Responsive Scrollable Menu

Bihar Board Result 2026: टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस कंप्लीट, जल्द आने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें डाउनलोड

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. साल 2026 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. बोर्ड की ओर से टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस लगभग पूरा कर लिया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं. हर साल की तरह इस बार भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स की जांच प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा किया है. इसमें छात्रों की कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है. साथ ही टॉपर्स का इंटरव्यू भी लिया जाता है ताकि कोई गड़बड़ी न हो. 

टॉपर्स का वेरिफिकेशन प्रोसेस कंप्लीट

इस बार भी टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है. बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में परिणाम घोषित हो सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें किसी भी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं होगी. वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

कैसे करें बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड

सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
वहां “BSEB 10th Result 2026” या “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें. 

छात्रों के लिए सलाह 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के बाद अपनी सभी डिटेल्स अच्छे से चेक करें. अगर किसी तरह की गलती दिखती है तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें. बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाले बोर्ड्स में शामिल रहता है. इस बार भी बोर्ड समय से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई या करियर की योजना बनाने में आसानी होगी.

कंपार्टमेंट परीक्षा की मिलेगी सुविधा 

जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा. इसकी जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी. फिलहाल छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें. रिजल्ट को लेकर जल्द ही बड़ी अपडेट सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का नतीजा, इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

Continue reading on the app

'आतंकवाद का केंद्र' पाक जब तक अपने में सुधार नहीं लाता सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी

संयुक्त राष्ट्र, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने दोहराया है कि सिंधु जल संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक “आतंक का वैश्विक केंद्र” पाकिस्तान अपने तरीकों में सुधार नहीं करता।

भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने गुरुवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान को “संधियों की पवित्रता बनाए रखने की बात करने से पहले मानव जीवन की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “भारत हमेशा एक जिम्मेदार उच्च जलधारा वाला राज्य रहा है लेकिन जिम्मेदारी दोतरफ़ा रास्ता है। पाकिस्तान को अपनी राज्य नीति के उपकरण के रूप में आतंकवाद का उपयोग करना पूरी तरह से छोड़ना होगा।”

हरीश का यह बयान उस समय आया जब पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को ऐसा प्रस्तुत किया मानो वह हताहत पक्ष हो, जबकि कार्यक्रम का विषय था सुरक्षित जल और स्वच्छता तक सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करना, जो कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) से जुड़ा है।

हरिश ने कहा, “भारत ने इस संधि पर 1960 में सद्भाव और मित्रता की भावना में हस्ताक्षर किए लेकिन पाकिस्तान ने इस भावना का उल्लंघन करते हुए भारत पर तीन युद्ध और हजारों आतंकी हमले किए।”

उन्होंने कहा, “दसियों हजार निर्दोष भारतीय पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवादी हमलों के शिकार बने।” पिछले साल द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा पहलगाम में धर्म आधारित आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा, “हमारी सहनशीलता और उदारता ने पाकिस्तान के तरीकों को नहीं बदला। अंततः हमें घोषणा करनी पड़ी कि यह संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान, जो आतंकवाद का वैश्विक केंद्र है, सभी प्रकार के आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से समाप्त नहीं करता।”

उन्होंने कहा कि तकनीकी, जनसांख्यिकीय और पारिस्थितिक बदलावों के कारण पिछले 65 वर्षों में क्षेत्र में मौलिक बदलाव हुए हैं, जिसके लिए पाकिस्तान चर्चा करने से इंकार करता रहा।

उन्होंने कहा, “संधि में संशोधन पर पाकिस्तान के साथ हमारी सभी कोशिशें ठुकरा दी गईं।”

कार्यक्रम के विषय पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि इस साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस रविवार को पड़ रहा है और भारत ने सुरक्षित जल और स्वच्छता तक सार्वभौमिक पहुंच के सतत विकास लक्ष्य को उच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा, “जल जीवन मिशन के माध्यम से भारत ग्रामीण घरों में पाइप से पीने के पानी की आपूर्ति कर दुनिया के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक को लागू कर रहा है।”

2019 में शुरू हुए इस मिशन ने अब तक ग्रामीण घरों के 81.76 प्रतिशत घरों (कुल 1.58 करोड़) तक सुरक्षित नल का पानी पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, “सामुदायिक भागीदारी इस प्रयास की आधारशिला है, जिसमें गांव जल समितियां, जिनमें से कई महिलाओं द्वारा नेतृत्व की जाती हैं, स्थानीय जल प्रणालियों की योजना, निगरानी और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

उन्होंने जोड़ा, “संयुक्त राष्ट्र में हमारे सामूहिक प्रयास तब सबसे प्रभावी होंगे जब वे ऐसे क्षेत्रों पर केंद्रित हों जो हमें जोड़ते हैं, जैसे कि राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करना, विशेष रूप से विकासशील देशों में, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना और वैज्ञानिक सहयोग को आगे बढ़ाना।”

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Saleh Mohammadi: ईरान ने 19 साल के खिलाड़ी को फांसी पर लटकाया, इस जुर्म की मिली ऐसी सजा

Iran- Saleh Mohammadi: ईरान के खिलाड़ी सालेह मोहम्मदी को 8 जनवरी को गिरफ्तार किया गया और 19 मार्च को उन्हें फांसी दे दी गई. ईरान सरकार ने क्यों छीनी उभरते खिलाड़ी की जिंदगी, आइए जानते हैं. Fri, 20 Mar 2026 08:58:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video | बिना शर्ट के Bullet दौड़ाता शख्स | #viralnews | #viralshorts | #bulletlover #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:13:20+00:00

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और जापान Strait of Hormuz पर अमेरिका के साथ | Iran Israel War | America Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:14:14+00:00

Viral Video | हद हो गई! अब हॉस्पिटल में भी Pre Wedding Shoot | #viralnews | #weddingshoot | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:11:52+00:00

Draupadi Murmu met Premananda Maharaj | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:15:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers