगातार खराब प्रदर्शन और अंदरूनी फैसलों को लेकर उठते सवालों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट इन आलोचनाओं का जवाब कैसे देता है और आने वाले समय में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

Fri, 20 Mar 2026 11:48:00 +0530

  Videos
See all

Breaking: Saudi Arabia warns Iran | Middle East Tension | #SaudiArabia #Iran #MiddleEast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:40:01+00:00

अमेरिका के रक्षा मंत्री के घर के ऊपर मंडराया ईरान का ड्रोन! America Iran News | Iran Israel War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:43:54+00:00

ईरान ने क्यों किया UAE के फुजैराह में हमला | #fujairah #iranisraelwar #iranattack #dubaidroneattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:40:04+00:00

Jammu & Kashmir के Nathatop में हुई ताजा बर्फबारी, पर्यटकों पर्यटकों ने लिया जमकर लुत्फ | Snowfall #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:40:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers