Jammu Kashmir: मुगल रोड पर बर्फ का कहऱ #snowfall #jammukashmir #aajtak #shorts #latestnews
Jammu Kashmir: मुगल रोड पर बर्फ का कहऱ #snowfall #jammukashmir #aajtak #shorts #latestnews आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
Dhurandhar 2 में भी अक्षय खन्ना की तरह वायरल सीन बनाने की कोशिश, लेकिन कॉपी करने में फेल हुए रणवीर सिंह
Dhurandhar 2: आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. खासतौर पर रहमान डकैत के रोल में नजर आए अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को देख दर्शक क्रेजी हो गए थे और उनके ऊपर दर्शाए कई सीन्स इंटरनेट पर छाए थे. जिनमें से एक बहरीनी गाने पर अक्षय खन्ना का डांस था, जिसका हर कोई दीवाना हो गया था. वहीं, अब धुरंधर 2 भी रिलीज हो गई है और इस फिल्म में भी मेकर्स ने इस तरह का बज बनाने के कोशिश की है. लेकिन लोगों को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कोशिश फेल नजर आई.
खूब वायरल हुआ था अक्षय खन्ना का सीन
धुरंधर के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना बहरीनी गाने Fa9la में डांस करते नजर आए थे. जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. हर कोई इस गाने (FA9LA Song) पर रील बना रहा था. फिल्म में जिस तरह से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस गाने पर स्माइल कर रहे थे और उसी में वो लोगों के बीच खौफ पैदा कर रहे, ये लोगों को काफी कूल लग रहा था. एक्टर का हर एक स्टेप देख लोग क्रेजी हो गए थे. जिसके बाद धुरंधर में अक्षय खन्ना ने काफी वाहवाही लूटी थी. कई लोग तो सिर्फ अक्षय को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे थे.
धुरंधर 2 में भी वायरल सीन बनाने की कोशिश
वहीं, अब मेकर्स ने अक्षय खन्ना की तरह धुरंधर 2 में भी इस तरह का सीन रिक्रिएट करने की कोशिश की. जिस तरह से बलूच के लोगों के बीच अक्षय खन्ना पहुंचे थे, उसी तरह से धुरंधर 2 में रणवीर सिंह भी बलूच के लोगों के बीच पहुंचते हैं. लेकिन जिस तरह से नाचते हुए अक्षय खन्ना एंट्री लेते हैं, उस तरह से रणवीर नजर नहीं है. एक्टर सिंपल तरह से सीधे चलते हुए पहुंचे. पीछे से बैकग्राउंड में गाना तो बजता है लेकिन एक्टर की एंट्री लोगों को फीकी लगी. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग रणवीर (Ranveer Singh) को अक्षय से कंपेयर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि रणवीर ने कोशिश की लेकिर अक्षय जैसा कमाल नहीं दिखा पाए.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, पहले ही दिन 200 करोड़ के पार कलेक्शन
अक्षय खन्ना का गाना भी हुआ था वायरल
बता दें, 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का स्टाइल ही नहीं, वो गाना भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एंट्री हुई थी. इस गाने का नाम FA9LA था, ये साल 2024 में रिलीज किया गया था. इस गाने को बहरीनी रैपर Flipperachi ने गाया है. सिंगर का असली नाम हुस्साम आस्सिम है,जो सयुंक्त अरब अमीरात में अपने रैप स्टाइल और गानों को लेकर काफी मशहूर हैं. Flipperachi की बात करे तो वो छोटी सी उम्र में ही संगीत की तरफ रूचि रखते थे और अब वो एक इंटरनेशनल लेवल पर अपना सिंगिंग टैलेंट लोगों तक पहुंचा रहे हैं. Flipperachi का भी इस गाने की वजह से इतनी पॉपुलैरिटी मिली थी की वो भारत में शो करने आ रहे थे. लेकिन ईरान-इजरायल युद्ध के चलते उनका शो कैंसिल हो गया.
धुरंधर 2 का पहले दिन छापे करोड़ों
धुरंधर 2 की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल कलेक्शन ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1) हो गया है. जिसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से फिल्म ने 99.10 करोड़ कमाए. वहीं, तमिल से 1.16 करोड़, कन्नड़ से 0.08 करोड़ और मलयालम से 0.09 करोड़ कमाए. बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम रोल में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak
News Nation





















