इवेंट में रवीना टंडन पर झपटा कुत्ता: काटने ही वाला था... तभी एक्ट्रेस के रिएक्शन ने सबको किया हैरान; Video Viral
Raveena Tandon video: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन पर हाल ही में एक कुत्ते ने हमला करने की कोशिश की जिसका वीडियो सामने आया है। हाल ही में वह पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं, जहां रेड कार्पेट पर फिल्म में नजर आए एक कुत्ते ने अचानक रवीना पर अटैक कर दिया। हालांकि, अभिनेत्री ने खुद को बेहद संयम और समझदारी के साथ संभाला।
फोटोशूट के दौरान अचानक भड़क गया डॉग
स्क्रीनिंग के दौरान रवीना टंडन फिल्म के डॉग स्टार के साथ कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान जब वह खड़ी हुईं तो उनकी ड्रेस का एक धागा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इससे कुत्ता असहज हो गया और उसने जोर-जोर से भौंकते हुए रवीना की ओर झपटने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह पल चौंकाने वाला था, लेकिन रवीना ने घबराने या पीछे हटने के बजाय बेहद शांत रहते हुए कुत्ते को प्यार से शांत करने की कोशिश की। उनकी सूझबूझ की वजह से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।
बाद में रवीना ने पैपराजी को बताया कि कुत्ते ने उनपर हमला नहीं किया।
सोशल मीडिया पर रवीना की जमकर हो रही तारीफ
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स रवीना टंडन के व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "रवीना मैम का धैर्य और जानवरों के प्रति उनका प्यार काबिले-तारीफ है।" वहीं दूसरे ने कहा, "यही एक सच्चे एनिमल लवर की पहचान है।"
एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "इतनी भीड़ और कैमरों के बीच कुत्ता तनाव में आ गया होगा। रवीना ने जिस तरह स्थिति संभाली, वह वाकई प्रशंसनीय है।" कई लोगों ने उनकी शालीनता और संयम की भी तारीफ की।
क्या है 'ओह माय डॉग' की कहानी?
निर्देशक अमित राय के निर्देशन में बनी ओह माय डॉग एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें कहानी का केंद्र एक बहादुर कुत्ता है। फिल्म में कुत्ता लापता हो रहे डॉग्स से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाता है।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा, श्रीधर दुबे, बुल्लू कुमार और सुलाख्याना बरुआ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Gen-Z से इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी की मजेदार बातचीत! बैटमैन से जुड़ा जवाब वायरल
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर Q&A सेशन में Gen-Z से बातचीत की. (Photo: Screengrab)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
NDTV









