Responsive Scrollable Menu

हनुमानासन : पैरों, कूल्हों और जांघों की जकड़न करता है दूर, पेल्विक मसल्स के लिए भी खास फायदेमंद

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दफ्तर में लगातार डेस्क पर बैठे रहने से कमर में दर्द और पैरों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। योग के अनेक आसनों में से एक हनुमानासन प्रभावी माना जाता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर का निचला भाग मजबूत और लचीला बनता है।

यह आसन हठयोग का अत्यंत प्रभावी और उन्नत श्रेणी का आसन हैं। ऐसी मान्यता है कि इस आसन का नाम भगवान हनुमान के उस विशाल छलांग से लिया गया, जो उन्होंने सीता माता की खोज में लंका जाने के लिए लगाई थी।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, हनुमानासन (स्प्लिट्स पोज) शरीर के लचीलेपन और संतुलन को बढ़ाने वाला एक उन्नत आसन है। यह आसन शरीर की लचक बढ़ाने में मदद करता है और खासकर पेल्विक मसल्स को ताकत देता है। यह आसन पैरों, कूल्हों और जांघों की जकड़न को खोलता है और पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। नियमित अभ्यास से न सिर्फ शारीरिक शक्ति बढ़ती है, बल्कि मन में एकाग्रता और धैर्य भी आता है। आइए जानते हैं हनुमानासन करने की सही विधि, फायदे और सावधानियां।

इस आसन को करने से शरीर में रक्त प्रवाह का संचार होता है, जिन लोगों के शरीर में रक्त प्रवाह सही से नहीं होता, वे इसका रोजाना अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही, यह पेट की मांसपेशियों को टाइट बनाता है, अतिरिक्त चर्बी को घटाता है, नितंबों और जांघों की चर्बी को कम करने में यह आसन बहुत फायदेमंद है।

हनुमानासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। दाएं पैर को आगे की ओर बढ़ाएं और सीधा रखें, हाथों का सहारा लेकर धीरे-धीरे दाएं पैर को आगे और बाएं पैर को पीछे खिसकाएं। अब शरीर के वजन को हाथों से संभालते हुए कूल्हों को नीचे जमीन की तरफ लाएं। दोनों पैर जमीन पर पूरी तरह सीधे और एक सीध में होने चाहिए। संतुलन बनने पर हथेलियों को छाती के आगे जोड़ लें।

सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। रीढ़ सीधी रखें। दाएं पैर को आगे की ओर सीधा बढ़ाएं। हाथों को जमीन पर टिकाकर सहारा लें। धीरे-धीरे दाएं पैर को आगे और बाएं पैर को पीछे खिसकाएं। शरीर का वजन हाथों पर रखें। अब कूल्हों को धीरे-धीरे नीचे जमीन की तरफ ले जाएं। दोनों पैर जमीन पर पूरी तरह सीधे और एक सीध में हों। जब संतुलन बन जाए तो हाथों को छाती के सामने नमस्कार मुद्रा में जोड़ लें। 10-15 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

जांघ या घुटने में चोट होने पर इसे न करें। जबरदस्ती या झटके के साथ पैर फैलाने से बचें। शुरुआती लोग अभ्यास के लिए योगा ब्लॉक या तकिए का सहारा लें।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रविंद्र जडेजा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, गुरनुर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को पूर्व क्रिकेटर ने दिया मौका

ODI World Cup 2027 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिमब्बावे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाने वाला है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तमाम पूर्व क्रिकेटर अपना-अपना टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड चुन रहे हैं. ऐसे में कई खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं तो, वहीं कुछ खिलाड़ियों को टीम से लगातार बाहर कर रहे हैं. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अपना स्क्वाड पिक किया है. उन्होंने अपनी टीम में कई युवा और नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी कर डाली है. उनके इस स्क्वाड को पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रेट किया है. 

अभिनव मुकुंद ने अपनी टीम में शुभमन गिल को कप्तान के तौर पर चुना है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा को मौका दिया है. वहीं नंबर तीन पर टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले विराट कोहली को भी जगह दी है. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मुकुंद ने श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के कंधों पर दी है. उनकी टीम में राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं ईशान किशन को मुंकुद ने बतौर दूसरे विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में चुना है. 

आकाश चोपड़ा का यहां हाथ लगी निराशा

आकाश चोपड़ा मुकुंद की बल्लेबाजी लाइनअप से पूरी तरह से सहमत है. उन्होंने क्या कि बल्लेबाजी क्रम लगभग सभी यही चुन रहे हैं. लेकिन आकाश को दिक्कत तब हुई जब अभिनव मुकंद ने अपने ऑलराउंडर्स चुने. उन्होंने अपने स्क्वाड में हार्दिक पांड्या. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को बतौर ऑलराउंडर चुना. इस पर आकाश चोपड़ा ने थोड़ी निराशा जताई, क्योंकि वो ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अनुभवी और सीनियर प्लेयर रविंद्र जडेजा को मौका देना चाहते थे. 

मुकुंद के गेंदबाजी लाइनअप से भी आकाश दिखे खफा

इसके साथ ही अभिनव मुकुंद ने अपने स्क्वाड में गेंदबाजी लाइन अप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया. उनकी टीम में एकमात्र स्पिन के रूप कुलदीप यादव ने जगह पाई है. इस गेंदबाजी लाइन अप पर आकाश चोपड़ा ने निराशा जताई है. वो इस टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी पेसर को चाहते थे. 

आकाश चोपड़ा ने इन खिलाड़ियों को किया मिस

अभिनव मुकंद के वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'बल्लेबाजी से आगे बात शुरू करते हैं. पहले पांच वहीं हैं, जो 2023 वर्ल्ड कप से हैं. ईशान किशन अभी के लिए तय हैं लेकिन आगे कुछ भी हो सकता है. टीम में ऋषभ पंत भी आ सकते हैं. जडेजा इनकी टीम में नहीं है, सुंदर है. उनके लिए क्या रोल होगा. मुझे कुछ नहीं पता है. उन्हें पांच तेज गेंदबाजों को चुना है. मैं अर्शदीप सिंह को मिस करुंगा. मैं नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस टीम में मिस करुंगा. उन्होंने रविंद्र जडेजा को भी बाहर कर दिया है'. इस टीम को आकाश चोपड़ा ने 10 में से 7 रेट किया है. 

अभिनव मुकुंद का वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्य्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनुर बराड़, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल नहीं हुए फिट, श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल संभालेंगे भारत की कमान, BCCI ने खुद दी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: मुफ्त में देखिए भारत-श्रीलंका मैच, टेस्ट सीरीज को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

भारतीय टीम पूरे 9 साल के बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने आई है, जिसके चलते इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह है. फिर भी ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे, इसके लिए SLC ने बड़ा फैसला किया है. Fri, 07 Aug 2026 18:28:10 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Big Announcement Today: अभी अभी सीएम योगी का बड़ा ऐलान! UP News Live | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:15:11+00:00

Amethi News: बारिश से धंसी सड़क, भेंटुआ-धम्मौर मार्ग पर बढ़ा हादसे का खतरा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:14:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers