Responsive Scrollable Menu

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स IPL 2026 से बाहर:पैर की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे; 28 मार्च को पहला मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 25 साल के एडवर्ड्स को हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सीजन में एडवर्ड्स अपना IPL डेब्यू करने वाले थे, लेकिन अब उन्हें इसके लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। वे 2025 के ऑक्शन में खरीदे गए इकलौते अनकैप्ड (जिन्होंने इंटरनेशनल मैच न खेला हो) विदेशी खिलाड़ी थे। हालांकि, ऑक्शन के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। BBL में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली थी जगह जैक एडवर्ड्स ने बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 के सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए जबरदस्त खेल दिखाया था। उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट झटके और 133 रन बनाए थे। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL ऑक्शन में मोटी रकम मिली थी। BBL फाइनल के चार दिन बाद ही उन्होंने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, वह मैच उनके लिए खास नहीं रहा और उन्होंने 2 ओवर में 25 रन दिए और बल्ले से सिर्फ 5 रन बना सके थे। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन संभालेंगे कमान एडवर्ड्स का बाहर होना हैदराबाद के लिए दोहरी मुसीबत जैसा है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। ईशान किशन इस सीजन में हैदराबाद की कमान संभालते नजर आएंगे। 28 मार्च को RCB से होगा पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेगी। सीजन के पहले ही मैच में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम अब जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है, जिसकी घोषणा जल्द की जा सकती है। चोटिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की लिस्ट लंबी हुई जैक एडवर्ड्स की चोट ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) की भी चिंता बढ़ा दी है। IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई मुख्य तेज गेंदबाज इंजरी से जूझ रहे हैं। एडवर्ड्स से पहले पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस भी चोट के कारण IPL के इस सीजन से या तो पूरी तरह बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। पैट कमिंस भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर:CSK ने रिप्लेसमेंट जारी नहीं किया, फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

BSEB Bihar Board 10th , 12th Result 2026 : 28 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जानिए कब आ रहे हैं बिहार बोर्ड के नतीजे

BSEB Bihar Board 10th , 12th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी होने की पूरी उम्मीद है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

PSL को छोड़कर IPL की शरण में पहुंचे खिलाड़ी... मोहसिन नकवी का फूटा गुस्सा, बोले- अब कोर्ट में होगा हिसाब!

Mohsin Naqvi legal action: आईपीएल की चमक और करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट के आगे फीकी पड़ी पाकिस्तान सुपर लीग. मुजरबानी और दासुन शनाका जैसे सितारों ने बीच राह में पीएसएल का साथ छोड़कर भारत का रुख किया, तो पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी आगबबूला हो गए. नकवी ने साफ कर दिया है कि गद्दारी करने वाले खिलाड़ियों पर अब 'लीगल एक्शन' होगा और उन्हें भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा. क्या पैसों की इस जंग में पीएसएल अपना वजूद बचा पाएगा? Sun, 22 Mar 2026 18:47:37 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nishad Cring Video Viral: "हमारी बहन -बेटियों की इज्ज़त लूटी जा रही है" | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:03:18+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump ने फाइटर..पाकिस्तान की ओर मोड़ा? | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:01:26+00:00

ईद वाली नमाज़ी भीड़, तोड़ने चली मंदिर | Temple Attack Nepal | Hindu Community | Violence #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:05:00+00:00

Varanasi Ganga Iftar Party Controversy: गंगा में इफ्तार, अखिलेश यादव के बयान पर जारी सियासी रार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T13:01:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers