Ustaad Bhagat Singh Collection: 'धुरंधर 2' के तुफान के बीच पवन कल्याण की फिल्म ने छापे करोड़ों, पहले दिन की इतनी कमाई
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2: The Revenge) का जबरदस्त क्रेज है, तो दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) की चर्चा भी कम नहीं है. ये दोनों फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थीं. भले ही ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा तूफान खड़ा किया हो, इसके बावजूद ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने भी पहले दिन अच्छी शुरुआत की है और करोड़ों में कमाई दर्ज की है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर तेलुगु दर्शकों में इसका क्रेज साफ देखने को मिल रहा है.
पहले दिन की कमाई और ऑक्यूपेंसी
‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के पहले दिन 31.50 रुपये करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसने दुनियाभर से लगभग 37.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म को कुल 4,607 शोज में रिलीज किया गया और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 69% रही, जो एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है. खास बात यह है कि फिल्म की ज्यातर कमाई तेलुगु भाषा से ही आई है.
अगर इस फिल्म को पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो यह ओपनिंग थोड़ी कम मानी जा रही है. उनकी पिछली फिल्म ‘OG’ ने पहले दिन करीब 90 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है. फिल्म में एक्शन और मास एंटरटेनमेंट का अच्छा मिश्रण है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh OTT Release: कब देख सकेंगे ओटीटी पर 'उस्ताद भगत सिंह?', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
‘धुरंधर 2’ का असर और मुकाबला
इस समय बॉक्स ऑफिस पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ का सबसे बड़ा मुकाबला धुरंधर-2 से है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन102.55 करोड़ की कमाई की, जबकि पेड प्रीव्यू के साथ इसका कलेक्शन 145.55 करोड़ तक पहुंच गया. वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने करीब 236 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
धुरंधर के कलेक्शन का असर ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर भी देखने को मिला है. कई शहरों में दर्शकों की पहली पसंद ‘धुरंधर 2’ रही, फिर भी उस्ताद भगत सिंह ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. फिल्म में पवन कल्याण का स्टारडम और एक्शन स्टाइल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है. आने वाले दिनों में अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.
फिल्म के बारे में
'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) एक एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जिसकी कहानी एक सच्चे और ईमानदार पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है. यह अफसर समाज में फैले क्रप्शन और गलत कामों के खिलाफ डटकर खड़ा होता है. फिल्म में पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने एक ताकतवर और निडर पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है, जो लोगों की मदद करता है और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर हद तक जाता है. फिल्म में उनके साथ श्रीलीला (Sreeleela) भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन हारीश शंकर (Harish Shankar) ने किया है.
ओटीटी पर भी जल्द होने वाली है रिलीज
'उस्ताद भगत सिंह' (Ustaad Bhagat Singh) ओटीटी पर भी जल्द रिलीज होने वाली है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को रिलीज (सिनेमाघर) डेट के 5 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जा सकता है. ऐसे में इसकी एक्सपेक्टेड डेट 24 अप्रैल बताई जा रही हैं. बताते चलें कि अभी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, पहले ही दिन 200 करोड़ के पार कलेक्शन
RBSE 10th Result 2026: कब जारी होगा राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक
RBSE 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. छात्र परिणाम की घोषणा के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. विद्यार्थी यहां अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस बार दसवीं क्लास की परीक्षा फरवरी-मार्च के महीने में हो गई थी. पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल रिजल्ट जल्दी जारी हो सकता है. दसवीं के बाद अब 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार छात्र कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. माना जा रहा था कि आज यानी 20 मार्च को रिजल्ट डिक्लेयर होगा, मगर आज अवकाश के कारण ऐसा नहीं हो पाया.
23 मार्च को जारी होगा रिजल्ट?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दसवीं कक्षा के राजस्थान बोर्ड के परिणाम 23 मार्च को जारी हो सकते हैं. बोर्ड ने पहले 20 मार्च को रिजल्ट जारी होने का दावा किया था. अगले साल से 10वीं बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार होगी. पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी बार मई में परीक्षा होंगे. इसलिए, इस वर्ष शासन सत्र का समय 1 अप्रैल से शुरू होगा. बताया जा रहा है कि बोर्ड जल्द रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है, जिससे स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई करने के लिए समय मिल पाए.
ये भी पढ़ें- Bihar Board Result 2026: टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस कंप्लीट, जल्द आने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
ऐसे चेक करें रिजल्ट
राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक करें. इसके बाद होमपेज पर मेन एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 लिंक को क्लिक करें. अब RBSE Secondary Result 2026 10वीं के ऑप्शन को चुनें. इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें. इसके सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्ट फोन की स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा.
इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
- स्टेप 1- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. ये हैं साइट्स- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- स्टेप 2- इसके बाद होमपेज पर Main Examination Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3- अब RBSE Secondary Result 2026 या फिर RBSE Senior Secondary Result 2026 ऑप्शन पर क्लिक करें.
- स्पेट 4- अब अपना रोल नंबर और DOB फिल करें.
- स्टेप 5- इसे सब्मिट करने के बाद आपको अपना स्कोरकार्ड दिखने लगेगा.
- स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट भी निकाल जरूर निकाल लें.
छात्रों के लिए ध्यान रखने योग्य बातें
रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट थोड़ी स्लो हो सकती है. दरअसल, एक समय पर एकसाथ काफी बच्चे रिजल्ट चेक करते हैं. इस वजह से वेबसाइट लोडिंग टाइम ज्यादा लेती है. ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. जैसे ही मेन साइट ओपन होगी, अपना रोल नंबर भरे और ऑनलाइन मार्कशीट को चेक कर, उसे डाउनलोड कर लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















