Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 में भी अक्षय खन्ना की तरह वायरल सीन बनाने की कोशिश, लेकिन कॉपी करने में फेल हुए रणवीर सिंह

Dhurandhar 2: आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. खासतौर पर रहमान डकैत के रोल में नजर आए अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को देख दर्शक क्रेजी हो गए थे और  उनके ऊपर दर्शाए कई सीन्स इंटरनेट पर छाए थे. जिनमें से एक बहरीनी गाने पर अक्षय खन्ना का डांस था, जिसका हर कोई दीवाना हो गया था. वहीं, अब धुरंधर 2 भी रिलीज हो गई है और इस फिल्म में भी मेकर्स ने इस तरह का बज बनाने के कोशिश की है. लेकिन लोगों को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कोशिश फेल नजर आई. 

खूब वायरल हुआ था अक्षय खन्ना का सीन

धुरंधर के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना बहरीनी गाने Fa9la में डांस करते नजर आए थे. जिसके वीडियो ने  सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. हर कोई इस गाने (FA9LA Song) पर रील बना रहा था. फिल्म में जिस तरह से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस गाने पर स्माइल कर रहे थे और उसी में वो लोगों के बीच खौफ पैदा कर रहे, ये लोगों को काफी कूल लग रहा था. एक्टर का हर एक स्टेप देख लोग क्रेजी हो गए थे. जिसके बाद धुरंधर में अक्षय खन्ना ने काफी वाहवाही लूटी थी. कई लोग तो सिर्फ अक्षय को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे थे.

धुरंधर 2 में भी वायरल सीन बनाने की कोशिश

वहीं, अब मेकर्स ने अक्षय खन्ना की तरह धुरंधर  2 में भी इस तरह का सीन रिक्रिएट करने की कोशिश की. जिस तरह से बलूच के लोगों के बीच अक्षय खन्ना पहुंचे थे, उसी तरह से धुरंधर 2 में रणवीर सिंह भी  बलूच के लोगों के बीच पहुंचते हैं. लेकिन जिस तरह से नाचते हुए अक्षय खन्ना एंट्री लेते हैं, उस तरह से रणवीर नजर नहीं है. एक्टर सिंपल तरह से सीधे चलते हुए पहुंचे. पीछे से बैकग्राउंड में गाना तो बजता है लेकिन एक्टर की एंट्री लोगों को फीकी लगी. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग रणवीर (Ranveer Singh) को अक्षय से कंपेयर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि रणवीर ने कोशिश की लेकिर अक्षय जैसा कमाल नहीं दिखा पाए.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, पहले ही दिन 200 करोड़ के पार कलेक्शन

अक्षय खन्ना का गाना भी हुआ था वायरल 

बता दें, 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का स्टाइल ही नहीं, वो गाना भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एंट्री हुई थी. इस गाने का नाम FA9LA था, ये साल 2024 में रिलीज किया गया था.  इस गाने को बहरीनी रैपर Flipperachi ने गाया है. सिंगर का असली नाम  हुस्साम आस्सिम है,जो सयुंक्त अरब अमीरात में अपने रैप स्टाइल और गानों को लेकर काफी मशहूर हैं. Flipperachi की बात करे तो वो छोटी सी उम्र में ही संगीत की तरफ रूचि रखते थे और अब वो एक  इंटरनेशनल लेवल पर अपना सिंगिंग टैलेंट लोगों तक पहुंचा रहे हैं. Flipperachi का भी इस गाने की वजह से इतनी पॉपुलैरिटी मिली थी की वो भारत में शो करने आ रहे थे. लेकिन ईरान-इजरायल युद्ध के चलते उनका शो कैंसिल हो गया. 

धुरंधर 2 का पहले दिन छापे करोड़ों

धुरंधर 2 की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है.  सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद  पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल कलेक्शन ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1)  हो गया है. जिसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से फिल्म ने 99.10 करोड़ कमाए. वहीं,  तमिल से 1.16 करोड़, कन्नड़ से 0.08 करोड़ और मलयालम से 0.09 करोड़ कमाए. बता दें, फिल्म में रणवीर स‍िंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम रोल में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल

Continue reading on the app

Iran Israel War: ईरान ने हाइफा Oil Refinery पर गिराई मिसाइल, ग्राउंड रिपोर्ट में देखें हमले के बाद का मंजर

Iran Israel War: ईरान ने मिसाइलों से इजराइल पर हमला किया है, जिसमें खास तौर पर हाइफा (Haifa) शहर में स्थित तेल रिफाइनरी (Oil Refinery) को निशाना बनाया गया है. मिसाइलों से वहां धुएं के गुब्बारे उठते दिखाई दिए हैं और कुछ स्थानीय क्षति, आग और बिजली कटौती भी हुई है, लेकिन कोई बड़ा मानवीय नुकसान या बड़ी तबाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इजराइली अधिकारियों के अनुसार रिफाइनरी पर हमला हुआ और मिसाइलों में से कई को इंटरसेप्ट भी किया गया है, जिससे सबसे बड़ी क्षति नहीं हुई. इस हमले को मध्य-पूर्व की बढ़ती जंग और तनाव का हिस्सा माना जा रहा है. ईरान‑इजराइल तनाव में यह एक प्रमुख आर्थिक लक्ष्य पर किया गया हमला है, जो संघर्ष को और गंभीर रूप दे सकता है. 

Continue reading on the app

  Sports

Varun Chakraborty का बड़ा खुलासा, कोरोना के बाद झेली गालियां और मानसिक दबाव

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने करियर के उस कठिन दौर को याद किया, जब उन्हें 2021 में कोरोना संक्रमित होने के बाद भारी आलोचना और अपमान का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि 2021 के आईपीएल सीजन के दौरान वरुण चक्रवर्ती उन शुरुआती खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मौजूद जानकारी के अनुसार, उस समय कोलकाता और बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला टाल दिया गया था, लेकिन हालात तेजी से बिगड़े और अंत में पूरे टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पड़ा था। यह फैसला तब लिया गया जब कई टीमों के बायो बबल में संक्रमण के मामले सामने आने लगे थे।

गौरतलब है कि उस समय चक्रवर्ती के साथ उनके टीम के एक और खिलाड़ी भी संक्रमित पाए गए थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। हालांकि, चक्रवर्ती ने अब खुलासा किया है कि उस दौर में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी लोगों की प्रतिक्रिया से हुई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, एक बातचीत में उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें टूर्नामेंट रुकने का जिम्मेदार ठहराया और सोशल मीडिया पर उन्हें अपशब्द तक कहे गए। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय लोग इतने नाराज थे कि उन्हें जान से मारने जैसी बातें तक सुननी पड़ी थीं। यह अनुभव उनके लिए मानसिक रूप से काफी कठिन साबित हुआ।

गौरतलब है कि उस समय आईपीएल लोगों के लिए मनोरंजन का बड़ा जरिया था, खासकर जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। ऐसे में टूर्नामेंट के रुकने से फैंस की निराशा गुस्से में बदल गई, जिसका असर खिलाड़ियों पर भी पड़ा।

हालांकि, उस मुश्किल दौर के बावजूद वरुण चक्रवर्ती ने खुद को संभाला और लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे। पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए अहम भूमिका निभाई और विकेट लेने के मामले में शीर्ष गेंदबाजों में शामिल रहे।

इसके अलावा हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा, जहां उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और खुद को एक भरोसेमंद गेंदबाज के रूप में साबित किया।
Sun, 22 Mar 2026 21:31:42 +0530

  Videos
See all

3 जवानों की मौत, पायलट ने यूं दी श्रद्धांजलि #shorts #bornunited #stayunited #tribute #iraqcrash #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:02:17+00:00

Iran-Israel War: युद्ध पर अन्नू कपूर ने दी नसीहत ! #irannews #iranvsamerica #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:09:36+00:00

Iran-Israel War: ईरान युद्ध पर अन्नू कपूर का जवाब वायरल ! #annukapoor #irannews #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:05:45+00:00

Middle East Conflict: ईरान इतनी मजबूती से जंग में अबतक कैसे डटा हुआ है ? | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers