Responsive Scrollable Menu

आंसुओं में डूबी 94 साल की अम्मा ने छोड़ा अमेर‍िका, मांग रहीं भारतीय नागरिकता, वजह कर देगी भावुक

94 वर्षीय महालक्ष्माम्मा ने भारतीय नागरिकता के लिए सरकार से गुहार लगाई है. 26 साल पहले अमेरिकी नागरिकता ली थी, अब भारत में अंतिम सांस लेना चाहती हैं. उन्‍होंने अमेर‍िकी नागर‍िकता भी छोड़ दी है.

Continue reading on the app

Thailand shooting: छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, 3 शिक्षकों समेत 6 की मौत

नोंथाबुरी (थाईलैंड), सात अगस्त (एपी) थाईलैंड में बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में तीन शिक्षकों और तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘रॉयल थाई पुलिस’ के प्रवक्ता त्रैरोंग पिवपन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना देश की राजधानी के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के ‘देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल’ में हुई।

बाद में उन्होंने समाचार प्रसारक ‘चैनल 3’ को बताया कि हमलावर छात्र की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में 15 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ऐसा माना जा रहा है कि बंदूक छात्र के परिवार के ही किसी सदस्य की थी। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों कीउचित देखभाल करने का निर्देश दिया है। घटना के लगभग एक घंटे बाद सामने आई तस्वीरों में लोग स्कूल के बाहर एक-दूसरे को सांत्वना देते दिखे, जबकि पुलिस और बचाव दल स्कूल के अंदर स्थिति का जायजा ले रहे थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने संवाददाताओं को बताया कि जब अन्य भवन से गोलियां चलने की आवाजें आईं तो छात्र एक कक्षा के अंदर छिप गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। इसी साल फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक सरकारी हाई स्कूल में 17 वर्षीय एक लड़के ने पुलिस की बंदूक चुराकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी और लोगों को बंधक बना लिया था।

इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। इससे पहले 2023 में बैंकॉक के एक शॉपिंग मॉल में 14 वर्षीय लड़के द्वारा गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया था।

Continue reading on the app

  Sports

'पति परमेश्वर... ओजी.. या सुनिए जी?' अनुष्का शर्मा के फोन में किस नाम से सेव है विराट कोहली का नंबर, सुनकर आप भी कहेंगे WOW

Virat Kohli-Anushka Sharma news: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु के एक इवेंट में मजेदार अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया था. 'गलत जवाब' देने के इस फनी गेम में जब अनुष्का से पूछा गया कि उन्होंने विराट का नंबर फोन में किस नाम से सेव किया है, तो उन्होंने 'पति परमेश्वर' और 'ओजी' बताया. वहीं विराट ने खुद को 'गजोधर' कहा. अनुष्का द्वारा 'बैंड बाजा बारात' का डायलॉग बोलने पर विराट ने रणवीर सिंह के अंदाज में झटपट जवाब दिया था. Fri, 7 Aug 2026 16:14:24 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death: अतीक का 'लाल'..झांसी बना काल! | Breaking News | Atiq Ahmed Family #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:45:19+00:00

Ranchi Students Protest: रांची प्रोटेस्ट मामले में 'लेफ्ट' की एंट्री! | CJP | Left | Hemant Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T10:41:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers