Responsive Scrollable Menu

रविंद्र जडेजा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, गुरनुर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को पूर्व क्रिकेटर ने दिया मौका

ODI World Cup 2027 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिमब्बावे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाने वाला है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तमाम पूर्व क्रिकेटर अपना-अपना टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड चुन रहे हैं. ऐसे में कई खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं तो, वहीं कुछ खिलाड़ियों को टीम से लगातार बाहर कर रहे हैं. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अपना स्क्वाड पिक किया है. उन्होंने अपनी टीम में कई युवा और नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी कर डाली है. उनके इस स्क्वाड को पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रेट किया है. 

अभिनव मुकुंद ने अपनी टीम में शुभमन गिल को कप्तान के तौर पर चुना है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा को मौका दिया है. वहीं नंबर तीन पर टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले विराट कोहली को भी जगह दी है. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मुकुंद ने श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के कंधों पर दी है. उनकी टीम में राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं ईशान किशन को मुंकुद ने बतौर दूसरे विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में चुना है. 

आकाश चोपड़ा का यहां हाथ लगी निराशा

आकाश चोपड़ा मुकुंद की बल्लेबाजी लाइनअप से पूरी तरह से सहमत है. उन्होंने क्या कि बल्लेबाजी क्रम लगभग सभी यही चुन रहे हैं. लेकिन आकाश को दिक्कत तब हुई जब अभिनव मुकंद ने अपने ऑलराउंडर्स चुने. उन्होंने अपने स्क्वाड में हार्दिक पांड्या. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को बतौर ऑलराउंडर चुना. इस पर आकाश चोपड़ा ने थोड़ी निराशा जताई, क्योंकि वो ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अनुभवी और सीनियर प्लेयर रविंद्र जडेजा को मौका देना चाहते थे. 

मुकुंद के गेंदबाजी लाइनअप से भी आकाश दिखे खफा

इसके साथ ही अभिनव मुकुंद ने अपने स्क्वाड में गेंदबाजी लाइन अप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया. उनकी टीम में एकमात्र स्पिन के रूप कुलदीप यादव ने जगह पाई है. इस गेंदबाजी लाइन अप पर आकाश चोपड़ा ने निराशा जताई है. वो इस टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी पेसर को चाहते थे. 

आकाश चोपड़ा ने इन खिलाड़ियों को किया मिस

अभिनव मुकंद के वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'बल्लेबाजी से आगे बात शुरू करते हैं. पहले पांच वहीं हैं, जो 2023 वर्ल्ड कप से हैं. ईशान किशन अभी के लिए तय हैं लेकिन आगे कुछ भी हो सकता है. टीम में ऋषभ पंत भी आ सकते हैं. जडेजा इनकी टीम में नहीं है, सुंदर है. उनके लिए क्या रोल होगा. मुझे कुछ नहीं पता है. उन्हें पांच तेज गेंदबाजों को चुना है. मैं अर्शदीप सिंह को मिस करुंगा. मैं नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस टीम में मिस करुंगा. उन्होंने रविंद्र जडेजा को भी बाहर कर दिया है'. इस टीम को आकाश चोपड़ा ने 10 में से 7 रेट किया है. 

अभिनव मुकुंद का वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्य्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनुर बराड़, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल नहीं हुए फिट, श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल संभालेंगे भारत की कमान, BCCI ने खुद दी जानकारी

Continue reading on the app

यश की 'Toxic' कर्नाटक में करेगी अब तक की सबसे बड़ी रिलीज, मेकर्स ने बनाया मेगा डिस्ट्रीब्यूशन प्लान

Toxic: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच काफी लंबे समय से बज बना हुआ है. फिल्म के पोस्टर्स, टीजर और गानों के बाद फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इससे पहले अब फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मेकर्स इसे कर्नाटक में  अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज करने की तैयारी में है. 

कर्नाटक में इतिहास रचेगी टॉक्सिक

टॉक्सिक कर्नाटक में अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज की जाएगी. मेकर्स का प्लान ये है कि फिल्म कर्नाटक के बॉक्स ऑफिस इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करे.  ये फिल्म पूरे राज्य में रिकॉर्ड तोड़ स्क्रीन और शोज की संख्या के साथ रिलीज की जाएगी. वहीं, बेंगलुरु में पहले दिन रिकॉर्डतोड़ स्क्रीनिंग्स देखने को मिलेंगी, जो थिएट्रिकल एग्जिबिशन के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेंगी.

मेकर्स ने बनाया मेगा डिस्ट्रीब्यूशन प्लान

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर किया है. खास बात ये है कि कर्नाटक में फिल्म की रिलीज और वितरण की जिम्मेदारी भी यही दोनों प्रोडक्शन हाउस संभालेंगे. इससे साफ है कि मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि ये कर्नाटक में किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक होगी. 

ये भी पढ़ें- Toxic के ट्रेलर का इंतजार जल्द होने वाला है खत्म, यश के फैंस की एक्साइटमेंट पहुंची सातवें आसमान पर

दो भाषाओं में शूट हुई फिल्म 

गीतु मोहनदास द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ की गई है और इसे कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. वहीं, यश ने इससे पहले फिल्म को एक साथ दो भाषाओं में शूट करने के पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था- 'टॉक्सिक को एक साथ इंग्लिश और कन्नड़ में शूट किया गया था ताकि इंटरनेशनल दर्शक बिना भाषा की रुकावट के कहानी को एक्सीरियंस कर सके.' यश ने बताया कि टॉक्सिक की टीम चाहती थी कि फिल्म अपनी कहानी में यूनिवर्सल लगे और साथ ही अपनी इमोशनल असलियत भी बनाए रखे.

बार-बार टली फिल्म की रिलीज

बता दें, सबसे पहले टॉक्सिक 19 मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी. फिर फिल्म की रिलीज बढ़कर 4 जून की गई. लेकिन इसके बाद फिर से रिलीज को टाल दिया गया था. टॉक्सिक के पोस्टपोन होने के बारे में यश ने कहा था कि ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को अंतिम रूप देने के लिए फिल्म को टाला गया था. वहीं, अब ये फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

कब रिलीज होगा टॉक्सिक का ट्रेलर?

आपको बता दें कि टॉक्सिक का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज होगा.  ट्रेलर का भव्य लॉन्च बेंगलुरु में होगा, जो यश और केवीएन प्रोडक्शंस का होम स्टेट भी है. 8 अगस्त की तारीख एक और खास वजह से यादगार है, क्योंकि इसी दिन ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग शुरू हुए पूरे दो साल पूरे हो जाएंगे. ऐसे में मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के लिए इसी डेट को चुना है.

ये भी पढे़ं- The Traitors 2 Trailer: 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर आउट, इस दिन से शुरू होगा भरोसा, धोखा और साजिश से भरा खेल

Continue reading on the app

  Sports

Video: श्रीलंका में प्रैक्टिस मैच से पहले भारतीय टीम की तैयारी देखिए, नेट्स पर क्या क्या हुआ?

श्रीलंका में प्रैक्टिस मैच से पहले भारतीय टीम की तैयारी देखिए, नेट्स पर क्या क्या हुआ? Fri, 7 Aug 2026 18:33:18 +0530

  Videos
See all

Monsoon Rain: 16 राज्यों में तबाही मचा रहा बारिश! | Delhi NCR Rain | Weather Update | IMD Alert|N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:45:09+00:00

#shortvideo : पुलिस से दिपके ने की बदतमीजी | Abhijeet Dipke | Ranchi Students Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:46:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers